एक्सप्लोरर

CBSE Result: लखनऊ की दिव्यांशी को 12वीं की बोर्ड परीक्षा में मिले 600 में से 600 अंक

दिव्यांशी कहती हैं कि उन्होंने साल भर रोज़ पढ़ाई की और अंतिम वक़्त के लिए कुछ नहीं छोड़ा. दिव्यांशी के पास इंग्लिश,संस्कृत, हिस्ट्री, भूगोल, इंश्योरेंस और इकोनॉमिक्स विषय थे.

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) में लखनऊ की दिव्यांशी जैन को शत-प्रतिशत नंबर मिले हैं. लखनऊ के नवयुग रेडियंस स्कूल की छात्रा दिव्यांशी को 12वीं बोर्ड परीक्षा में 600 में से 600 नंबर हासिल हुए हैं. दिव्यांशी के पास इंग्लिश,संस्कृत, हिस्ट्री, भूगोल, इंश्योरेंस और इकोनॉमिक्स विषय थे और इन सभी विषयों में उनके 100 में से 100 अंक आए हैं.

सीबीएसई ने इस बार कोरोना वायरस महामारी के चलते असेसमेंट स्कीम के तहत बोर्ड परीक्षा के पिछले तीन पेपरों के औसत मार्क्स के आधार पर नंबर दिए हैं. दूसरे शब्दों में कहें तो रद्द किए गए शेष पेपरों के मार्क्स उन पेपरों के एवरेज मार्क्स के आधार पर दिए गए हैं, जो पहले हो चुके हैं.

दिव्यांशी के पिता राजेश प्रकाश जैन पेशे से व्यवसायी हैं. वहीं, माता सीमा जैन ग्रहणी हैं. छात्रा बताती हैं कि उन्होंने कभी ये नहीं गिना कि वो कितने घंटे पढ़ाई करती हैं, लेकिन शॉर्ट नोट्स अक्सर बनाए और वक़्त-वक़्त पर सिलेबस को रिवाइज करती रहीं, यह जानने के लिए कि कितना समझ आया है.

दिव्यांशी कहती हैं, "मैंने साल भर 12वीं की शुरुआत से ही हर रोज़ पढ़ाई की और अंतिम वक़्त के लिए कुछ नहीं छोड़ा." अक्सर 12 वीं की बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक लाने के लिए छात्र, छात्राएं दिन-रात मेहनत करते हैं, ट्यूशन का सहारा लेते हैं या गाइड-कुंजियों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन शत प्रतिशत मार्क्स लाने वाली दिव्यांशी कहती हैं, "मैंने गाइड की किताबों का कम से कम इस्तेमाल किया और ज़्यादा ध्यान एनसीईआरटी की किताबों पर ही दिया. साथ ही 8 घंटे की पूरी नींद भी ली. मैंने हर दिन थोड़ी थोड़ी पढ़ाई की.”

दिव्यांशी ने कहा कि कई बार किसी दिन पढ़ाई छूट जाने पर मैंने अगले दिन उस विषय को ध्यानपूर्वक पढ़ा और लगातार अपने लिए सवाल की एक फेहरिस्त तैयार की, ये जानने के लिए कि मुझे कितना आता है, लेकिन इस प्रक्रिया के दौरान भी मैंने अपने आप को रिलैक्स रखा. फिलहाल, दिव्यांशी ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) की पढ़ाई करने का फैसला किया है.

इस साल 12वीं का रिजल्ट पिछले साल की तुलना में अच्छा रहा है. इस साल कुल पास प्रतिशत 88.78 फीसदी रहा जबकि पिछले साल यह करीब 83 फीसदी था. त्रिवेंद्रम रीजन (97.67 फीसदी) का रिजल्ट सबसे अच्छा रहा जबकि पटना रीजन ( 74.57 फीसदी) का रिजल्ट सबसे खराब रहा.  साथ ही इस साल लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से ज्यादा रहा.

यह भी पढ़ें:

CBSE 12th Result: सीबीएसई बोर्ड के 12वीं का रिजल्ट जारी, लड़कों के मुकाबले 6 फीसदी अधिक लड़कियां हुई पास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में आज होगी बारिश? धूप और उमस के बीच आया यह अपडेट
दिल्ली में आज होगी बारिश? धूप और उमस के बीच आया यह अपडेट
यूपी-जापान संबंध मजबूत करने पर जोर, काशी विश्वनाथ पहुंचा जापानी प्रतिनिधिमंडल
यूपी-जापान संबंध मजबूत करने पर जोर, काशी विश्वनाथ पहुंचा जापानी प्रतिनिधिमंडल
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
यूपी में बड़े स्तर पर IAS तबादला, बदले अलीगढ़-मुरादाबाद के मंडलायुक्त
यूपी में बड़े स्तर पर IAS तबादला, बदले अलीगढ़-मुरादाबाद के मंडलायुक्त

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR में पूर्व भारतीय राजनयिक से मांगे नागरिकता के सबूत, बोले- 'आम नागरिकों...'
SIR में पूर्व भारतीय राजनयिक से मांगे नागरिकता के सबूत? चौंकाने वाला दावा
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
दिल्ली में आज होगी बारिश? धूप और उमस के बीच आया यह अपडेट
दिल्ली में आज होगी बारिश? धूप और उमस के बीच आया यह अपडेट
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
Embed widget