एक्सप्लोरर

Mamata Banerjee Meets Sharad Pawar: शरद पवार के साथ बैठक के बाद ममता बनर्जी बोलीं- अभी UPA नहीं है

ममता बनर्जी (Mamata Banerje) ने आज शरद पवार (Sharad Pawar) से मुंबई में मुलाकात की.

Mamata Banerjee Meets Sharad Pawar: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार से मुलाकात की. इस दौरान टीएमसी नेता और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी, एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल भी मौजूद थे. मुलाकात के बाद ममता बनर्जी और शरद पवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बातचीत के बारे में बताया. शरद पवार ने कहा कि केंद्र में सत्तारूढ़ बीजेपी के खिलाफ एकजुट होना होगा. सीधी बात है कि जो भी बीजेपी के खिलाफ हैं, वो आएंगे तो हम उनका स्वागत करेंगे.

वहीं टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी ने कहा कि देश में फासिज्म चल रहा है इसलिए एक वैकल्पिक ताकत बननी चाहिए. अकेले रहने से नहीं होगा. उन्होंने कांग्रेस की तरफ इशारा करते हुए कहा कि अगर कोई लड़ते नहीं हैं तो हम क्या करेंगे? वैकल्पिक ताकत की बात होनी चाहिए. यूपीए क्या? अभी यूपीए नहीं है.

शरद पवार ने कहा कि पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र का एक पुराना नाता रहा है. दोनों राज्यों में कई तरह की समानताएं हैं. आज मेरे साथ ममता बनर्जी ने देश के राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा की. हमने इस मुद्दे पर भी चर्चा की कि समान विचारधारा वाली पार्टियों को एक साथ बीजेपी के खिलाफ आने की जरूरत है. हम लोगों के बीच में काफी अच्छी चर्चा हुई है. 

क्या कांग्रेस को भी साथ लिया जाएगा? इस सवाल पर पवार ने कहा कि जो पार्टियां बीजेपी के खिलाफ है वह अगर साथ आते हैं तो उनका स्वागत है. 2024 में नेतृत्व कौन करेगा? यह बाद की बात है, पहले हम सबको साथ आने की जरूरत है.

शरद पवार ने कहा, ''हमारी ममता बनर्जी के साथ बातचीत हुई. आज की स्थिति में राष्ट्रीय स्तर पर समान विचारधारा वाले दलों को एक साथ आना चाहिए और सामूहिक नेतृत्व के लिए एक मजबूत विकल्प तैयार करना चाहिए. हम 2024 के आम चुनाव के बारे में भी सोच रहे हैं.''

Mamata Banerjee On Rahul Gandhi: सीएम ममता बनर्जी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, साथ ही बताया किन राज्यों में नहीं करेंगी पार्टी का विस्तार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
DMK और NCP (SP) के विरोध के बीच FCRA बिल पर बढ़ा सस्पेंस, BAC बैठक पर नजरें
DMK और NCP (SP) के विरोध के बीच FCRA बिल पर बढ़ा सस्पेंस, BAC बैठक पर नजरें
'इलाज का हर किसी को अधिकार', सुप्रीम कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को दी बड़ी राहत
'इलाज का हर किसी को अधिकार', सुप्रीम कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को दी बड़ी राहत

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
AR Rahman के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
DC Box office: 'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट, बनाया ये रिकॉर्ड
'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट
Embed widget