एक्सप्लोरर

MP News: सागर में बीच सड़क पर मौत का गड्ढा! बाइक सहित गिरा डॉक्टर, पेट में घुसा सरिया

Sagar News: रात करीब 3 बजे बीएमसी के डॉक्टर बस स्टैंड जा रहे थे, अंधेरे के कारण गड्ढा समझ नहीं आया और बाइक समेत सरियों के जाल पर गिर पड़े, सरिया उनके पेट में घुस गया और हाथ की एक अंगुली कट गई.

Sagar News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के स्मार्ट सिटी सागर (Sagar) में असुरक्षित तरीके से चल रहे निर्माण कार्य जानलेवा बनते जा रहे हैं. स्मार्ट सिटी कंपनी के ठेकेदार की लापरवाही से एक डॉक्टर मौत के मुंह में पहुंच गया. तिली मार्ग पर निर्माणाधीन नाले और उसमें से निकले सरियों के जाल को खुला छोड़ दिया गया. इस बीच रात करीब 3 बजे बीएमसी के डॉक्टर बस स्टैंड जा रहे थे, अंधेरे के कारण गड्ढा समझ नहीं आया और बाइक समेत सरियों के जाल पर गिर पड़े, सरिया उनके पेट में घुस गया और हाथ की एक अंगुली कट गई. साथ ही सिर में भी चोट लगी है.
 
गनीमत रही कि राह से गुजरते किसी शख्स ने देख लिया और बीएमसी में सूचना दी गई. डॉक्टर के पेट में 25 टांके आए हैं, सिर, हिप्स, पैर में भी टांके लगे हैं. हाथ की एक अंगुली कट गई है. जानकारी के मुताबिक बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में बतौर एसआर पदस्थ डॉक्टर राजेश मीणा रात में बस स्टैंड जा रहे थे, वे अपनी बाइक पर थे. जिला अस्पताल से बस स्टैंड की तरफ ग्रेविटी होटल के सामने सड़क पर स्मार्ट सिटी कंपनी कई महीनों से नाला बना रही है. कंपनी ने आधे नाले को बनाकर आधी सड़क को खुला छोड़ दिया है. सड़क पर कोई बैरिकेड्स या अवरोधक न होने से समझ ही नहीं आया और डॉ. राजेश मीणा अचानक इस 30 मीटर चौड़े और करीब 20 फीट गहरे नाले में बाइक सहित गिर गए.
 
नाले में उतरकर डॉक्टर को निकाला बाहर
पूरे नाल में जमीन से लेकर ऊपर तक सरियों का जाल बिछा हुआ है. वे सीधे सरियों पर गिरे और एक सरिया उनका पेट चीरता नीचे से ऊपर की तरफ घुस गया. कई सरिया शरीर में जहां-तहां फंस गया. अचानक हुए हादसे के कुछ समय तक वे दर्द का अहसास तक नहीं कर सके. बाद में राह से गुजरते लोगों ने नाले के अंदर से गाड़ी के इंडिकेटर की लाइट और आवाज सुनकर नीचे देखा तो दंग रह गए. नाम पता पूछा तो एक व्यक्ति बीएमसी के लोगों को जानता था, उसने करीब सवा तीन बजे फोन लगाकर सूचना दी और डायल 100 को बुलाया. साथ ही सरियों के बीच उफनते नाले के अंदर उतरकर डॉक्टर को बाहर निकाला.
 
 
बीएमसी में हुआ इलाज
बीएमसी में हाइट्स कंपनी के सुपरवाइजर नीतेश सोनू चुटिले ने बताया कि रात सवा 3 बजे फोन आया तो उन्होंने तत्काल अपने स्टाफ को सूचना दी. 10 से 15 मिनट में दर्जनभर से अधिक लोग बीएमसी की एंबुलेंस लेकर घटनास्थल पर पहुंच गए थे. उनके सुरक्षाकर्मियों और अन्य स्टाफ ने नाले में उतरकर डॉ. राजेश मीणा को सरियों के बीच से हाथों-हाथ उठाकर बाहर निकाला और बीएमसी लेकर पहुंचे थे. यहां तत्काल उपचार किया गया. उनके पेट में करीब 25 टांके आए हैं. एक हाथ की अंगुली कट गई है. सिर में भी टांके लगे हैं. उन्होंने कहा कि भगवान का शुक्र है कि इतना खतरनाक हादसा होने के बाद उनकी जान बच गई.
 
विधायक ने लगाई फटकार
इस बीच विधायक शैलेंद्र जैन ने स्मार्ट रोड क्रमांक एक का निरीक्षण किया. यहां ही बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक डॉ. राजेश मीणा घायल हुए थे. विधायक शैलेंद्र जैन गुरुवार को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के दौरे पर थे, जब उन्हें घटना की जानकारी लगी तो तत्काल उन्होंने घटनास्थल पर जाकर निरीक्षण किया और निर्माण कर रही एजेंसी के अधिकारियों को तलब कर अभिलंब इस सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए. साथ ही जिन स्थानों पर निर्माण कार्य चल रहा है, वहां पर सुरक्षा मानकों के हिसाब से बैरिकेडिंग और साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए और जमकर फटकार भी लगाई.
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बालाघाट के बैगा अंचल में बीमारी से 6 मासूमों की मौत, अंधविश्वास बना चुनौती
बालाघाट के बैगा अंचल में बीमारी से 6 मासूमों की मौत, अंधविश्वास बना चुनौती
'प्रेस की स्वतंत्रता निरंकुश...', पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह मानहानि केस में दिल्ली HC टिप्पणी
'प्रेस की स्वतंत्रता निरंकुश...', पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह मानहानि केस में दिल्ली HC टिप्पणी
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget