एक्सप्लोरर

MP News: भिंड में अतिक्रमण हटाने के दोरान बवाल, CMO के साथ अभद्रता, खींचतान और मारपीट के आरोप

Bhind News: इस समूचे मामले को लेकर डॉक्टर गोविंद सिंह ने नगर पालिका के सीएमओ और तहसीलदार के साथ मारपीट का आरोप लगाया है. लेकिन, तहसीलदार अमित दूबे का कहना है कि उनके साथ मारपीट नहीं हुई है.

Bhind Encroachment Politics: भिंड के लहार बाजार (Lahar Bazar) में अतिक्रमण हटाने को लेकर बवाल हो गया. इस दौरान सीएमओ के साथ स्थानीय लोगों ने खींचतान कर दी. सीएमओ महेश शर्मा (Mahesh Sharma) के साथ मारपीट की खबरें भी सामने आ रही हैं. इस पूरे मामले में लहार के बीजेपी (BJP) नेताओं ने मौके पर पहुंचकर थाने का घेराव किया. 

इधर, अतिक्रमणकारी मकान मालिक का आरोप है कि सीएमओ महेश शर्मा द्वारा नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह के इशारे पर तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है. जबकि मकान मालिक के पास कोर्ट का स्टे ऑर्डर है. इस घटना के बाद नगर पालिका के सीएमओ मौके से गायब हो गए हैं.

50 साल पुराना है मकान
दरअसल, लहार कस्बे के वार्ड-12 में स्थित मोहन ओझा के 50 साल पुराने मकान को तोड़ने के लिए बुधवार सुबह पुलिस प्रशासन के साथ नगर पालिका की टीम पहुंची थी. कार्रवाई की अगुवाई नगर पालिका के सीएमओ महेश शर्मा कर रहे थे. जब मकान तोड़ने की कार्रवाई शुरू हुई तो मकान के अंदर महिलाएं मौजूद थीं. 

कार्रवाई के दौरान घर के अंदर थीं महिलाएं
मकान मालकिन शांति देवी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान वह घर में पूजा कर रही थीं. उन्होंने कुछ देर का समय मांगा, लेकिन नगर पालिका की टीम ने तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरु कर दी. इस दौरान मकान के अंदर फंसी महिलाएं चीख-पुकार मचा रही थीं. इसके बावजूद नगर पालिका अमला जबरदस्ती मकान तोड़ने की कार्रवाई कर रहा था. इसी बात को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क गया. नगर पालिका के सीएमओ महेश शर्मा के साथ खींचतान कर दी.

सीएमओ की हुई पिटाई 
खबर तो यहां तक है कि सीएमओ महेश शर्मा द्वारा जबरन की गई इस कार्रवाई के विरोध में उनकी जमकर पिटाई की गई है. कुछ वीडियो में तो कुछ लोग लाठी लेकर जेसीबी मशीन पर हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं. इससे एकदम भगदड़ मच गई. हालांकि, अभी तक नगर पालिका के सीएमओ मीडिया के सामने नहीं आए हैं. उनकी कोई प्रतिक्रिया भी अभी तक सामने नहीं आई है. बताया जा रहा है कि दोनों ही पक्षों की ओर से लहार थाने में एफआईआर की तैयारी की जा रही है. 

विधायक के इशारे पर कार्रवाई का आरोप
मकान मालिक मोहन झा और उनके परिजनों ने बताया कि समूची कार्रवाई स्थानीय कांग्रेस विधायक और नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह के इशारे पर की जा रही है. परिजनों का आरोप है कि सीएमओ ने उनसे कहा था कि पर कार्रवाई रुकवानी है तो डॉक्टर गोविंद सिंह से मिल लो अन्यथा मकान का टूटना निश्चित है.

घटना की जानकारी लगते ही बीजेपी नेता अमरीश शर्मा गुड्डू पूर्व विधायक और बीजेपी नेता रसाल सिंह के साथ सैकड़ों की तादाद में समर्थकों के साथ थाने पर पहुंच गए. उन्होंने इस कार्रवाई के विरोध में थाने का घेराव कर दिया.

तहसीलदार ने मारपीट से किया इन्कार 
इस समूचे मामले को लेकर भोपाल में डॉक्टर गोविंद सिंह ने नगर पालिका के सीएमओ महेश शर्मा और तहसीलदार के साथ मारपीट का आरोप लगाया है. लेकिन, तहसीलदार अमित दूबे का कहना है कि उनके साथ कोई मारपीट नहीं हुई है. हालांकि, बवाल के दौरान बीजेपी नेता अंबरीश शर्मा गुड्डू रायफल दिखाते हुए दिखाई दे रहे हैं.

इस पर उन्होंने सफ़ाई देते हुए कहा कि वह रायफल हमेशा साथ रखते हैं. बाहर से आ रहे थे और वहां पर बवाल हो रहा था. वह भी मामले को शांत कराने की कोशिश कर रहे थे.

यह भी पढ़ें : Madhya Pradesh Politics: बीजेपी ने राघवेंद्र गौतम को बनाया इंदौर का प्रभारी, भगवान दास सबनानी की जगह मिली जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
Madhya Pardesh News: स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget