एक्सप्लोरर

शिवराज सिंह चौहान पर दिग्विजय सिंह का पलटवार, 'मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि...'

MP Politics: महू में संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर के स्मारक को लेकर सियासत तेज हो गई है. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आरोप पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने पलटवार किया है.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के महू में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सोमवार को डॉ. बीआर आंबेडकर की जन्मस्थली पर बने उनके स्मारक पहुंचे और संविधान निर्माता को श्रद्धासुमन अर्पित किए. अब इस पर सियासत तेज हो गई है. शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया कि बीजेपी ने बाबा साहेब के स्मारक का निर्माण करवाया, जबकि कांग्रेस ने महू में उनके स्मारक का काम रोका. अब इस पर पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने पलटवार किया है.

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा, "शिवराज सिंह चौहान को झूठ बोलने की आदत है. मैंने इस संबंध में (डॉ बीआर अंबेडकर के स्मारक के निर्माण) स्पष्टीकरण दे दिया है. साल 1980 के दशक में अर्जुन सिंह सरकार ने स्मारक के निर्माण का फैसला किया और मोतीलाल वोहरा ने सत्ता में आने के बाद आर्किटेक्ट से डिजाइन तैयार करवाया. बीजेपी ने श्रेय लेने के लिए आधारशिला रखी और 1991 में सत्ता से बाहर हो गई. मैं 1993 में सीएम बना और मेरे कार्यकाल में सारा निर्माण पूरा हुआ और मैं उन्हें इसे नकारने की चुनौती देता हूं."

शिवराज सिंह चौहान ने लगाया आरोप
बता दें कि शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार (27 जनवरी) को कहा कि महू में उनकी सरकार ने बाबा साहेब अंबेडकर का स्मारक बनवाया. उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, "महू में भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली पर बने भव्य स्मारक को जरूर देखिए, जिसे भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बनवाया है."

'कांग्रेस ने किया बाबा साहेब का अपमान'
उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के लिए कहा, "बाबा साहब के स्मारक के सामने आंखे बंद करके प्रायश्चित भी जरूर कीजिए क्योंकि आपने और आपकी पार्टी ने हमेशा बाबा साहब का अपमान किया. मध्यप्रदेश में आजादी के बाद दशकों तक कांग्रेस की सरकारें रहीं लेकिन कांग्रेस ने उनके जन्म स्थान पर न तो कोई आयोजन किया और न ही कोई स्मारक बनाने की कल्पना की."

'कांग्रेस ने रोका काम'
पूर्व सीएम ने ये भी कहा, "मध्यप्रदेश में जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी तब तत्कालीन मुख्यमंत्री सुंदर लाल पटवा ने महू में स्मारक का भूमि पूजन किया. इसके बाद कांग्रेस की सरकार आई और वहां काम रोक दिया गया. फिर पुनः भाजपा की सरकार आई और मैं मुख्यमंत्री बना तब हमने बाबा साहब के सम्मान में दिव्य और भव्य स्मारक का निर्माण कराया."

ये भी पढ़ें

महू की रैली में एनएसयूआई नेताओं पर भड़के दिग्विजय सिंह, जानिए पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर में LPG का संकट, गांवों में अब 45 दिन बाद मिलेगा गैस सिलेंडर, लोगों की बढ़ी परेशानी
इंदौर में LPG का संकट, गांवों में अब 45 दिन बाद मिलेगा गैस सिलेंडर, लोगों की बढ़ी परेशानी
मध्य प्रदेश: इंदौर नगर निगम ने बदला छोटा नेहरू स्टेडियम का नाम, कांग्रेस हुई नाराज
मध्य प्रदेश: इंदौर नगर निगम ने बदला छोटा नेहरू स्टेडियम का नाम, कांग्रेस हुई नाराज
MP: लाड़ली बहनों के लिए खुशियों की नवरात्रि! CM मोहन ने महिलाओं के खातों में भेजे 1836 करोड़
MP: लाड़ली बहनों के लिए खुशियों की नवरात्रि! CM मोहन ने महिलाओं के खातों में भेजे 1836 करोड़
Monalisa Bhosle News: अब मोनालिसा के पिता ने CM मोहन यादव से लगाई गुहार, 'मुझे बताया गया कि मेरी बेटी...'
अब मोनालिसा के पिता ने CM मोहन यादव से लगाई गुहार, 'मुझे बताया गया कि मेरी बेटी...'

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
Iran US War: कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
Heart Disease Risk: कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
Embed widget