एक्सप्लोरर

Gwalior: बिहार में हुए सियासी बदलाव का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने कर दिया बड़ा दावा, जानें- क्या बोले?

जन्माष्टमी पर ग्वालियर आए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि बिहार की सत्ता में बने नए गठजोड़ का असर अन्य जगहों पर भी दिखाई देगा. उन्होंने मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में उतरने की भी बात कही.

Akhilesh Yadav Gwalior Visit on Krishna Janmashtami 2022: जन्माष्टमी पर ग्वालियर आए समाजवादी पार्टी प्रमुख (SP) और पूर्व सीएम अखिलेश यादव बिहार की सत्ता में बने नए गठजोड़ (Bihar New Government) और सत्ता के उलटफेर पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने दावा किया कि बिहार के संदेश का असर अन्य राज्यों में भी देखने को मिलेगा. उन्होंने कहा कि बिहार में सत्ता परिवर्तन से अन्य प्रदेशों की विपक्षी पार्टियां एकजुट होंगी. उत्तर प्रदेश में गठबंधन की संभावना पर अखिलेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश बहुत बड़ा प्रदेश है. कौन दल कहां जाएगा, कहा नहीं जा सकता. लेकिन सपा ने कई दलों से गठबंधन किया है. कांग्रेस (Congress) और बसपा (BSP) समेत अनेक क्षेत्रीय दलों से गठजोड़ करने का सपा के पास अनुभव है और उसी आधार पर आगे चलेंगे.

सपा मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में उतरेगी-अखिलेश

मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव पर अखिलेश ने साफ किया कि सपा पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी. उन्होंने मध्य प्रदेश में बीजेपी (BJP) की डबल ईंजन की सरकार पर निशाना साधा. अखिलेश ने कहा कि किसानों से किए गए वादे अभी तक पूरे नहीं हो पाए हैं. बेरोजगारी बढ़ी है और बीजेपी सरकार के फैसले से देश की अर्थव्यवस्था भी खराब हुई है. ऐसे में लोग अब केंद्र और प्रदेश सरकार से नाराज हैं. लोगों की नाराजगी का खामियाजा बीजेपी को उठाना पड़ेगा. यूपी में जनता बीजेपी से सवाल पूछने का इंतजार कर रही है. सपा प्रमुख ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodiya) के घर पर सीबीआई छापे (CBI Raid) को बीजेपी की घबराहट बताया.

Janmashtami 2022: जन्माष्टमी पर उमा भारती बोलीं- 'दूध दही खाओ...नशा-मदिरा भगाओ', MP की शराब नीति पर क्या कहा?

सिसोदिया के घर पर छापे को बताया बीजेपी की घबराहट

उन्होंने कहा कि दिल्ली और पंजाब के बाद 'आप' (AAP) हिमाचल और गुजरात में बीजेपी को खदेड़ सकती है. इसलिए घबराहट में केंद्र सरकार छापे डलवा रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के लिए खतरा बने विपक्षी नेताओं पर ईडी और सीबीआई से डराने का काम किया जाता है. लेकिन मुझे लगता है कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आप कतई नहीं घबराएंगे. अखिलेश यादव ने ग्वालियर में कांग्रेस के दो नेताओं मितेन्द्र यादव और अशोक सिंह से घर पर मुलाकात की. ग्वालियर एयरपोर्ट से सीधे युवक कांग्रेस नेता मितेन्द्र यादव के घर गए.

मितेन्द्र के पिता स्वर्गीय डॉ दर्शन सिंह केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के काफी खास थे और निधन के वक्त जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष थे. पिता की मौत के बाद सिंधिया की अगुवाई में ही मितेन्द्र ने सियासत शुरू की. 2020 में सिंधिया के बीजेपी में जाने पर भी मितेन्द्र ने कांग्रेस का दामन नहीं छोड़ा. मितेन्द्र के घर से निकलकर अखिलेश यादव दूसरे कांग्रेसी नेता और प्रदेश कोषाध्यक्ष अशोक सिंह से मुलाकात करने गांधी नगर स्थित आवास पर गए.

अशोक सिंह और मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के परिवार में पुरानी नजदीकी है. पहले भी मुलायम और अखिलेश अशोक के घर आते रहे हैं. अशोक सिंह के घर पर अखिलेश लगभग आधा घंटा रुके. उन्होंने नाश्ता करने के बाद मौजूद लोगों से एक एक कर मुलाकात की. अखिलेश यादव का ग्वालियर दौरा लंबे समय बाद हुआ है. जन्माष्टमी पर आयोजित समारोह में अखिलेश शिरकत करने आए थे. 

Viral Video: एमपी के राज्यपाल ने मंच से लगवाए जय श्रीराम के नारे, कहा- 'कौन नहीं बोला मुझे सब दिख रहा है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Best Mop For Floors: घर के फर्श के लिए कौन सा पोछा है बेस्ट? खरीदने से पहले जानें ये बातें
घर के फर्श के लिए कौन सा पोछा है बेस्ट? खरीदने से पहले जानें ये बातें
Embed widget