एक्सप्लोरर

Traffic Diversion in Bhopal: भोपाल में भीम आर्मी का शक्ति प्रदर्शन आज, यह रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था

Bhopal Traffic: भीम आर्मी का प्रदर्शन आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर रावण की अपील पर हो रहा है. चंद्रशेखर आजाद ने 12 जनवरी को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के गढ़ मुरैना में इसका ऐलान किया था.

Traffic Diversion in Bhopal: मध्य प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव (MP Assembly Election 2023) होने हैं. चुनाव से पहले प्रदेश में शक्ति प्रदर्शन का दौर जारी है.बीते महीने करणी सेना परिवार (Karni Sena Parivar) ने शक्ति प्रदर्शन कर अपनी ताकत दिखाई थी. आज भीम आर्मी (Bhim Army) अपनी दमदारी दिखाने जा रही है. आरक्षण (Reservation) की मांग को लेकर भीम का आर्मी का आज राजधानी भोपाल में सम्मेलन व शक्ति प्रदर्शन करेगी. इसे देखते हुए राजधानी में ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है.

चंद्रशेखर आजाद ने क्या कहा था

भीम आर्मी का यह प्रदर्शन आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण की अपील पर हो रहा है. चंद्रशेखर रावण ने 12 जनवरी को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के गढ़ मुरैना में ऐलान किया था कि 12 फरवरी को राजधानी भोपाल में भीम आर्मी का बड़ा प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा.इस सभा में उन्होंने कहा था कि हम ना किसी को गाली देते हैं और ना किसी समाज के खिलाफ कुछ बात करते हैं.हम बाबा साहब अंबेडकर के अनुयायी संविधान को मानते हैं.उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को चुनौती देते हुए कहा था कि आप कितनी ही फोर्स लगा लेना, आप फ्लाइट कैंसिल करा देना, आप ट्रेन कैंसिल करा देना, भोपाल में पैर रखने की जगह नहीं मिलेगी.

उनके प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने राजधानी के कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन किया है. आइए जानते हैं कि किन रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है.

  • राजगढ़-ब्यावरा की ओर से आने वाले वाहन मुबारकपुर जोड़, लांबाखेड़ा जोड़, चौपड़ाकला जोड़, पटेल नगर बायपास, भेल दशहरा मैदान से जम्बूरी मैदान पार्किंग स्थल की ओर आएंगे.
  • इन्दौर की ओर से आने वाले वाहन खजूरी सड़क, बकानियां डिपो होते हुए मुबारकपुर,लांबाखेड़ा, चौपड़ा कला, भेल दशहरा मैदान जम्बूरी मैदान पार्किग स्थल की ओर आएंगे.
  • सागर, रायसेन की ओर से आने वाले समस्त वाहन पटेल नगर चौराहा से आनंद नगर,रत्नागिरी, जेके रोड,आइटीआई तिराहा, भेल दशहरा मैदान से पार्किंग स्थल की ओर आएंगे.

भोपाल में वैकल्पिक मार्ग

महात्मा गांधी चौराहे से कैरियर कॉलेज की ओर आने वाला यातायात भेल गेट नंबर-6 से गुलाब उद्यान तिराहा कस्तूरबा अस्पताल से होकर आइएसबीटी चेतक ब्रिज की ओर जा सकेंगे.

यात्री बसों का डायवर्जन

  • नर्मदापुरम, जबलपुर, छिंदवाड़ा, बैतूल की ओर से आने वाली बसें 11 मील, हबीबगंज नाका होते हुए आइएसबीटी की ओर आवागमन कर सकेंगी.बसों का नादरा बस स्टैंड की ओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा.
  • सागर, छतरपुर, दमोह की ओर से आने वाली बसें पटेल नगर बायपास, 11 मील, हबीबगंज नाका होते हुए आइएसबीटी की ओर आवागमन कर सकेंगी.

ये भी पढ़ें

Indore Crime News: क्या अनुभूति विजन सेवा संस्थान में 2021 में भी हुआ था एक नाबालिग से बलात्कार, पुलिस नहीं दे रही है जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाकाल मंदिर के पुल पर 300 सुरक्षा गार्ड्स एकसाथ कूदे! Viral Video से उठी चर्चा
महाकाल मंदिर के पुल पर 300 सुरक्षा गार्ड्स एकसाथ कूदे! Viral Video से उठी चर्चा
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget