एक्सप्लोरर

Dewas News: 10 साल की बच्ची से रेप और हत्या मामले में फांसी की सजा, देवास की कोर्ट का फैसला

देवास की अदालत ने 7 महीने के भीतर ऐतिहासिक फैसला सुनाया है. 10 वर्षीय बच्ची से रेप और हत्या मामले में मुजरिम को फांसी की सजा दी. अदालत के फैसले का पीड़ित परिवार ने स्वागत किया है.

Dewas News: देवास की अदालत ने 10 वर्षीय बच्ची से रेप और हत्या मामले में फांसी की सजा सुनाई है. अदालत के फैसले का पीड़ित परिवार ने स्वागत किया है. सबसे बड़ी बात है कि 7 माह के भीतर ही मुजरिम को सजा सुना दी गई. देवास एसपी डॉ शिवदयाल सिंह ने बताया कि 7 नवंबर 2021 को खातेगांव पुलिस को सूचना मिली थी कि 10 वर्षीय बालिका का शव निर्माणाधीन मकान से मिला है. मामले की जांच के दौरान खुलासा हुआ कि हत्या से पहले रेप किया गया है.

7 महीने के भीतर कोर्ट ने सुनाई मुजरिम को फांसी 

पुलिस ने मृतिका का पोस्टमार्टम कराने के बाद सबूत जुटाने की कार्रवाई की. बालिका की हत्या के संदर्भ में महत्वपूर्ण सुराग मिले. सुराग के आधार पर बड़ी बेरछा में रहने वाले गोलू उर्फ नरेन्द्र नामक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया गया. खातेगांव पुलिस की कड़ाई से पूछताछ में आरोपी टूट गया. उसने बताया कि बालिका को लालच देकर निर्माणाधीन मकान पर बुलवाया था. मकान पर आने के बाद बच्ची के साथ रेप किया. बालिका ने शोर मचाने की कोशिश की तो गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद उसने बालिका के शव को सीमेंट की बोरी में भरकर निर्माणाधीन मकान की डक्ट पर छिपा दिया. पुलिस कप्तान डॉक्टर शिवदयाल सिंह ने बताया कि एडीजे न्यायालय खातेगांव ने आरोपी नरेंद्र को मृत्युदंड से दंडित किया है. 

Gyanvapi Masjid Case: राजेंद्र दासजी महाराज बोले- 'इस्लाम में विवादित स्थानों पर नमाज अदा करने की इजाजत नहीं'

डीएनए और तकनीकी सबूतों की रही अहम भूमिका

तत्कालीन जांच अधिकारी इंस्पेक्टर एम एस परमार ने चर्चा के दौरान बताया कि घटना के बाद पुलिस ने गंभीरता के साथ डीएनए परीक्षण करवाया और सारे टेक्निकल सबूत एकत्रित किए. पुलिस के जरिए एकत्रित सबूत आरोपी को फांसी के फंदे तक ले गए. रेप के बाद हत्या की घटना से पूरे खातेगांव में सनसनी फैल गई थी लेकिन अदालत का फैसला आने से खातेगांव निवासियों के साथ साथ पीड़ित परिवार ने काफी संतोष जताया है. पीड़ित परिवार का वीडियो भी वायरल हो रहा है. वीडियो में आरोपी को फांसी की सजा मिलने पर परिवार के सदस्य खुशी जाहिर कर रहे हैं.

Indore News: शादी का मेकअप कराने गई दुल्हन प्रेमी के संग फरार, बारात लेकर पहुंचा दूल्हा करता रहा इंतजार

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget