एक्सप्लोरर

MP: उज्जैन में बने कपड़ों की विदेशों में डिमांड, अब मालवा में टेक्सटाइल उद्योग को मिलेगा बढ़ावा

Ujjain News: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मालवांचल में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने के लिए प्रोजेक्ट तैयार करने के आदेश दिए. उन्होंने कहा महिला सशक्तिकरण की दिशा में कपड़ा उद्योग अहम भूमिका निभाएगा.

CM Mohan Yadav visited Ujjain Textile Industry: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बेस्ट लाइफ स्टाइल इंडस्ट्री (कपड़ा उद्योग) की प्रति काफी प्रसन्नता व्यक्त की जब उन्हें पता चला कि उज्जैन के नागझीरी इलाके में संचालित होने वाली इस कंपनी में तैयार किए जाने वाले कपड़े देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी पहने जा रहे हैं. अमेरिका और कनाडा जैसे देशों के लोग उज्जैन में तैयार किए गए कपड़ों को पहन रहे हैं.

कपड़ा उद्योग का निरीक्षण करने के बाद सीएम डॉ यादव ने कहा कि उज्जैन औद्योगीकरण की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि मालवांचल में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने के लिए प्रोजेक्ट तैयार किया जाए. महिला सशक्तिकरण की दिशा में टेक्सटाइल उद्योग अहम भूमिका निभाएगा. उद्योगों में महिला सुरक्षा के लिए भी पुलिस प्रशासन की तरफ से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए. 

CM ने की लाडली बहनों की तारीफ 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज मंगलवार को उज्जैन के नागझिरी में मौजूद बेस्ट लाइफ स्टाइल इंडस्ट्रीज का भ्रमण किया. उन्होंने यहां लगभग 1000 से अधिक महिलाओं की तरफ से कपड़े तैयार करने के काम का अवलोकन किया. 

प्रदेश के सीएम ने कार्यरत महिलाओं से आत्मीय चर्चा कर उनके कार्यों के गुणवत्ता की सराहना भी की. मुख्यमंत्री ने खुद मशीन भी चलाई. कपड़ा उद्योग में आगे चलकर 4000 महिलाओं को रोजगार मिलने का दावा भी किया जा रहा है.

उज्जैन मे बनेगा आईटी पार्क 

सीएम ने कहा कि उज्जैन को मेडिकल टूरिज्म डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में तेजी से प्रयास किए जाए. देश के प्रमुख उद्योगपति उज्जैन में अपनी औद्योगिक इकाई स्थापित करने के लिए लालायित है. ऐसे सभी प्राप्त प्रस्तावों में निवेश के लिए शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाएं. 

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि बेंगलुरु की तरह उज्जैन में भी आईटी पार्क स्थापित किया जाए, जिससे मालवा के आईटी इंजीनियर को रोजगार मिल सकेगा. उन्होंने जल्द आईटी पार्क के लिए भूमि आवंटन किए जाने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए.

ये भी पढ़ें: कूनो नेशनल पार्क में एक और चीते की मौत, नामीबिया से लाए गए चीता 'पवन' ने तोड़ा दम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हिंदुत्व' वाले बयान पर BJP ने दिग्विजय सिंह को घेरा, 'यात्राएं निकालकर ढोंग क्यों?'
'हिंदुत्व' वाले बयान पर BJP ने दिग्विजय सिंह को घेरा, 'यात्राएं निकालकर ढोंग क्यों?'
हरदीप सिंह पुरी MP से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित, 2 नामांकन पहले ही हो गए थे रद्द
हरदीप सिंह पुरी MP से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित, 2 नामांकन पहले ही हो गए थे रद्द
देवास: पुलिस हिरासत से भागा थाना प्रभारी की हत्या का आरोपी, मुठभेड़ में गंभीर घायल
देवास: पुलिस हिरासत से भागा थाना प्रभारी की हत्या का आरोपी, मुठभेड़ में गंभीर घायल
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चुनाव हारने के बाद भी झुकने को तैयार नहीं ट्रंप, डेमोक्रेट्स से दो-दो हाथ की तैयारी
चुनाव हारने के बाद भी झुकने को तैयार नहीं ट्रंप, डेमोक्रेट्स से दो-दो हाथ की तैयारी
यूपी चुनाव में NDA के लिए चुनौती बनेंगे चिराग पासवान! गठबंधन नहीं हुआ तो लेंगे बड़ा फैसला
यूपी चुनाव में NDA के लिए चुनौती बनेंगे चिराग पासवान! गठबंधन नहीं हुआ तो लेंगे बड़ा फैसला
'भारत को ज्यादा...', अमेरिकी चुनाव रिजल्ट पर खुलकर बोले शशि थरूर
'भारत को ज्यादा...', अमेरिकी चुनाव रिजल्ट पर खुलकर बोले शशि थरूर
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' के आते ही 'जेलर 2' की कमाई को लगा झटका, 22वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग
'रामायण' के आते ही 'जेलर 2' की कमाई को लगा झटका, 22वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग
दिवाली से पहले योगी सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा, आपदा राहत राशि में किया इजाफा
दिवाली से पहले योगी सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा, आपदा राहत राशि में किया इजाफा
न्यूयॉर्क में ममदानी का सियासी दबदबा बढ़ा, समर्थन वाले तीनों उम्मीदवार जीते; अमेरिकी संसद पहुंचे
न्यूयॉर्क में ममदानी का सियासी दबदबा बढ़ा, समर्थन वाले तीनों उम्मीदवार जीते; अमेरिकी संसद पहुंचे
ICAI CA Foundation रिजल्ट जारी, 18.93% उम्मीदवार हुए पास, देखें टॉपर्स की लिस्ट
ICAI CA Foundation रिजल्ट जारी, 18.93% उम्मीदवार हुए पास, देखें टॉपर्स की लिस्ट
Embed widget