एक्सप्लोरर

Rebika Murder Case: रेबिका पहाड़िन हत्याकांड में मुख्यारोपी दिल्ली से गिरफ्तार, ससुराल वालों ने शव के किए थे 50 टुकड़े

Rebika Pahadin Murder Case: रेबिका की हत्या कर उसके पति और उसके घरवालों ने शव के टुकड़े अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिए थे. इस मामले में पुलिस ने अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया है.

Jharkhand Crime:  झारखंड के साहिबगंज (Sahibganj) जिले के अंतर्गत बोरियो में हुए रेबिका पहाड़िन (Rebika Pahadin) की हुई जघन्य हत्याकांड में पुलिस ने दिल्ली के कोटलामुबारक थाना क्षेत्र से मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद साहिबगंज पुलिस (Sahibganj Police) उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर साहिबगंज पहुंची. साहिबगंज पुलिस लाइन में एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि 17 दिसंबर को संध्या बोरियो थाने में गोडा पहाड़ निवासी एक जनजाति महिला रेबिका पहाड़िन की गुमशुदगी के संबंध में उसकी सास मरियम निशा ने पुलिस थाना में सूचना दी थी. छानबीन के क्रम में संथाली मोमिन टोला के पास से एक महिला का 50 टुकड़ों में क्षत-विक्षित मानव अंग प्राप्त हुआ था.

पति और परिवार ने साजिश के तहत की रेबिका की हत्या

मामले में थाना कांड संख्या 320/23 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की. अब तक ये बात सामने आई कि रेबिका की हत्या सुनियोजित तरीके से उसके पति एवं परिवार तथा पति के मामा मैनुल हक़ अंसारी व गांव के ही मैनुल हक़ मोमिन ने कर दी थी. पहचान व साक्ष्य छुपाने की नीयत से लाश को टुकड़ों में करके फेंक दिया गया. पुलिस ने बाद में कुल 35 से ज्यादा मानव अंग बरामद किये थे. अनुसंधान के दौरान अब तक मुस्तकीम अंसारी, दिलदार अंसारी, मरियम निशा, सरैसा खातून, गुलेरा खातून, महताब अंसारी, आमिर अंसारी, मैनुल हक मोमिन, शहर बानो, जरीना बीबी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा चुका था.

सभी के विरुद्ध आरोप पत्र भी दाखिल किया जा चुका है. इस कांड के मुख्य फरार आरोपी मैनुल अंसारी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी. मैनुअल अंसारी का अपराधिक इतिहास भी रहा है. मैनुल पर बोरियो थाना कांड संख्या 215/92 व संगम विहार दिल्ली कांड संख्या 548/ 14 दर्ज है. एसपी ने बताया कि मैनुल को रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ करेगी. इधर एसपी ने मैनुल को गिरफ्तार करने में बड़ी भूमिका निभाने वाले पुलिस कर्मियों को सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया. मौके पर एसडीपीओ राजेंद्र दूबे, बोरियो थाना प्रभारी जगरनाथ पान, एसआई निरंजन कच्छप, आरक्षी वीरेंद्र भोक्ता, सुनील शर्मा, अभिषेक व सुमित मौजूद थे.

यह भी पढ़ें:

Jharkhand News: झारखंड के 11वें राज्यपाल के रूप में सीपी राधाकृष्णन ने ली शपथ, नए गर्वनर ने कही ये अहम बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jharkhand: नक्सलियों की कमर टूटी! 25 लाख के इनामी कमांडर अजय महतो को गिरिडीह पुलिस ने दबोचा
झारखंड: नक्सलियों की कमर टूटी! 25 लाख के इनामी कमांडर अजय महतो को गिरिडीह पुलिस ने दबोचा
धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार ने की मदद की मांग, पहले भी कई मजदूरों ने गंवाई जान
दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार ने की मदद की मांग, पहले भी कई मजदूरों ने गंवाई जान

वीडियोज

Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह
Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
हार, हार, हार... शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का बजा बैंड, नहीं देख पाएंगे वनडे रिकॉर्ड
हार, हार, हार... शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का बजा बैंड, नहीं देख पाएंगे वनडे रिकॉर्ड
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद पर प्रदर्शनकारियों के संग्राम को लेकर बोले अखिलेश यादव
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद पर प्रदर्शनकारियों के संग्राम को लेकर बोले अखिलेश यादव
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Embed widget