एक्सप्लोरर

'कौन सा पाप किया, कौन सी गलती की, कौन सा जुर्म किया...', छिंदवाड़ा में भावुक हुए कमलनाथ

Amarwada Bye Poll: छिंदवाड़ा ज़िले की अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए कमलनाथ ने गुरुवार को कांग्रेस प्रत्याशी धीरनशा सुखरामदास ( दादा जी ) के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया.

Kamal Nath News: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा ज़िले की अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है. कांग्रेस प्रत्याशी धीरनशा सुखरामदास (दादा जी) के समर्थन में कमलनाथ ने जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि 45 साल पहले छिंदवाड़ा में सड़क, पानी और बिजली नहीं थी. आज छिंदवाड़ा की पहचान पूरे देश में है. कमलनाथ ने कहा कि उन्होंने कभी भी जनता का सिर झुकने नहीं दिया. उन्होंने छिंदवाड़ा के 2000 गांवों में से 400 गांवों में बिजली की व्यवस्था की.

कमलनाथ ने कहा कि 45 साल पहले सड़क नहीं थी, यहां पानी नहीं था बिजली नहीं थी. 7 किलोमीटर पैदल गए. बड़े-बड़े गड्ढे थे. मुझे वहां जाते हुए जवानी की याद आई कि कैसे मैं पहले चुनाव के पहले दादा जी के पास आर्शीवाद लेने गया था और बदला हुआ छिंदवाड़ा आपके सामने हैं. 


उन्होंने कहा, ''आप सबके साथ बहुत पुराना संबंध है. आपने छिंदवाड़ा की पहचान बनाई और आज छिंदवाड़ा की पहचान पूरे देश में है. आप जहां भी जाओ छाती ठोक कर कह सकते हैं कि मैं छिंदवाड़ा से हूं और मै आपका सिर झुकने नहीं दिया, कौन सा पाप किया है. आप बताओ कौन सी गलती की, कौन सा जुर्म किया इन 45 सालों में. कौन सा अन्याय किया मैंने, मैं कभी आपका सिर नहीं झुकने दिया कमलनाथ के कारण.''

उन्होंने कहा कि मुझे याद है कि छिंदवाड़ा के 2000 गांवों में से 400 गांवों में बिजली थी. गांव-गांव में बिजली की व्यवस्था की गई. मैं गांव-गांव में बिजली की व्यवस्था कराई. उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा में पहली किस्त में 80 हजार किसानों का कर्ज माफ हुआ. पहला काम मैंने शुरू किया बिजली की. गांव में बिजली आई. गांव-गांव में बिजली पहुंची.

उन्होंने कहा कि जब मैं मुख्यमंत्री बना तो पहला काम मैंने किसानों का कर्ज माफ किया.  दूसरी किस्त मैंने चालू की थी जब हमारी सरकार नहीं रही. राज्य में 18 सालों बाद कांग्रेस की सरकार बनी थी.

कमलनाथ ने कहा कि कैसा राज्य हमें सौंपा गया था. हमारे अस्पताल में डॉक्टर नहीं, स्कूलों में टीचर नहीं, खंभों में तार नहीं और बिजली नहीं. ऐसा प्रदेश सौंपा गया. कौन सी समस्या नहीं थी. उन्होंने कहा कि मैंने माताओं को पेंशन 300 से बढ़ाकर 600 कर दिया गया.

बता दें कि 10 जुलाई को राज्य की अमरवाड़ा सीट पर उपचुनाव होने वाला है. 13 जुलाई को इसके नतीजे आएंगे. बता दें कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर जीत हासिल कर ली, यह सीट कांग्रेस के कब्जे में थी. इस लोकसभा क्षेत्र के तहत अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र आता है.

ये भी पढ़ें: Dhirendra Shastri: हाथरस भगदड़ से नहीं लिया सबक? बागेश्वर धाम पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने बढ़ी दी पुलिस की टेंशन

 

About the author मेनका सिंह

मेनका सिंह 2010 से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. अपने कैरियर की शुरुआत प्रभात खबर, कोलकाता से की. इसके बाद प्रभात वार्ता, सन्मार्ग, जनसत्ता, अमर उजाला और ईटीवी भारत हैदराबाद के लिए काम किया. वर्तमान में एबीपी न्यूज़ में कंसल्टेंट के तौर पर कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धार: हॉस्टल से निकलकर आधी रात थाने पहुंचीं छात्राएं, बताई समस्याएं
धार: हॉस्टल से निकलकर आधी रात थाने पहुंचीं छात्राएं, बताई समस्याएं
महाकाल मंदिर के पुल पर 300 सुरक्षा गार्ड्स एकसाथ कूदे! Viral Video से उठी चर्चा
महाकाल मंदिर के पुल पर 300 सुरक्षा गार्ड्स एकसाथ कूदे! Viral Video से उठी चर्चा
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget