एक्सप्लोरर

Jaya Kishori Traditional Look: अनारकली पहन फूल-सी खिली-खिली नजर आईं जया किशोरी, दिल जीत लेंगी ये तस्वीरें

Jaya Kishori Style: जया किशोरी अक्सर सिर्फ अपने भजनों और प्रवचनों वजह से ही नहीं बल्कि अपने फैशन और सादगी भरे स्टाइल की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं. चलिए बताते हैं कैसे.

Jaya Kishori Elegant Anarkali Look: जया किशोरी अक्सर सिर्फ अपने भजनों और प्रवचनों की वजह से ही नहीं, बल्कि अपने सादगी भरे स्टाइल के कारण भी चर्चा में रहती हैं. मंच पर हों या किसी म्यूजिक वीडियो में नजर आएं, उनका अंदाज हमेशा बेहद सरल और शालीन दिखाई देता है. उनका फैशन यह दिखाता है कि बिना ज्यादा कोशिश किए भी एक खूबसूरत और कंफर्ट लुक पाया जा सकता है. हाल ही में उनके अनारकली सूट वाले कुछ लुक्स ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि सादगी में भी अलग ही मोहक होता है.

क्यों अलग लगता है उनका स्टाइल?

आजकल फैशन की दुनिया में ट्रेंड बहुत तेजी से बदलते रहते हैं, लेकिन जया किशोरी का स्टाइल इन ट्रेंड्स से थोड़ा अलग नजर आता है. वह भारी कढ़ाई या ज्यादा चमकदार कपड़ों के बजाय सादगी को प्राथमिकता देती हैं. उनके लुक की खासियत यह होती है कि रंगों का चयन संतुलित होता है और कपड़ों की फिटिंग बेहद सलीकेदार होती है. मेकअप के मामले में भी वह बहुत हल्का और नैचुरल लुक पसंद करती हैं. उनका मेकअप इतना सादा होता है कि चेहरे की प्राकृतिक सुंदरता ही उभरकर सामने आती है. वहीं ज्वेलरी की बात करें तो वह अक्सर सिर्फ एक जोड़ी खूबसूरत इयररिंग्स पहनना पसंद करती हैं, जिससे पूरा ध्यान उनके आउटफिट पर ही बना रहता है.


Jaya Kishori Traditional Look: अनारकली पहन फूल-सी खिली-खिली नजर आईं जया किशोरी, दिल जीत लेंगी ये तस्वीरें

अनारकली लुक जिसने खींचा सबका ध्यान

अपने हालिया म्यूजिक वीडियो में जया किशोरी ने दो अलग-अलग अनारकली लुक्स में नजर आकर सभी का ध्यान आकर्षित किया. पहला लुक एक चमकीले लाल रंग के फुल-लेंथ अनारकली सूट का था. इस सूट में फुल स्लीव्स थीं और किनारों पर हल्की सुनहरी लेस लगी हुई थी, जो सादे कपड़े को भी खास बना रही थी. इसका फ्लोई स्कर्ट डिजाइन चलते समय बेहद खूबसूरत लग रहा था. उन्होंने इसे सिंपल झुमकों और आधे बंधे बालों के साथ स्टाइल किया, जिससे उनका लुक बेहद आकर्षक लेकिन सहज लगा.


Jaya Kishori Traditional Look: अनारकली पहन फूल-सी खिली-खिली नजर आईं जया किशोरी, दिल जीत लेंगी ये तस्वीरें

दूसरे लुक में वह गहरे हरे यानी टील ग्रीन रंग के सिल्क अनारकली में नजर आईं. इसके साथ उन्होंने हल्के गोल्डन डिजाइन वाला दुपट्टा लिया था, जिसे उन्होंने बेहद सहज तरीके से कंधों पर डाला हुआ था. इस लुक की सबसे खास बात उनके ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर इयररिंग्स थे, जिनमें सफेद मोतियों की खूबसूरत डिटेल थी. बालों को चोटी में बांधने से पूरा लुक साफ, सलीकेदार और फ्रेश नजर आ रहा था.


Jaya Kishori Traditional Look: अनारकली पहन फूल-सी खिली-खिली नजर आईं जया किशोरी, दिल जीत लेंगी ये तस्वीरें

इसे भी पढ़ें- Patola Lehenga Bridal Look: अंबानी परिवार की नई बहू ने पहना 900 साल पुराना पटोला, होश उड़ा देगा शवियाना का श्रृंगार

ऐसे पा सकते हैं ऐसा एलिगेंट लुक

अगर आप भी जया किशोरी के इस सादगी भरे स्टाइल से प्रेरित होकर वैसा लुक पाना चाहते हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. सबसे पहले कपड़े के फैब्रिक और फिटिंग पर ध्यान दें. बहुत ज्यादा भारी कढ़ाई या डिजाइन के बजाय सादा लेकिन अच्छी क्वालिटी का कपड़ा ज्यादा आकर्षक लगता है. इसके अलावा रंगों का चुनाव भी बहुत अहम होता है. अपनी स्किन टोन के अनुसार रंग चुनने से पूरा लुक और निखर कर आता है. त्योहार या खास मौकों पर लाल, सुनहरा या गहरे रंग अच्छे लगते हैं, जबकि रोजमर्रा के लिए हल्के और सॉफ्ट रंग बेहतर रहते हैं. एक्सेसरीज का इस्तेमाल भी संतुलित रखना चाहिए. अक्सर एक जोड़ी स्टेटमेंट इयररिंग्स ही पूरे लुक को पूरा करने के लिए काफी होती है. वहीं मेकअप को हल्का और नैचुरल रखना बेहतर रहता है.

इसे भी पढ़ें- Aishwarya Rai Bachchan: अर्जुन की शादी में चला ऐश्वर्या राय का जादू, बच्चन परिवार की बहू ने अनारकली में काटा बवाल

About the author सोनम

जर्नलिज्म की दुनिया में करीब 15 साल बिता चुकीं सोनम की अपनी अलग पहचान है. वह खुद ट्रैवल की शौकीन हैं और यही वजह है कि अपने पाठकों को नई-नई जगहों से रूबरू कराने का माद्दा रखती हैं. लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसी बीट्स में उन्होंने अपनी लेखनी से न केवल रीडर्स का ध्यान खींचा है, बल्कि अपनी विश्वसनीय जगह भी कायम की है. उनकी लेखन शैली में गहराई, संवेदनशीलता और प्रामाणिकता का अनूठा कॉम्बिनेशन नजर आता है, जिससे रीडर्स को नई-नई जानकारी मिलती हैं. 

लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन रहने वाली सोनम ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत भी नवाबों के इसी शहर से की. अमर उजाला में उन्होंने बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद दैनिक जागरण के आईनेक्स्ट में भी उन्होंने काफी वक्त तक काम किया. फिलहाल, वह एबीपी लाइव वेबसाइट में लाइफस्टाइल डेस्क पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं.

ट्रैवल उनका इंटरेस्ट  एरिया है, जिसके चलते वह न केवल लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेसेज के अनछुए पहलुओं से रीडर्स को रूबरू कराती हैं, बल्कि ऑफबीट डेस्टिनेशन्स के बारे में भी जानकारी देती हैं. हेल्थ बीट पर उनके लेख वैज्ञानिक तथ्यों और सामान्य पाठकों की समझ के बीच बैलेंस बनाते हैं. सोशल मीडिया पर भी सोनम काफी एक्टिव रहती हैं और अपने आर्टिकल और ट्रैवल एक्सपीरियंस शेयर करती रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राखी के लिए घर पर ही बन जाएगा डिजाइनर ब्लाउज, इन टिप्स को करें फॉलो
राखी के लिए घर पर ही बन जाएगा डिजाइनर ब्लाउज, इन टिप्स को करें फॉलो
Suhana Khan Saree Look: सुहाना खान की गोल्डन साड़ी ने लूटी महफिल! क्या आपने देखा उनका ये नया लुक?
सुहाना खान की गोल्डन साड़ी ने लूटी महफिल! क्या आपने देखा उनका ये नया लुक?
Grooming Tips : बिना ज्यादा पैसे खर्च किए कैसे दिखें एकदम क्लासी और अट्रैक्टिव? ग्रूमिंग के 5 अचूक टिप्स
बिना ज्यादा पैसे खर्च किए कैसे दिखें एकदम क्लासी और अट्रैक्टिव? ग्रूमिंग के 5 अचूक टिप्स
Nita Ambani Saree: नीता अंबानी ने हीरों के गहनों संग दिखाई शाही शान, 2 महीने में तैयार हुई यह बनारसी साड़ी
नीता अंबानी ने हीरों के गहनों संग दिखाई शाही शान, 2 महीने में तैयार हुई यह बनारसी साड़ी

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
भरत तिवारी एनकाउंटर: STF जवान गिरफ्तार, हथियार डालने के बाद भी गोली चलाने का आरोप
भरत तिवारी एनकाउंटर: STF जवान गिरफ्तार, हथियार डालने के बाद भी गोली चलाने का आरोप
Embed widget