एक्सप्लोरर

Sehore News: सीएम के जिले में चला बुलडोजर, मौके पर पहुंचे दिग्विजय सिंह ने शिवराज सरकार पर लगाया यह आरोप

Madhya Pradesh News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर में बुलडोजर द्वारा अलीपुर के कांग्रेस नेता भैया मियां की 10 दुकानों और 2 घरों को प्रशासन ने तोड़ दिया है.

Madhya Pradesh Bulldozer: इस समय मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में शिवराज सिंह चौहान (Shiveraj Singh Chouhan) की सरकार का बुलडोजर माफियाओं के खिलाफ चल रहा है. लेकिन अब यह बुलडोजर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर (Sehore) के आष्टा पहुंच गया है. वहां प्रशासन ने बुलडोजर से अलीपुर के कांग्रेस (Congress) नेता भैया मियां की 10 दुकानों और 2 घरों को तोड़ दिया है.

मामला कांग्रेस नेता और मुस्लिम समुदाय से जुड़ा होने के कारण मौके पर स्थानीय नेताओं का जमावड़ा लग गया. स्थानीय नेताओं ने यह जानकारी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को दी. इसके बाद पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव कुछ देर में आष्टा पहुंच गए. दोनों नेताओं ने इस पूरे मामले में सरकार पर वर्ग विशेष को निशाना बना कर कार्रवाई करने का आरोप लगाया.

दिग्विजय सिंह-अरुण यादव ने इलाके का भ्रमण किया
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व मंत्री अरुण यादव ने स्थानीय कांग्रेस नेताओं के साथ उस इलाके का पैदल भ्रमण किया और जानकारी जुटा कर स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों एसडीएम विजय मंडलोई, तहसीलदार लाखन सिंह चौधरी, नायब तहसीलदार अंकिता वाजपेयी, नायब तहसीलदार अतुल शर्मा के साथ रेस्ट हाउस पर बंद कमरे में करीब एक घंटे तक चर्चा की.
Sehore News: सीएम के जिले में चला बुलडोजर, मौके पर पहुंचे दिग्विजय सिंह ने शिवराज सरकार पर लगाया यह आरोप

हम कानूनी लड़ाई लड़ेंगे- दिग्विजय 
रेस्ट हाउस में एक घंटे तक स्थानीय प्रशासन से चर्चा के बाद दिग्विजय सिंह ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि दो दिनों बाद ईद का त्योहार है, कुछ दिन रुक जाते. इंसानियत की बात है ना, भैया मियां कहीं भागे जा रहे थे? ना दुकानें कहीं जा रही थीं. कुल मिलाकर सरकार प्रदेश में एक वर्ग को निशाने पर लिए हुए है, इस पर हमें घोर आपत्ति है और इसकी हम कानूनी लड़ाई लड़ेंगे.

MP Board Result 2022: टेंट हाउस पर काम करने वाले की बेटी ने 12वीं की परीक्षा में हासिल की 7वीं रैंक, उसके टीचर ने की यह मांग

चार करोड़ की सरकारी जमीन कब्जा मुक्त 
दिग्विजय सिंह ने जिला प्रशासन पर भेदभावपूर्ण कार्रवाई करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि मैं जिला प्रशासन पर सीधे आरोप लगाता हूं कि उन्होंने 115 नंबर में जितने मकान और दुकान हैं उन्हें नोटिस नहीं दिया और सिर्फ भैया मियां की दुकानें और मकान तोड़ दिए यही मेरी आपत्ति भी है. अलीपुर में पुलिस और राजस्व अमले ने संयुक्त कार्रवाई कर चार करोड़ रुपये की सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया इस जमीन पर हिफजुर्र रहमान ऊर्फ भैया मियां का कब्जा कर रखा था.

राजस्व और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
तहसीलदार लाखन सिंह चौधरी ने बताया कि अलीपुर सर्वे क्रमांक 115 पर लंबे समय से अतिक्रमणकर्ता हिफजुर्र रहमान ने कब्जा कर रखा था. उन्होंने बताया कि 0.450 हेक्टेयर सरकारी जमीन पर कुछ पक्की दुकान बना रखी थीं. जिन्हें किराए पर लगा कर मोटी रकम वसूल की जा रही थी. अतिक्रमणकर्ता के खिलाफ न्यायालय में केस दर्ज कर जुर्माना किया गया है, सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने का नोटिस भी दिया गया, लेकिन उन्होंने स्वयं बेदखली आदेश का पालन नहीं किया. जिसे लेकर राजस्व और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा दिया गया है.

Katni News: डाकघर के कैशियर ने लगाया सवा दो करोड़ का चूना, CBI ने शुरू की जांच, जानिए कैसे की इतने रुपयों की हेराफेरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget