एक्सप्लोरर

Madhya Pradesh: दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान, कहा- 'मेरे रहते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया कभी कांग्रेस में...'

MP News: दिग्विजय सिंह ने कहा कि उन्हें ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस से जाने का दुख है. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि इसकी जरा भी उम्मीद नहीं थी कि सिंधिया 'धोखा' देककर चले जाएंगे.

MP Politics: इंदौर आए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने दो दिन की मैराथन बैठक के बाद बुधवार (7 जून) को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. इसमें उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से लेकर कैलाश विजयवर्गीय, ज्योतिरादित्य सिंधिया और वीडी शर्मा तक पर हमले किए. उन्होंने दमोह में एक स्कूल में सामने आए हिंदु छात्राओं को हिजाब पहनाने पर कहा कि उज्जैन में महाकाल लोक में जो हुआ, उस मुद्दे को डायवर्ट करने के लिए दमोह में हिजाब का मुद्दा लाया गया है.

स्कूल के मुद्दे को हिंदू-मुस्लिम में बदल दिया गया है. कैलाश विजयवर्गीय के बुढ़ाऊ वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा कि कलाकार माननीय कैलाश विजयवर्गीय से कहना चाहता हूं कि हमारे साथ पैदल चलकर दिखाइए. पता चल जाएगा कि कौन बूढ़ा है और कौन जवान.

सिंधिया के बीजेपी में शामिल होने का मुद्दा उठाया
इंदौर आए दिग्विजय सिंह प्रेस से मिलिए कार्यक्रम के लिए इंदौर प्रेस क्लब पहुंचे. यहां पत्रकारों के साथ चर्चा की शुरुआत में दिग्विजय सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी में शामिल होने का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा, "मुझे सिंधिया के जाने का दुख है. मुझे जरा भी उम्मीद नहीं थी कि वे कांग्रेस को धोखा देकर चले जाएंगे."

इसके साथ ही उन्होंने कहा, "जब यह खबरें उड़ रही थीं कि कुछ लोग बिक सकते हैं तो हमें विश्वास नहीं होता था. पर मुझे यकीन नहीं हुआ कि इस श्रेणी में सिंधिया भी आ जाएंगे. उन्होंने डंपर घोटाले को उठाते हुए कहा कि जैसे ही शिवराज सिंह चौहान सीएम बने तो उन्होंने डंपर खरीदे. शिवराज सिंह चौहान का निवास रीवा बताया गया." दिग्विजय सिंह ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया और अन्य सभी नेता जो कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में गए वह मेरे रहते कभी कांग्रेस में वापस नहीं आ पाएंगे.

जयश्रीराम का नारा नहीं लगाएंगे
दिग्विजय सिंह ने कहा कि हम जय श्री राम का नारा नहीं लगाते, जय सियाराम का नारा लगाते हैं. क्योंकि हमारे लिए माता सीता का भी भगवान राम के जितना आदर है. हालांकि हम जय सियाराम के नारे को लेकर चुनाव में नहीं उतरेंगे क्योंकि हम धर्म को राजनीति में हथियार के रूप में इस्तेमाल नहीं करते.

बीजेपी धंधे की सरकार चलाते हैं
दिग्विजय सिंह ने कहा बीजेपी सरकार जनहित में नहीं धंधे की सरकार चलाते हैं. बीजेपी ने हर चीज में भ्रष्टाचार किया है. धर्म का इस्तेमाल केवल पैसा कमाने के लिए किया है. बीजेपी के लोग जुर्म करते चले जाएं उन पर एक्शन नहीं होगी. कार्रवाई केवल निर्दोष जनता पर होती है. उन्होंने कहा आने वाले चुनाव में भारी बहुमत से कांग्रेस अपनी सरकार बनाएगी, एमपी की जनता हमारे साथ है. 

सिंह ने उज्जैन के महाकाल लोक में मूर्तियों के खंडित होने पर सवाल उठाए. कहा महाकाल लोक में घटिया निर्माण किया गया है. यही वजह है कि वहां हवा में 6 मूर्तियां खंडित हो गईं, और हवा के साथ बह गई. उज्जैन में महाकाल के पास की ज़मीन आरएसएस के एक ट्रस्ट को दे दी गई. कमलनाथ सरकार ने उसे कैंसल कर दिया, लेकिन आज इस ज़मीन पर दुकान खुल गई. उन्होंने दावा किया कि इसके किराए का पैसा आरएसएस के पास जा रहा है.

बेलेश्वर मंदिर हादसे के लिए बीजेपी नेता दोषी है
दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि रामनवमी पर हुए बेलेश्वर मंदिर हादसे के लिए बीजेपी नेता दोषी है. लेकिन उनकी गिरफ़्तारी नहीं हुई. क्योंकि वे यहां के सांसद शंकर लालवानी के ख़ास हैं. कैलाश विजयवर्गीय के बुढ़ाऊ वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा कि कलाकार माननीय कैलाश विजयवर्गीय से कहना चाहता हूं कि हमारे साथ पैदल चलकर दिखाइए. पता चल जाएगा कि कौन बूढ़ा है और कौन जवान.

बजरंग दल अफीम और गांजा बेचने वालों का समूह 
दिग्विजय सिंह ने कहा कि बजरंग दल अफीम और गांजा बेचने वालों का समूह है. बजरंग दल के लोग आज पाकिस्तान के लिए जासूसी करने में पकड़ा रहे हैं. इसके बावजूद बीजेपी के नेता उनका संरक्षण कर रहे हैं और उन पर केस तक दर्ज नहीं होने देते. भोपाल आईटी सेल के ध्रुव सक्सेना और बजरंग दल का अध्यक्ष बलराम सिंह आईएसआई के लिए जासूसी करने में पकड़ाया लेकिन उसके ऊपर सरकार के दबाव में राजद्रोह का मुकदमा दर्ज नहीं किया गया. धर्म के नाम पर राजनीति करने वाली सरकार इन सभी अपराधियों को बचा रही है. उन्होंने कहा कि हम जय श्री राम का नारा नहीं लगाएंगे.

ये भी पढ़ें: MP News: बालाघाट में लाडली बहना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम शिवराज, कहा- 'बेटियों की चिंता मामा करेगा'

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget