एक्सप्लोरर

MP: देवास में खनिज विभाग ने 3 दिन में पकड़े 50 से ज्यादा डंपर, जिला कलेक्टर का कार्रवाई पर बड़ा खुलासा

MP News: देवास कलेक्टर ने रेत खनन और अवैध तरीके से ओवरलोड कर इसके परिवहन पर लगाम लगाने के लिए आदेश दिया है. खनिज विभाग और पुलिस की कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मच गया है.

MP Latest News: मध्य प्रदेश के देवास जिले में खनिज विभाग ने 3 दिन में 50 से ज्यादा ओवरलोड डंपर को पकड़ा है. खनिज विभाग ने इन पर लाखों रुपये का दंड लगाया है. देवास कलेक्टर ऋषव गुप्ता के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है. कलेक्टर ने इस अभियान को चलाने के पीछे कई कारण बताएं है.

देवास कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने बताया कि पिछले काफी दिनों से इस संबंध में शिकायत मिल रही थी. इस शिकायत में बताया गया कि देवास जिले से अवैध रुप से ओवरलोड खनिज का परिवहन किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि इसी शिकायत पर खनिज विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए. 

डंपरों की लगातार मिल रही थी शिकायत
इसके बाद देवास जिले में ही ओवरलोड डंपर से दुर्घटना का एक मामला सामने आया था. जिसके बाद कार्रवाई में और तेजी लाने के आदेश दिए गए थे. इसी के चलते पिछले तीन दिनों में 50 डंपर पकड़े गए हैं. पकड़े गए डंपर में रेत का अवैध रुप से ओरवरलोड करके परिवहन किया जा रहा था.

इस कार्रवाई को लेकर देवास कलेक्टर ने बताया कि इन ओवरलोड डंपरों की वजह से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. इसके अलावा सड़क भी खराब हो रही थीं. जिसके बाद इन अवैध डंपरों के खिलाफ कार्रवाई की गई.

बालू रेत के दाम में आया उछाल
खनिज विभाग की कार्रवाई के बाद बालू रेत के दाम में भी उछाल आया है. अवैध डंपरों और खनिज पर लगाम लगाने के लिए खनिज अधिकारी रश्मि पांडे, इंस्पेक्टर गणेश विश्वकर्मा, राजकुमार बराठे के नेतृत्व में चलाया जा रहा है. अभियान में मंगलवार (22 मई) को भी चार गाड़ी पकड़ी गई है. 

अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. बालू रेत के व्यापारियों का कहना है कि कार्रवाई के बाद गाड़ियां चलना बंद हो गई हैं, जिससे बाजार में कीमतें बढ़ गई हैं. पहले बालू रेट 65 रुपये फीट बिक रहा था, जो कि कार्रवाई के बाद 70 रुपये तक पहुंच गया है. 

ये भी पढ़ें: MP की संपत्ति दूसरे राज्यों में बेचने की तैयारी? जीतू पटवारी ने BJP सरकार से की ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत

वीडियोज

Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget