एक्सप्लोरर

Bhopal News: मध्य प्रदेश बीजेपी खेमे से आई है ये बड़ी खबर, अब इस काम में जुट गई पार्टी

Bhopal News: मध्य प्रदेश में बीते डेढ़ दशक के बाद मिली एक बड़ी हार ने बीजेपी के कान खड़े कर दिए हैं. यही कारण है कि बीजेपी अपने वोट प्रतिशत को 10 प्रतिशत और बढ़ाने में जुट गई है.

Bhopal News: मध्य प्रदेश में बीते डेढ़ दशक के बाद मिली एक बड़ी हार ने बीजेपी के कान खड़े कर दिए हैं. यही कारण है कि बीजेपी ने राज्य को अपना अभेद किला बनाने की कोशिशें तेज कर दी हैं. इसी के चलते पार्टी अपने वोट फीसदी को 10 फीसदी और बढ़ाने में जुट गई है. राज्य में बीजेपी ने वर्ष 2003 में कांग्रेस से सत्ता छीनी थी और उसके बाद डेढ़ दशक तक बीजेपी का राज रहा, मगर 2018 के चुनाव में मिली हार के चलते बीजेपी को सत्ता छोड़नी पड़ी थी. यह बात अलग है कि कांग्रेस में हुई बगावत के बाद बीजेपी को एक बार फिर राज्य की सत्ता संभालने का मौका मिला.

बीजेपी के पास राज्य की सत्ता भले हो, मगर पार्टी अपने जनाधार या यूं कहें कि वोट फीसदी को लेकर संतुष्ट नहीं है. पार्टी राज्य को अपना अभेद किला बनाना चाहती है और यह तभी संभव है जब उसके पास वोट फीसदी आधे से अधिक अर्थात 51 फीसदी हो. इसी बात को ध्यान में रखकर पार्टी ने अपने कदम आगे बढ़ने शुरु कर दिए हैं. पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने पिछले दिनों प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के उस संदेश को दोहराया था, जिसमें शाह ने कहा था कि चुनाव तो हम जीतते ही हैं, लेकिन हमें अपना वोट शेयर बढ़ाना है. शर्मा ने पार्टी के नेताओं से आह्वान किया है कि वोट शेयर में 10 फीसदी से ज्यादा का इजाफा कर उसे 51 फीसदी से ऊपर ले जाना है और इसकी संकल्प के साथ हमें आगे बढ़ना है. 

अभी हाल ही में राज्य के प्रवास पर आए पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष ने भी पार्टी के नेताओं के साथ हुई बैठक में वोट फीसदी बढ़ाने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि प्रदेश में पार्टी का वोट फीसदी बढ़ाकर 51 फीसदी पर ले जाना है. इसके लिए घर-घर जाकर संपर्क किया जाए. बीजेपी संगठन से जुड़े एक पदाधिकारी का कहना है कि राज्य में पार्टी की ओर से लगातार नए-नए प्रयोग किए जाते रहे हैं, उसमें सफलता भी मिली है. यही कारण है कि पार्टी ने लगातार तीन चुनाव जीते. वर्ष 2018 के चुनाव में मिली हार से पार्टी ने सबक लिया है. उस चुनाव के बाद संगठन की कमान नए नेतृत्व के तौर पर वी डी शर्मा के हाथ में आई और शर्मा लगातार संगठन की मजबूती के लिए काम कर रहे हैं. अब वोट फीसदी बढ़ाने पर जोर है. 

महंगाई के मुद्दे पर दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की देश बचाओ रैली पर ब्रेक! नहीं मिली इजाजत

Mamata Banerjee Meets Sharad Pawar: शरद पवार के साथ बैठक के बाद ममता बनर्जी बोलीं- अभी UPA नहीं है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ऐसा लगता है पाकिस्तान से आकर राजनीति कर रहे हों', राहुल पर बरसे CM मोहन
'ऐसा लगता है पाकिस्तान से आकर राजनीति कर रहे हों', राहुल पर बरसे CM मोहन
दीपावली से पहले CM मोहन यादव ने दी खुशखबरी, सरकारी कर्मचारियों के डीए में 2% की वृद्धि
दीपावली से पहले CM मोहन यादव ने दी खुशखबरी, सरकारी कर्मचारियों के डीए में 2% की वृद्धि
सिंहस्थ 2028: CM मोहन यादव ने केंद्र से मांगा सहयोग, सी.आर.पाटिल से की सौजन्य भेंट
सिंहस्थ 2028: CM मोहन यादव ने केंद्र से मांगा सहयोग, सी.आर.पाटिल से की सौजन्य भेंट
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
Azam Khan Arrest Live Updates: ED की हिरासत में आजम खान, अखिलेश यादव ने बीजेपी को चेताया, कहा- तब भागते नहीं बनेगा
ED की हिरासत में आजम, अखिलेश ने BJP को चेताया, कहा- तब भागते नहीं बनेगा
मॉक पार्लियामेंट: जिस कुर्सी पर बैठीं थी मीरा कुमार, वो किसकी थी? पवन खेड़ा ने बताई सच्चाई
मॉक पार्लियामेंट: जिस कुर्सी पर बैठीं थी मीरा कुमार, वो किसकी थी? पवन खेड़ा ने बताई सच्चाई
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
CM विजय का सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले दिया तोहफा
CM विजय का सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले दिया तोहफा
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget