एक्सप्लोरर

चरणजीत सिंह चन्नी के बयान पर हमलावर हुई बीजेपी, मंत्री विश्वास सारंग बोले- 'अंतर्राष्ट्रीय साजिश में...'

Charanjit Singh Channi News: चरणजीत सिंह चन्नी के बयान पर बीजेपी हमलावर हो गई है. एमपी सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस हर समय पाकिस्तान परस्ती की बात करती है.

Vishvas Sarang On Charanjit Singh Channi: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देश में आक्रोश का माहौल है और सरकार की संभावित कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं. इस बीच कांग्रेस सांसद और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने एक ऐसा बयान दे दिया है, जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है. चन्नी ने 2016 में हुई सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाते हुए कहा, "सर्जिकल स्ट्राइक कहीं दिखी नहीं, किसी को पता नहीं चला." इसके बाद सियासी तूफान खड़ा हो गया है.

दरअसल, एक जनसभा को संबोधित करते हुए चन्नी ने कहा, "हमारे देश में अगर कोई बम गिरे तो पता नहीं चलेगा? कहते हैं कि हमने पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक की, कुछ नहीं हुआ, कहीं नहीं दिखा सर्जिकल स्ट्राइक, किसी को पता नहीं चला. आज देश के लोगों को जख्मों पर मरहम की जरूरत है. हम मांग करते हैं कि सरकार कुछ करे और देश को बताएं कि ये हमले किसने किए."

बयान पर दी सफाई
हालांकि चरणजीत सिंह चन्नी ने बाद में सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत नहीं मांगे, बल्कि सरकार से जवाबदेही और पारदर्शिता की बात की है. भले ही उन्होंने अपने बयान पर सफाई दे दी हो लेकिन उनके बयान को लेकर बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर हो गई है.

बीजेपी ने लगाए देशविरोधी मानसिकता के आरोप
पूर्व सीएम चन्नी के इस बयान पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, "कांग्रेस हर समय पाकिस्तान परस्ती की बात करती है. कांग्रेस और उसके नेता सेना का मनोबल तोड़कर एक अंतरराष्ट्रीय साजिश में शामिल हो रहे हैं." 

'जनता कभी नहीं करेगी माफ'
उन्होंने आगे कहा, "एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाना सीधे-सीधे देशद्रोह की श्रेणी में आता है. चन्नी और कांग्रेस के किसी भी नेता की इतनी हैसियत नहीं है कि वो सेना से सबूत मांगें. सेना का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और जो लोग देश की सुरक्षा पर राजनीति करते हैं, उन्हें जनता कभी माफ नहीं करेगी."

कांग्रेस ने बनाई बयान से दूरी
बीजेपी के हमले के बाद कांग्रेस पार्टी ने चन्नी के बयान से खुद को अलग कर लिया है. कांग्रेस सांसद तारीक अनवर ने कहा, ये चरणजीत सिंह चन्नी की व्यक्तिगत राय हो सकती है, जहां तक कांग्रेस पार्टी का सवाल है कांग्रेस लगातार भारतीय सेना के साथ खड़ी हैं. भारतीय सेना जो भी कदम उठाती है या उठायेगी हम उसके साथ है. कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी इस विषय पर चुप्पी साध ली है, जिससे यह स्पष्ट हो रहा है कि पार्टी इस बयान से असहज है.

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget