एक्सप्लोरर

Bhopal News: MP में अब हिन्दी में होगी MBBS की पढ़ाई, 16 अक्टूबर को अमित शाह करेंगे हिन्दी पाठ्यक्रम का शुभारंभ

MP News: मध्य प्रदेश के सभी 13 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में मौजूदा सत्र से ही एमबीबीएस प्रथम वर्ष में एनाटॉमी फिजियोलॉजी और बॉयो केमिस्ट्री की पढ़ाई कराई जाएगी.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में 2023 में विधानसभा चुनाव है इससे पहले लगातार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) और गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) के दौरे हो रहे हैं. इन दौरों को अहम भी माना जा रहा है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह का फोकस विधानसभा चुनाव के साथ-साथ सरकार की तमाम योजनाएं जो चल रही हैं उन पर भी है. इसी महीने में फिर वापस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्जैन में महाकाल कोरिडोर का शुभारंभ करने आ रहें हैं, तो वहीं 16 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश के भोपाल में आ रहें हैं. अमित शाह मेडिकल के हिंदी पाठ्यक्रम का शुभारंभ करेंगे. गौरतलब है कि एमबीबीएस की पढ़ाई अभी तक अंग्रेजी में हुआ करती थी. वहीं इस बार अंग्रेजी से हटकर हिंदी में भी एमबीबीएस की पढ़ाई की जाएगी. 

एमबीबीएस की पढ़ाई को लेकर
मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य होगा जहां हिंदी में एमबीबीएस की शुरुआत होने जा रही है. इस को लेकर गृह मंत्री अमित शाह भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे. वहीं इस कार्यक्रम को लेकर भोपाल के लाल परेड मैदान में कार्यक्रम की भव्य तैयारी की जा रही है. मध्य प्रदेश के सभी 13 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में मौजूदा सत्र से ही एमबीबीएस प्रथम वर्ष में एनाटॉमी फिजियोलॉजी और बॉयो केमिस्ट्री की पढ़ाई कराई जाएगी. अगले सत्र में से एमबीबीएस द्वितीय वर्ष में इसे भी लागू किया जाएगा. वहीं विद्यार्थियों को अभी तक पुस्तकें एमबीबीएस की अंग्रेजी में उपलब्ध हुआ करती थी. लेकिन अब एमबीबीएस की पुस्तक हिंदी में उपलब्ध होगी.

एमपी पहला राज्य होगा
एमबीबीएस की पढ़ाई हिंदी में कराने के लिए मध्य प्रदेश सरकार का संकल्प पूरा होने जा रहा है. चिकित्सा शिक्षा विभाग ने हिंदी में पढ़ाने वाले पाठ्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया है. हिन्दी में एमबीबीएस पाठ्यक्रम का पायलेट प्रोजेक्ट गांधी मेडिकल कॉलेज (GMC) शुरू होगा.  चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंगा ने बताया  कि पाठ्यक्रम के अध्यायों का रूपांतरण करने के लिये हमने प्रथम वर्ष का कैलेंडर तैयार किया है. यह एक चुनौतीपूर्ण और महत्वकांक्षी निर्णय है मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि देश में हम पहले राज्य होंगे जो हिंदी में एमबीबीएस के पाठ्यक्रम को लागू करेगा. इसकी शुरुआत करने केंद्रीय मंत्री अमित शाह 16 अक्टूबर को भोपाल आ रहे हैं.

हिन्दी छात्रों होगी सुविधा
मंत्री विश्वास सारंग ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा अनुरूप कार्य-योजना बनाकर विधिवत रूप से कार्य शुरू कर दिया है. इसके लिये हिंदी दिवस पर घोषणा की गई थी कि इसी सत्र से विद्यार्थियों को यह सुविधा प्राप्त होगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि हिंदी में पढ़ाई का मतलब समानांतर रूप से हिंदी माध्यम से पढ़े छात्रों को सहायता के तौर पर यह व्यवस्था की जा रही है. अंग्रेजी के साथ हिंदी की किताबें भी उपलब्ध कराने की तैयारी है. हिंदी प्रकोष्ठ का विधिवत गठन कर सुव्यवस्थित पाठ्यक्रम तैयार किया जा रहा है. इसमें अलग-अलग क्षेत्र के विशेषज्ञ शामिल हैं.

यह भी पढ़ें:

Jabalpur News: रेल कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, पश्चिम मध्य रेल के 49 हजार कर्मचारियों को मिला 85 करोड़ का बोनस

Madhya Pradesh: दतिया जिले में देवी को लगाया जाता है भजिया और समोसे का भोग,धूमावती देवी के मंदिर में की जाती है विशेष पूजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान, जानें कौन हैं घनश्याम सिंह, जिन्हें मिला टिकट
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान, जानें कौन हैं घनश्याम सिंह, जिन्हें मिला टिकट
दतिया में बवाल के बाद नरोत्तम मिश्रा की CM मोहन यादव संग बैठक, प्रदेश अध्यक्ष बोले- 'किसी का इस्तीफा...'
दतिया में बवाल के बाद नरोत्तम मिश्रा की CM मोहन यादव संग बैठक, प्रदेश अध्यक्ष बोले- 'किसी का इस्तीफा...'
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget