एक्सप्लोरर

उज्जैन में बीजेपी नेता को रिटायर्ड फौजी ने मारी गोली, अस्पताल के बाहर पुलिस बल तैनात

Ujjain News: उज्जैन में बीजेपी नेता व प्रॉपर्टी डीलर प्रकाश यादव को एक रिटायर्ड फौजी ने गोली मार दी. घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है उसकी तलाश जारी है.

Ujjain BJP Leader Shot: उज्जैन के नागझिरी थाना क्षेत्र के हामू खेड़ी में रहने वाले बीजेपी नेता प्रकाश यादव को रिटायर्ड फौजी ने गोली मार दी. इस घटना के बाद नागझिरी थाना पुलिस ने प्राण घातक हमले का मामला दर्ज कर लिया है. बताया जाता है कि बच्चों के विवाद में दोनों पक्षों के बीच रंजिश चल रही थी. आरोपी रिटायर्ड फौजी भी हामू खेड़ी का रहने वाला है.

रिटायर्ड फौजी ने मारी गोली
उज्जैन पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि हामू खेड़ी में रहने वाले प्रकाश यादव पर बीती रात रिटायर्ड फौजी एसपी भदौरिया ने गोली चला दी. इस घटना के बाद उन्हें उज्जैन के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां प्रकाश यादव की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच बच्चों के विवाद को लेकर रंजिश चल रही थी.

इसी के चलते बीती रात समझौते के लिए दोनों पक्ष इकट्ठा हुए थे. इस दौरान आरोपी भदौरिया ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चला दी. इस घटना में प्रकाश यादव घायल हो गए. पुलिस ने नागझिरी थाने में कातिलाना हमले का मामला दर्ज कर लिया है. घटना के बाद से आरोपी फरार है पुलिस ने उसके भाई सुनील भदौरिया को हिरासत में लिया है.

अस्पताल के बाहर पुलिस बल तैनात 
बीजेपी नेता प्रकाश यादव को जिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहां पुलिस पूछताछ के बाद ही लोगों को अंदर जाने दे रही है. अस्पताल के बाहर प्रकाश यादव के समर्थकों की भीड़ लगी हुई है. दूसरी तरफ पुलिस आरोपी एसपी भदौरिया की तलाश में छापेमारी कर रही है. बताया जा रहा है कि घटना के बाद भदौरिया तुरंत मौके से फरार हो गया. उसके हाथ में रिवाल्वर होने की वजह से किसी ने उसे रोकने की कोशिश भी नहीं की.

मुख्यमंत्री के परिवारजन भी पहुंचे अस्पताल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के परिजन भी प्रकाश यादव का हाल-चाल जाने के लिए अस्पताल पहुंचे. फिलहाल प्रकाश यादव आईसीयू में भर्ती है.

यह भी पढ़ें: इंदौर में बढ़ने लगा डेंगू का कहर, जुलाई में आए अब तक रिकॉर्ड 50 मामले, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
पत्नी को पुल से फेंका, बची तो फिर किया जानलेवा हमला, पति समेत दो गिरफ्तार
पत्नी को पुल से फेंका, बची तो फिर किया जानलेवा हमला, पति समेत दो गिरफ्तार
संपत्ति छिपाने के मामले में मंत्री गोविंद राजपूत को राहत, कांग्रेस की याचिका खारिज
संपत्ति छिपाने के मामले में मंत्री गोविंद राजपूत को राहत, कांग्रेस की याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव का कल आएगा रिजल्ट, स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस का पहरा
दतिया उपचुनाव का कल आएगा रिजल्ट, स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस का पहरा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget