एक्सप्लोरर

विजय शाह पर MP कांग्रेस चीफ जीतू पटवारी बोले- 'हम तब तक चुप नहीं बैठेंगे जब तक...'

Vijay Shah News: जीतू पटवारी ने तंज कसते हुए कहा कि क्या बीजेपी अपने इस नेता को तब तक मंत्रिमंडल में बनाए रखेगी, जब तक सुप्रीम कोर्ट इसका आदेश न दे? यह सवाल आज हर देशवासी के मन में है.

Supreme Court On Vijay Shah: मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कुंवर विजय शाह द्वारा भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए गए आपत्तिजनक और अपमानजनक बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट एक बार फिर सख्त नजर आया है. शीर्ष अदालत ने कुंवर विजय शाह की माफी को खारिज करते हुए सख्त टिप्पणी की है. 

सुप्रीम कोर्ट ने अपनी टिप्पणी में कहा, "कभी-कभी माफी बचने के लिए मांगी जाती है तो कभी-कभी ये मगरमच्छ के आंसू जैसी होती है. आप लोगों के सामने पूरी तरह बेनकाब हो चुके हैं. आप एक पब्लिक फिगर हैं, बोलते समय विचार करना चाहिए."

माफी नामंजूर- सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने विजय शाह की याचिका पर विजय शाह की माफी को अस्वीकार किया. कोर्ट ने आदेश दिया कि इस मामले की जांच एक विशेष जांच दल (SIT) करेगा, जिसमें तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी शामिल होंगे, जिनमें से एक महिला होगी, और ये अधिकारी मध्य प्रदेश से बाहर के होंगे.

कांग्रेस ने बोला हमला
वहीं इस मुद्दे पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए बीजेपी और उसकी सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा, "कर्नल सोफिया कुरैशी इस देश की बेटी हैं, भारतीय सेना का गौरव हैं और ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से उन्होंने विश्व मंच पर भारत का परचम लहराया है. ऐसे में, मध्य प्रदेश सरकार के एक मंत्री द्वारा उनके चरित्र और धर्म पर आधारित अपमानजनक टिप्पणी न केवल उनकी व्यक्तिगत गरिमा पर हमला है, बल्कि यह भारतीय सेना, देश की एकता, और संवैधानिक मूल्यों का अपमान है." 

सुप्रीम कोर्ट का फैसला एक मिसाल- पटवारी
जीतू पटवारी ने कहा, "सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला देश के लिए एक मिसाल है. यह साबित करता है कि चाहे कोई कितना भी बड़ा नेता क्यों न हो, कानून और संविधान सर्वोपरि हैं."

SC के आदेश के बाद कैबिनेट से निकालेंगे- पटवारी
जीतू पटवारी ने ये भी कहा, "जब बात राष्ट्रवाद और सेना के सम्मान की आती है तो बीजेपी बड़े-बड़े दावे करती है. लेकिन जब उनके ही मंत्री भारतीय सेना की एक वीरांगना का अपमान करते हैं, तो उनकी चुप्पी उनके राष्ट्रवाद के खोखलेपन को उजागर करती है. क्या बीजेपी अपने इस बदजुबान नेता को तब तक मंत्रिमंडल में बनाए रखेगी, जब तक सुप्रीम कोर्ट इसका आदेश न दे? यह सवाल आज हर देशवासी के मन में है."

'कांग्रेस का आक्रामक रुख'
मध्य प्रदेश कांग्रेस ने इस मामले में आक्रामक रुख अपनाया है. जीतू पटवारी स्वयं भोपाल के थाने पहुंचे और विजय शाह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने पूरे प्रदेश में इस मुद्दे पर आंदोलन की घोषणा की और कहा, "हम तब तक चुप नहीं बैठेंगे, जब तक विजय शाह को मंत्रिमंडल से बर्खास्त नहीं किया जाता और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं होती."

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget