एक्सप्लोरर

MP News: महाकाल के लोक से शुरू होगा मध्य प्रदेश में 5G का संचार, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जताई इच्छा

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इच्छा जताई है कि मध्य प्रदेश में सबसे पहले उज्जैन से 5जी नेटवर्क की शुरुआत हो. 5 जी नेटवर्क को लेकर उज्जैन के कलेक्टर ने बैठक भी की है.

Ujjain News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने इच्छा जताई है कि प्रदेश में 5G नेटवर्क की शुरुआत महाकाल लोग से होना चाहिए. जिसके बाद उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह फाइबर ऑप्टिकल प्लान के जरिए 5G नेटवर्क स्थापित किए जाने को लेकर बैठक की. इस बैठक में टेलीकॉम कंपनी के अधिकारी भी शामिल हुए. इस बैठक में शहर की विभिन्न कंपनियों में भी 5जी नेटवर्क के अंतर्गत टावर लगाए जाने पर चर्चा हुई.

सीएम ने दिया था निर्देश
मध्य प्रदेश में जल्द ही 5G नेटवर्क की शुरुआत होने जा रही है. इसे लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर उज्जैन में तैयारी शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाकाल लोक में सबसे पहले 5G नेटवर्क शुरू किए जाने के निर्देश दिए हैं. इसका पालन भी शुरू हो गया है. उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि त्रिवेणी संग्रहालय में 5 जी को लेकर बैठक आयोजित की गई. जिसमें 5जी नेटवर्क शुरू करने को लेकर चर्चा की गई. बैठक में कंपनी के अधिकारियों के द्वारा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी गई कि महाकाल लोक में विभिन्न स्थानों पर पोल्स लगाए जाएंगे. साथ ही एक्विपमेंट रैक सपोर्ट सिस्टम लगाया जाएगा.


देश के इन शहरों में चल रहा 5जी नेटवर्क
कलेक्टर ने कहा कि कंपनी के अधिकारियों द्वारा मंदिर समिति के अधिकारी और कर्मचारियों के साथ समन्वय कर महाकाल लोक में 3 मीटर, 6 मीटर और 12 मीटर के पोल लगाए जाने हेतु स्थान चिन्हित किए जा रहे हैं. जहां भी कंपनी को पोल लगाने की परमिशन शासन स्तर से प्राप्त हुई है, वहीं पर ही कंपनी के द्वारा पोल लगाए जाएं. महाकाल लोक के पश्चात शहर की विभिन्न कंपनियों में भी 5जी नेटवर्क के अंतर्गत टावर लगाए जाना प्रस्तावित है. भारत में 5G सेवाओं को आधिकारिक तौर पर अक्टूबर 2022 में भारत में लॉन्च किया गया है. Jio ने अक्टूबर, 2022 से चार शहरों मुंबई, दिल्ली, वाराणसी और कोलकाता में 5G नेटवर्क उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है. दूसरी ओर, एयरटेल ने दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, सिलीगुड़ी, नागपुर और वाराणसी में अपना एयरटेल 5G प्लस प्लान लॉन्च किया है.

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में लगातार गिर रहा पारा, जानिए- आज कैसा रहेगा आपके जिले का मौसम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget