एक्सप्लोरर

पीएम मोदी 31 मई को आएंगे भोपाल, CM मोहन यादव ने दी कार्यक्रम की पूरी जानकारी

Ahilyabai Holkar Birth Anniversary: सीएम मोहन यादव ने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती पर आयोजित यह सम्मेलन महिला सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता को समर्पित होगा.

PM Modi Visit Bhopal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर यहां एक महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को यह जानकारी दी. सीएम यादव ने प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों की समीक्षा के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी यहां जम्बूरी मैदान में सम्मेलन को संबोधित करेंगे.

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री की उपस्थिति राज्य के लोगों के लिए गर्व और खुशी की बात है. उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, "प्रधानमंत्री आगामी 31 मई को भोपाल में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर जी की 300वीं जयंती पर आयोजित महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम और महिला सम्मेलन में सहभागिता करेंगे."

महिला सशक्तीकरण को समर्पित होगा सम्मेलन
उन्होंने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती पर आयोजित यह सम्मेलन महिला सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता को समर्पित होगा एवं इसमें एक लाख महिलाओं के भाग लेने की उम्मीद है. एक अधिकारी ने बताया कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग और संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर को समर्पित डाक टिकट और सिक्के जारी किए जाएंगे.

'पीएम मोदी का नजरिया सरकार का मिशन'
सोमवार (19 मई) की समीक्षा बैठक में यादव के अलावा परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह, संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी और मुख्य सचिव अनुराग जैन ने भी भाग लिया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का दृष्टिकोण राज्य सरकार का मिशन है. उन्होंने कहा कि राज्य में महिला सशक्तीकरण के लिए उठाये गये सभी प्रमुख कदमों और इस दिशा में हासिल की गई उपलब्धियों को सम्मेलन में प्रदर्शित किया जाएगा.

मुख्यमंत्री मोहन यादव के अनुसार सम्मेलन में स्व-सहायता समूहों के नवाचारों, उद्योग-रोजगार और 'स्टार्टअप' में महिलाओं द्वारा की जा रही पहलों के साथ-साथ विभिन्न विभागों द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं और कार्यक्रमों पर ध्यान केंद्रित करते हुए स्टॉल लगाए जाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
Datia By-Poll: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
Indore News: इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget