एक्सप्लोरर

MP Global Investors Summit: CM मोहन यादव का बड़ा बयान, 'विकसित भारत सनातन संस्कृति की विरासत'

MP Global Investors Summit 2025: सीएम मोहन यादव ने अनुसार भोपाल अपने बुरे इतिहास को पीछे छोड़ आगे बढ़ रहा है. मध्य प्रदेश अपनी निवेश नीतियों और फ्रेंडली इकोसिस्टम पर लगातार काम कर रहा है. 

Mohan Yadav On Bhopal: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार (24 फरवरी) को भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि हम सभी के लिए यह पल गर्व का क्षण है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में आज भोपाल दुनिया भर में नई वैश्विक पहचान बनाने जा रहा है. यह क्षण भोपाल के लिए हमेशा यादगार रहेगा. 

सीएम मोहन यादव ने दुनिया के दर्जनों देशों से आए प्रतिनिधिमंडल और निवेशकों को संबोधित करते हुए कहा, "एमपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की वजह से आज भोपाल की नई पहचान दुनिया में बनी है. अभी तक गूगल पर भोपाल सर्च करते ही दशकों पुरानी गैस त्रासदी की सूचनाएं सबसे पहले उभरकर सामने आती है. यह भोपाल के लिए एक तरह से कलंक के समान था."

एमपी में फ्रेंडली इकोसिस्टम पर जोर 

उन्होंने आगे कहा, "ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की शुरुआत से भोपाल अब अपने बुरे इतिहास को पीछे छोड़ आगे बढ़ गया. मध्य प्रदेश अपनी निवेश नीतियों और फ्रेंडली इकोसिस्टम पर लगातार काम कर रहा है. आज पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश की उद्योग जगत को समर्पित निवेश प्रोत्साहन की 18 नई नीतियों का शुभारंभ करने जा रहे हैं."

सीएम ने कहा, "ऐसा इसलिए संभव हुआ है कि अब मध्य प्रदेश विकसित भारत के लिए प्रतिबद्ध है. जब संभावनाओं के अनंत आकाश में हम आशाओं की ज्योत जलाते हैं, तो हर आंगन रोशन हो जाता है. यही हमारी सनातन संस्कृति की गौरवशाली विरासत है." 

एमपी के सीएम ने अनुसार, "प्रदेश सरकार ने अगले 5 सालों में स्टेट की अर्थव्यवस्था को दोगुना करने का संकल्प लिया है. पीएम नरेंद्र मोदी ने 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' का मंत्र दिया है. उनके नेतृत्व में देश की जनता ने 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है. पीएम मोदी के संकल्प को पूरा करने में मध्य प्रदेश प्रमुख भूमिका निभाने के लिए तैयार है."

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के भाषण का मुख्य अंश 

  • एमपी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का महत्व इस नाते से और बढ़ जाता है क्योंकि यशस्वी प्रधानमंत्री जी की उपस्थिति आज भोपाल में एक नया रिकॉर्ड भी बना रही है. आमतौर पर भोपाल शब्द को जैसे ही है गूगल पर सर्च करें तो तुरंत भोपाल सर्च करते ही भोपाल गैस त्रासदी के माध्यम से अतीत की अपनी एक काली छाया को लेकर सामने आ जाता था.आज भोपाल ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर एक नया पहचान बनाने जा रहा है. मेरी ओर से को बहुत-बहुत बधाई. 
  •  यशस्वी प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व और उनके मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश सरकार सतत विकास और औद्योगिक निवेश की दिशा में लगातार अपनी निर्बाध गति से आगे बढ़ने के संकल्प को धारण करके गठन के साथ लगातार आगे बढ़ रही है. यह थीम अपने आप में उत्साहवर्धक है. मध्य प्रदेश में उद्योग और निवेश की असीम संभावनाएं हैं.
  • प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प भारतवासियों ने लिया है. हमारा लक्ष्य देश को 35 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना है. ऐसे में विकसित भारत के इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए विकसित मध्य प्रदेश समस्त प्रदेशवासियों के साथ अपना महत्वपूर्ण योगदान करने के लिए प्रतिबद्ध है.
  • 1 वर्ष पूर्व निवेश और औद्योगिक विकास की इस यात्रा को रीजनल इंडस्ट्रिज कॉन्क्लेव के माध्यम से बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से प्रारंभ किया था. यहां से पहली बार रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव की शुरुआत हुई.
  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जन विश्वास अधिनियम पारित किया है. इसका उद्देश्य जटिल एवं अप्रासंगिक प्रावधानों को कम करना, सिंगल विंडो सिस्टम को बेहतर बनाना, शासन में पारदर्शिता लाना, मध्य प्रदेश निवेश के प्रयास हेतु लगातार प्रयास कर रहा है. यही वजह है कि हमने वर्ष 2025 को "उद्योग एवं रोजगार वर्ष" मनाने का निर्णय लिया है.
  • मध्य प्रदेश 13 नए औद्योगिक पार्क न केवल पूर्ण हो रहे हैं बल्कि 20 और औद्योगिक पार्कों की आधारशिला रखी जाएगी. आने वाले समय में हमारे सेमीकंडक्टर पार्क, नवीन आईटी पार्क विकसित की योजना है.
  • मध्य प्रदेश सरकार ने गरीब, युवा, अन्नदाता एवं महिलाओं को केंद्र में रखते हुए चार मिशन आरंभ किए हैं. इसके अंतर्गत नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय स्थापित करते हुए आउटकम केंद्रित लक्ष्यों पर भी काम जारी है. 

 

MP Global Investors Summit: इन्वेस्टर्स समिट को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, 'आज बनेंगे विकास के नए कीर्तिमान'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget