एक्सप्लोरर

Arvind Kejriwal Arrested: अरविंद केजरीवाल मामले में CM मोहन यादव ने क्यों दिया लालकृष्ण आडवाणी का उदाहरण? कही ये बात

Arvind Kejriwal News: मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने कहा कि अरविंद केजरीवाल का मुख्यमंत्री रहते जेल जाना दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्हें पद का इतना मोह नहीं रखना चाहिए और इस्तीफा दे देना चाहिए.

Arvind Kejriwal News: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी प्रतिक्रिया दी है. मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी का उदाहरण देते हुए केजरीवाल से इस्तीफा देने की मांग की है. उन्होंने कहा कि जब एक डायरी में देश के पूर्व डिप्टी पीएम लालकृष्ण आडवाणी का झूठा ही नाम सामने आ गया था, तब उन्होंने सभी पदों से इस्तीफा देकर पूरे मामले की जांच करवाई. इसके बाद फिर चुनाव लड़ा था.

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने कहा कि अरविंद केजरीवाल का मुख्यमंत्री रहते जेल जाना दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्हें पद का इतना मोह नहीं रखना चाहिए. उन्होंने कहा है कि हमारे देश का इतिहास रहा है, जब लाल बहादुर शास्त्री से लेकर लाल कृष्ण आडवाणी तक ने छोटे से मामले में भी उंगली उठने पर सभी पदों से इस्तीफा देकर पूरे मामले की जांच करवाई.

केजरीवाल को इस्तीफा दे देना चाहिए-मोहन यादव

सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि यह जनप्रतिनिधियों का नैतिक दायित्व है कि उन्हें आरोप लगने पर पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. इसके बाद जब तक जांच पूर्ण नहीं होती है, तब तक उन्हें किसी भी प्रकार के दायित्व पर रहने का कोई अधिकार नहीं है. मोहन यादव ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री पद का इतना मोह है, यह दुर्भाग्यपूर्ण बात है. उन्हें पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार के दो मंत्री पहले ही जेल की हवा खा रहे हैं. इसके अलावा अन्य दो दर्जन नेताओं पर गंभीर आरोप लगा चुके हैं. 

केजरीवाल को लेकर मध्य प्रदेश में सियासत गरमाई

चुनावी साल होने की वजह से अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर मध्य प्रदेश में भी सियासत गरमा गई है. आम आदमी पार्टी की ओर से आरोपों को गलत बताया जा रहा है. आम आदमी पार्टी के नेताओं का कहना है कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए इस प्रकार की कार्रवाई हो रही है. आम आदमी पार्टी से जुड़े राहुल सिंह के मुताबिक पूरे देश की जनता अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को दुर्भाग्यपूर्ण मान रही है.

ये भी पढ़ें: Bhojshala: भोजशाला सर्वे को लेकर दिग्विजय सिंह का BJP पर हमला, कहा- 'इनके पास सिर्फ हिंदू-मुस्लिम ही मुद्दा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
UCC Bill MP LIVE: मध्य प्रदेश में यूसीसी बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Indore News: इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
CJP ने आंदोलन के तय किए केवल ये 4 नारे, आशुतोष रांका बोले, 'वो बस मौका ढूंढ रहे हैं...'
CJP ने आंदोलन के तय किए केवल ये 4 नारे, आशुतोष रांका बोले, 'वो बस मौका ढूंढ रहे हैं...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget