एक्सप्लोरर

कमलनाथ के BJP में जाने की अटकलों पर दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान, 'आप उनसे उम्मीद भी कैसे कर सकते हैं कि...'

Digvijaya Singh on Kamal Nath: लोकसभा चुनाव से पहले कमलनाथ और उनके बेटे को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही है. इस बीच दिग्विजय सिंह ने कमलनाथ को लेकर अहम बयान दिया है.

Kamal Nath News: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ के बीजेपी में जाने के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने मीडिया पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि आप लोग जब तक सनसनीखेज खबरें नहीं देंगे, कौन देखेगा.

दिग्विजय सिंह ने कहा, ''उनकी कल रात कलमानथ से बात हुई थी. वो छिंदवाड़ा में हैं और जिस व्यक्ति ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत नेहरू-गांधी परिवार के साथ की हो, उस आदमी से आप उम्मीद कर सकते हैं कि वो कांग्रेस को छोड़कर जाएगा.''

दिग्विजय सिंह ने कहा कि कमलनाथ नेहरू-गांधी के परिवार के साथ उस समय खड़े थे जब पूरी जनता पार्टी की केंद्र इंदिरा गांधी को जेल भेज रही थी.

दरअसल, कलमनाथ के बीजेपी में जाने की अटकलों को तब बल मिल गया जब उन्होंने छिंदवाड़ा में अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए. शनिवार को दिल्ली पहुंच रहे हैं. इस बीच उनके बेटे और कांग्रेस सांसद नकुलनाथ ने अपने बायो से कांग्रेस हटा लिया है.

छिंदवाड़ा में कमलनाथ का 14 फरवरी से 18 फरवरी तक का कार्यक्रम था. लेकिन कार्यक्रम को छोड़कर अचानक दिल्ली जाने के फैसले ने सियासी माहौल को गरमा दिया है.

कमलनाथ को लेकर पहले भी लगाई जा चुकी हैं अटकलें

पहले भी कमलनाथ के बीजेपी में जाने की अटकलों ने जोर पकड़ा था. लेकिन उन्होंने बीजेपी में शामिल होने की खबरों को निराधार बताया था. माना जा रहा है कि कमलनाथ राज्यसभा जाना चाहते थे. लेकिन कांग्रेस ने उन्हें टिकट न देकर अशोक सिंह को उम्मीदवार बना दिया.

अशोक सिंह के नामांकन के दौरान राज्य कांग्रेस के ज्यादातर बड़े नेता मौजूद थे, हालांकि कमलनाथ शामिल नहीं हुए.

राज्यसभा उम्मीदवार के एलान से पहले कमलनाथ ने अपने आवास पर विधायकों को डिनर पार्टी भी दी थी, इसे उनके शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा गया था.

बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में हार के बाद कमलनाथ ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. 

Himachal Budget 2024: बजट सत्र में CM सुक्खू की बड़ी घोषणा, गाय और भैंस के दूध का MSP किया निर्धारित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sagar: खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा
धार में शराब कारोबारी के घर पर हमले के 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में घूमाकर दिया सख्त संदेश
धार में शराब कारोबारी के घर पर हमले के 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में घूमाकर दिया सख्त संदेश

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget