एक्सप्लोरर

MP News: बालाघाट में लाडली बहना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम शिवराज, कहा- 'बेटियों की चिंता मामा करेगा'

Ladli Behna Sammelan: सीएम शिवराज सिंह चौहान लाडली बहना सम्मेलन में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने महिलाएं जुड़ी कई अहम बाते कहीं. आखिरी में उन्होंने यह भी कहा कि बेटियों की चिंता मामा करेगा.

Madhya Pradesh News: प्रदेश में कोई भी बहन मजबूर नहीं रहेगी उन्हें मजबूत बनाएंगे. मैं अपनी बहनों की आंखों में आंसू नहीं आने दूंगा. पूर्व के दशकों में बेटी का जन्म होने पर माता-पिता के चेहरे पर मायूसी दिख जाती थी. साथ ही बेटी की परवरिश, पढ़ाई और विवाह की चिंता सताने लगती थी. लेकिन बेटियों की चिंता करने की जरुरत नहीं है. बेटियों की चिंता मामा करेगा. यह बात बुधवार (07 जून) को बालाघाट में आयोजित लाडली बहना सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कही.

मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब वर्ग की इस व्यथा को दूर करने प्रदेश में लाडली लक्ष्मी योजना शुरू की गई. महिला सशक्तिकरण के लिए प्रारंभ की गई योजनाओं और कार्यक्रमों से जहां बेटियों के प्रति सामाजिक दृष्टिकोण बदला है, वहीं प्रदेश के लिंगानुपात में वृद्धि भी हुई है. बालाघाट प्रदेश के उन जिलों में शामिल है जहां लिंगानुपात बहुत अच्छा है. यहा. बेटा और बेटी को एक समान नजरिए से देखा जाता है. आज मुझे बहनों से मिले प्रेम और स्नेह से काफी खुशी हो रही है.

पारम्परिक नृत्य से किया सीएम का स्वागत
बालाघाट पहुंचने पर जनजातीय वर्ग ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का स्वागत पारंपरिक रूप नृत्य एवं वाद्य यंत्र के साथ स्वागत किया गया. इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं. महिलाओं की जिंदगी बदल कर उनके चेहरे पर मुस्कान लाना मेरी जिंदगी का मकसद है.

207 करोड़ की सौगात
कार्यक्रम के दौरान 207 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमि.पूजन एवं लोकार्पण किया. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं आज ख़ुशी से कहता हूं कि 44 लाख से भी अधिक लाड़ली लक्ष्मी मेरी बेटियां हैं, बेटी बोझ नहीं वरदान है. उन्होंने कहा कि संपत्तियों की रजिस्ट्री अब महिलाओं के नाम पर हो रही हैं. सरकार ने यह फैसला लिया था की स्थानीय निर्वाचन में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए, इसका असर यह हुआ है कि अब महिलाएं, पंच, सरपंच, पार्षद, जनपद, जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों के पद पर हैं और वे सरकार चला रही हैं.

लाडली बहना सेना करेगी निगरानी
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में एक करोड़ 25 लाख पात्र बहनों के फार्म स्वीकृत किए जा चुके हैं. महिलाओं के हित में संचालित योजनाओं की मैदानी स्तर पर निगरानी के लिये हर गांव में लाडली बहना सेना बनाई जा रही है. बड़े ग्रामों में 21 महिला सदस्य एवं छोटे ग्रामों में 11 महिला सदस्य शामिल की जाएगी.

घर-घर जाकर वितरित किये स्वीकृति पत्र
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मलांजखण्ड के वार्ड क्रमांक 7 पौनी में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की हितग्राही संतोषी गहरवार, पुष्पा गहरवार, पुष्पा वासुदेव, किरण मुकुटधारी, देवकी मरकाम, ज्योति राठौर एवं सुकवती धुर्वे के घर जाकर उन्हें स्वीकृति पत्र प्रदान किए. उन्होंने कहा कि अब हर माह 1000 रुपये उनके खाते में आएंगे. एक साल में 12 हजार रुपये मिलेंगे.

मुख्यमंत्री ने इस दौरान हितग्राही महिलाओं से उनके परिवार बच्चों और उनकी आजीविका की जानकारी ली. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर पधारने पर महिलाओं ने उनका स्वागत एवं सत्कार किया. घर के दहलीज पर मुख्यमंत्री के कदम रखते ही महिलाओं ने पुष्प.वर्षा एवं तिलक लगा कर उनका स्वागत किया और अपने भैया शिवराज को राखी भेंट की.

ये भी पढें: Wrestlers Protest: अनुराग ठाकुर से पहलवानों की बातचीत को लेकर महावीर फोगाट का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
Embed widget