एक्सप्लोरर

Chhatarpur: शौक पूरा करने पॉलिटेक्निक के छात्र बने लुटेरे, 8 दिन की रेकी फिर कारोबारी के घर से लूटे एक करोड़

Chhatarpur News: छत्तरपुर में कारोबारी के घर पर बड़ी लूट की घटना हुई है. वहीं, इस घटना में पुलिस को जिस बात ने सबसे ज्यादा हैरान किया वह यह कि घटना को अंजाम देने वाले नाबालिग छात्र थे.

Chhatarpur Crime News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के छतरपुर (Chhatarpur) जिले के नौगांव कस्बे में एक मिठाई विक्रेता के घर में घुसकर पांच बदमाशों ने कैश और जेवर लूट लिए. लुटेरों ने रविवार रात करीब 9.30 बजे वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर सोमवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया. पांच आरोपियों में से तीन युवक नौगांव पॉलिटेक्निक के छात्र (Polytechnic Students) हैं. उन्होंने यूट्यूब चैनल से आइडिया लेकर व्यापारी के घर आठ दिन रेकी करने के बाद घटना को अंजाम दिया था. डीजीपी सुधीर सक्सेना ने पुलिस की सराहना करते हुए टीम में शामिल पुलिसवालों को 30 हजार रुपए का पुरस्कार दिया है. 

एसपी अमित सांघी के मुताबिक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.उनके पास से लूट के 36 लाख रुपए नकद सहित 65 लाख के सोने-चांदी के जेवर बरामद कर लिए गए.इनमें से कुछ आरोपी नाबालिग हैं,जिनकी सही उम्र की पहचान की जा रही है इसलिए अभी सभी के नाम उजागर नहीं किए गए हैं. घटना की  जांच जारी है. जरूरत पड़ने पर आरोपियों को रिमांड पर भी लिया जाएगा.

पांच में से दो आरोपी बाहर खड़े होकर रख रहे थे नजर
डीआईजी ललित शाक्यवार और एसपी अमित सांघी ने एक प्रेस कांफ्रेंस करके वारदात का खुलासा किया. घटना के दौरान दो आरोपी बाहर खड़े होकर रखवाली कर रहे थे तो तीन ने अंदर जाकर वारदात को अंजाम दिया. पुलिस के अनुसार बीकानेर मिष्ठान भंडार के संचालक ओम प्रकाश पुरोहित रात को परिवार सहित खाना खा रहे थे. इसी दौरान तीन नकाबपोश कट्टा लिए घर में घुस गए.उन्होंने बेटी की कनपटी पर कट्टा रखा तो पत्नी के सिर पर कट्टे की बट दे मारी. इसके बाद
बेटी और पत्नी के मुंह पर सफेद टेप चिपकाकर हाथ पैर बांध दिए. कुछ ही देर में घर में रखे रुपए और जेवरात लेकर आरोपी मोटरसाइकिल से भाग खड़े हुए.

पुलिस ने जंगल से आरोपियों को गिरफ्तार किया
घर से बदमाशों के जाते ही पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी. तत्काल ही पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी. पुलिस ने सुबह होने तक मऊसहानियां के जंगल के पास से चार आरोपियों को माल सहित गिरफ्तार कर लिया. एक भागने में सफल रहा. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है. पांच आरोपियों में से तीन युवक नौगांव पॉलिटेक्निक के छात्र हैं.

ये भी पढ़ें: MP Elections: ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक बढ़ाएंगे BJP की मुसीबत? चुनाव से पहले बगावत के मूड में आए ये नेता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी
इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी
राम मंदिर के बाद अब एमपी में मां बगलामुखी में चढ़ावे को लेकर विवाद, कलेक्टर ने बनाई जांच कमेटी
राम मंदिर के बाद अब एमपी में मां बगलामुखी में चढ़ावे को लेकर विवाद, कलेक्टर ने बनाई जांच कमेटी
MP News: मंडला में महिला ने 4 बच्चों को ऑटो रिक्शा में दिया जन्म, चारों की मौत, परिवार ने लगाए आरोप
मंडला में महिला ने 4 बच्चों को ऑटो रिक्शा में दिया जन्म, चारों की मौत, परिवार ने लगाए आरोप
RGPV में पेपर लीक पर बड़ा एक्शन, प्रोफेसर अर्चना तिवारी को परीक्षा नियंत्रक पद से हटाया गया
RGPV में पेपर लीक पर बड़ा एक्शन, प्रोफेसर अर्चना तिवारी को परीक्षा नियंत्रक पद से हटाया गया

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
Embed widget