एक्सप्लोरर

Bhojshala Survey: भोजशाला का रहस्य आएगा बाहर? ASI ने हैदराबाद से आधुनिक मशीन मंगाकर शुरू किया सर्वे

Bhojshala ASI Survey News: एएसआई के भोजशाल परिसर के सर्वे के तरीके पर मुस्लिम समाज ने आपत्ति जताई. दूसरी तरफ एएसआई की टीम ने शनिवार से भोजशाला परिसर का आधुनिक मशीनों से सर्वे शुरू कर दिया है.

Bhojshala ASI Survey Update: एएसआई टीम ने भोजशाला में ऐतिहासिक रहस्यों को गहराई से जानने के लिए नए और एडवांस उपकरणों का उपयोग शुरू कर दिया है. शनिवार (25 मई) से इन उपकरणों से सर्वेक्षण किया जा रहा है.एएसआई ने हैदराबाद से एडवांस ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार (GPR) और ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (GPS) मशीनों को मंगवाया है. 

इसके साथ धार स्थित भोजशाला में सर्वेक्षण को काफी गति मिली है. सर्वेक्षण के 65वें दिन शनिवार को काम की गति और सटीकता बढ़ाने के लिए चार विशेषज्ञों के साथ इन अत्याधुनिक मशीनों को इस्तेमाल शुरू किया गया, जिसका आज भी उपयोग किया जा रहा है.

एएसआई का उद्देश्य इन आधुनिक उपकरओं के जरिये भोजशाला के पुरातात्विक रहस्यों को गहराई से जानना है. टीम ने शनिवार सुबह सर्वे प्रक्रिया में इन उपकरणों का इस्तेमाल किया जो आज रविवार को भी जारी है. मशीनों को मजदूरों की सहायता से बैंक्वेट हॉल में पहुंचाया गया. इस दौरान 40 मजदूर और 18 एएसआई अधिकारी भोजशाला में काम पर जुटे रहे.

64वें दिन मिले थे दो बड़े अवशेष
इससे पहले भोजशाला में एएसआई की टीम ने 64वें दिन शुक्रवार को उत्तरी दिशा और भोजशाला के अंदर सर्वे का काम किया. मिट्टी हटाने के दौरान दो बड़े आकार के अवशेष मिले हैं. इसे टीम ने सर्वे में शामिल किया है. अब तक मिले अवशेषों और शिलालेखों पर आधारित सैंपल की लिस्टिंग के साथ फोटो और वीडियोग्राफी भी एएसआई की टीम कर रही है. 

शुक्रवार को जुमे की नमाज की वजह से महज चार घंटे ही काम हुआ था. टीम सुबह 8 बजे सर्वे करने पहुंची. उत्तरी हिस्से में उत्खनन के दौरान बड़े आकार का स्तंभ का टुकड़ा मिला है. इसे टीम ने सफाई करने के बाद सर्वे में शामिल किया है. भोजशाला के भीतर भी उत्खनन के दौरान एक बड़े आकार का अवशेष मिला है.

फिजिकल एक्जावेशन पर मुस्लिम समाज का विरोध
मुस्लिम समाज के लोग शुक्रवार को जुमे की नमाज में हाथ पर काली पट्टी बांधकर पहुंचे. इसको लेकर शहर काजी वकार सादिक ने कहा कि हम सिर्फ एएसआई के जरिये किए जा रहे फिजिकल एक्जावेशन का विरोध कर रहे हैं.

हिंद पक्ष ने इन मशीनों के उपयोग पर दिया जोर
हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे गोपाल शर्मा ने भोजशाला में छिपे रहस्यों को सामने लाने के लिए इन मशीनों के उपयोग पर जोर दिया था. गोपाल शर्मा ने दावा किया कि उच्च तकनीक वाले इन उपकरणों की मदद से भोजशाला में छिपी सच्चाई उजागर हो सकेगी. 

इससे पहले बीते माह अदालत ने 11 मार्च को वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी और अन्य आधुनिक तरीकों के साथ-साथ जीपीआर और जीपीएस तकनीक के उपयोग के निर्देश दिए थे. कोर्ट ने एएसआई को 4 जुलाई तक भोजशाला सर्वे की डिटेल रिपोर्ट सौंपने को कहा है.

ये भी पढ़ें: MP News: क्या बुरहानपुर में आंधी तूफान से बर्बाद हुई फसलों का मिलेगा मुआवजा? CM मोहन यादव ने दिए ये निर्देश

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget