एक्सप्लोरर

'भोपाल के नवाबों और बेगमों का इतिहास मिटाने की साजिश...', CM मोहन यादव के ऐलान पर बोली कांग्रेस

MP News: भोपाल में दो मुख्य द्वार राजा भोज और विक्रमादित्य के नाम पर होंगे. मुख्यमंत्री मोहन यादव की घोषणा पर कांग्रेस ने नवाबों और बेगमों का इतिहास मिटाने की कोशिश का आरोप लगाया.

Bhopal News: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ऐलान किया है कि राजधानी भोपाल में राजा भोज और विक्रमादित्य के नाम पर दो मुख्य द्वार बनाए जाएंगे. मुख्यमंत्री की घोषणा पर अब सियासत शुरू हो गई है. कांग्रेस का आरोप है कि जानबूझकर भोपाल के नवाबों और बेगमों का इतिहास मिटाने की साजिश हो रही है. राजा भोज और विक्रमादित्य के नाम से भोपाल में द्वार बनाए जाने की घोषणा पर सियासत तेज हो गई है. कांग्रेस का कहना है हमें विक्रमादित्य से कोई एतराज नहीं है. लेकिन उनका भोपाल में विशेष योगदान नहीं है.

कांग्रेस प्रवक्ता अब्बास हफीज ने कहा, "भोपाल में नवाबों और बेगमों का बड़ा इतिहास है. बेगम सुल्तान जहां महिला सशक्तिकरण की मिसाल हैं. उन्होंने महिलाओं की शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए काम किया." कांग्रेस के मुताबिक जानबूझकर एक पक्ष का इतिहास दबाने की कोशिश हो रही है. अब्बास हफीज ने मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखने की बात कही.

बीजेपी ने कांग्रेस को बताया सनातन विरोधी

वहीं, बीजेपी ने कांग्रेस को सनातन विरोधी बता दिया. मंत्री विश्वास सारंग ने कहा, "जब भी हम सनातन संस्कृति से जुड़ा काम करते हैं, कांग्रेस के पेट में दर्द होने लगता है." सरकार के फैसले पर मिली जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. कुछ लोग मुख्यमंत्री मोहन यादव का फैसला सही बता रहे हैं. वैसे भी भोपाल के नवाब पाकिस्तान में विलय की बात कर रहे थे. आजादी के दो वर्षों बाद भोपाल का विलय भारत में हो सका. ऐसे में नवाबों के नाम पर हम कैसे किसी द्वार का नाम रख सकते हैं.

मुख्यमंत्री की घोषणा पर शुरू हुई सियासत

वहीं, शहर के मुस्लिम समुदाय का कहना है कि राजा भोज, रानी कमलापति और विक्रमादित्य से दिक्कत नहीं है. लेकिन भोपाल के नवाबों और बेगमों का इतिहास नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है. इतिहासकार आरिफ मिर्जा बताते हैं कि भोपाल के इतिहास में राजा भोज, रानी कमलापति से लेकर नूरजहां बेगम और सुल्तान जहां बेगम का योगदान देखने को मिलता है. उन्होंने कहा कि 100 साल से अधिक भोपाल में बेगमों का शासन एक मिसाल है. बेगम सुल्तान जहां का महिला शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए किया गया काम इतिहास में दर्ज है. लिहाजा सबको बराबर स्थान मिलना चाहिए.

ये भी पढ़ें- पहचान बदलकर सालों से दिल्ली में रह रही महिला नक्सली गिरफ्तार, खतरनाक हथियार चलाने में माहिर

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget