एक्सप्लोरर

MP: दतिया में तिरपाल के नीचे हुआ महिला का अंतिम संस्कार, बारिश ने खोली विकास के दावों की पोल

Datia News: आजादी के इतने साल बाद भी दतिया जिले के मुरिया गांव में मुक्ति धाम नहीं बन पाया है. बारिश के मौसम में ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

MP News: मध्यप्रदेश के दतिया जिले से अंतिम संस्कार की अजीबो गरीब तस्वीर सामने आई है, जो सिस्टम की लापरवाही के साथ विकास के दावों की पोल खोलती हुई नजर आ रही है. जहां मौत के बाद महिला के मृत शरीर को मुक्ति के तिरपाल का सहारा लेना पड़ा. बारिश के मौसम में ये स्थिति और भी भयावह हो जाती है, जब दतिया में शासन की ओर से विकास के दावे किए जाते हैं. 

दरअसल, दतिया जिले के भांडेर ब्लॉक की अस्टोट ग्राम पंचायत के मुरिया गांव में अवध कुंवर नामक महिला की मौत हो गई थी. अवध कुंवर के अंतिम संस्कार के दौरान तेज बारिश होने लगी. आग जलने में भी दिक्कत हुई, जिसके बाद अस्थाई ढांचा तैयार कर तिरपाल लगाकर चिता को बारिश से सुरक्षित किया गया. इसके बाद बारिश में खुद भींगकर परिजनों और ग्रामीणों ने महिला का अंतिम संस्कार किया. 

78 साल बाद भी गांव में मुक्ति धाम नहीं

आजादी के 78 साल बाद भी इस गांव में एक मुक्ति धाम नहीं बन पाया है. बारिश से बचाव को लेकर कोई इंतजाम नहीं है. जिसके कारण बारिश में अगर किसी की मृत्यु हो जाए तो ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

मुरिया गांव में श्मशान घाट तक नहीं

प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी का लम्बे समय तक शासन रहा है. दोनों दल प्रदेश में विकास के लंबे-चौड़े वादे करते हैं लेकिन असल तस्वीर बहुत भयावह हैं. विकास की बात छोड़िए मुरिया ग्राम में श्मशान घाट तक नहीं हैं.

कब बनेगा दतिया के मुरिया में मुक्तिधाम?

दतिया के मुरिया गांव में बरसात में या फिर बेमौसम बारिश में जब किसी की मौत हो जाती है तो ग्रामीणों को बरसाती या तिरपाल लगाकर अंतिम संस्कार करने की मजबूरी है क्योंकि उनके पास कोई दूसरा विकल्प नहीं है. गांव में मुक्तिधाम को लेकर ग्रामीण कई बार गुहार लगा चुके हैं. यहां मुक्ति धाम नहीं होने के संबंध में ग्राम पंचायत के सचिव ने प्रतिक्रिया दी है. वो मुक्ति धाम का एस्टीमेट तैयार होने की बात कहते हुए नजर आए. 

 

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल, जानें कब और कहां होंगे मैच
भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल, जानें कब और कहां होंगे मैच
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
दिल्ली-NCR में भारी बारिश, नोएडा सेक्टर 16 मेट्रो के पास डिवाइडर गिरा
दिल्ली-NCR में भारी बारिश, नोएडा सेक्टर 16 मेट्रो के पास डिवाइडर गिरा
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
Embed widget