एक्सप्लोरर

Indore News: शादी का मेकअप कराने गई दुल्हन प्रेमी के संग फरार, बारात लेकर पहुंचा दूल्हा करता रहा इंतजार

इंदौर में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा दुल्हन का इंतजार कर रहा था लेकिन इसी बीच खबर आई कि दुल्हन प्रेमी संग भाग गई है. दूल्हे ने एमजी रोड थाने में मामला दर्ज कराया है.

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर के एमजी रोड के क्षेत्र का जहां दूल्हा अपनी बारात लेकर दुल्हन को ले जाने के लिए दुल्हन के घर पहुंचा था. शादी के लिए दुल्हन सहेलियों के साथ ब्यूटी पार्लर गई थी. लेकिन ब्यूटी पार्लर से दुल्हन नहीं लौटी जिसके बाद दूल्हे पक्ष ने पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है. दरअसल, इंदौर के एमजी रोड क्षेत्र के उषा फाटक में उज्जैन से दूल्हा बारात लेकर आया था. लेकिन दुल्हे का शादी का सपना उस वक्त टूट गया जब दुल्हन मेकअप करवाने अन्नपूर्णा क्षेत्र में पहुंची थी और अपने पूर्व प्रेमी के साथ ब्यूटी पार्लर से ही भाग खड़ी हुई. परिजन दुल्हन को तलाशते रहे लेकिन वो कई घंटे बीत जाने के बाद भी नहीं मिली. 

दूल्हा एमजी रोड थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. थाने में बैठकर दूल्हा कई घंटों तक दुल्हन का इंतजार करता रहा, लेकिन दुल्हन नहीं मिलने के बाद दूल्हा बिना दुल्हन के अपनी बारात लौटाकर ले गया. 

यह भी पढ़ें:  MP News: एमपी में सुब्रत रॉय सहित सहारा ग्रुप के 44 लोगों पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के लिए FIR दर्ज, जानें- पूरा मामला

क्या कहा जांच अधिकारी सुरेंद्र नदान ने?
वही एम जी रोड़ थाने के जांच अधिकारी सुरेंद्र नदान ने बताया कि उज्जैन से जितेंद्र की बारात बुधवार रात आई थी. जिसकी शादी उषा फाटक जेल रोड़ की रहने वाली रोशनी पिता विनोद डागर से होना थी. दूल्हे के चाचा राकेश डागर के द्वारा शिकायती आवेदन दिया गया है कि दुल्हन अपने घर नहीं है. वह किसी और के साथ भाग गई है. इस मामले की जांच की जा रही है. वहीं दुल्हन की गुमशुदगी अन्नपूर्णा थाने में दर्ज की गई है.

यह भी पढ़ें: MP Corona Update: मध्य प्रदेश में कोरोना केस में हुई बढ़ोतरी, राजधानी भोपाल में मिले 11 नए मामले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
UCC Bill MP LIVE: मध्य प्रदेश में यूसीसी बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Indore News: इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget