एक्सप्लोरर

Jharkhand Politics: 29 दिसंबर को हेमंत सरकार पूरे कर रही है 2 साल, भाजपा बोली- डर और भय के माहौल में जी रही है जनता 

Jharkhand News: 29 दिसंबर को हेमंत सरकार के 2 साल पूरे हो रहे हैं. इस खास मौके पर सरकार अपनी उपलब्धियां गिनाने की तैयारी में है तो भाजपा ने 2 साल को झूठ और लूट का साल बताया है.

Jharkhand Politics: झारखंड (Jharkhand) में हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के नेतृत्व वाली झारखंड मुक्ति मोर्चा (Jharkhand Mukti Morcha), कांग्रेस (Congress) और राजद (RJD) की गठबंधन सरकार 29 दिसंबर को 2 साल पूरे कर रही है. इस मौके पर झारखंड की राजधानी रांची (Ranchi) स्थित मोरहाबादी मैदान में सरकार बड़ा आयोजन करेगी. सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ-साथ कई नई योजनाओं की शुरुआत और बड़ी घोषणाओं की तैयारी है. इधर राज्य की विपक्षी पार्टियों ने सरकार को विभिन्न मोर्चों पर विफल करार देते हुए उसके खिलाफ जागरूकता का अभियान शुरू कर दिया है. राज्य की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी भाजपा (BJP) ने सरकार के खिलाफ सोमवार को रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों में धरना दिया. 

विशाल मंच और पंडाल तैयार
29 दिसंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में सरकार की ओर से होने वाले आयोजन के लिए विशाल मंच और पंडाल तैयार कर लिया गया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस मौके पर राज्य के विभिन्न इलाकों के लिए करोड़ों की विकास एवं कल्याण योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे. विभिन्न विभागों की ओर से दर्जनों लोगों के बीच नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे. झारखंड स्टूडेंट क्रेडिट और कृषि पाठशाला, जनशिकायतों के लिए हेल्पलाइन सहित कुछ नई योजनाओं की शुरूआत की जाएगी. सरकार की उपलब्धियों को शो-केस करने की भी खास तैयारी की गई है. प्राइवेट कंपनियों में झारखंड के लोगों के लिए 75 फीसदी आरक्षण, मॉब लिंचिंग के खिलाफ कानून, यूनिवर्सल पेंशन स्कीम, 'आपके अधिकार-आपके द्वार-आपकी सरकार' के तहत लाखों आवेदनों के निपटारे जैसी उपलब्धियों पर सरकार का खास फोकस रहेगा. 

भाजपा ने हेमंत सरकार को घेरा 
इधर, राज्य की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी भाजपा ने सरकार के 2 वर्षों के कार्यकाल को लेकर रविवार को आरोप पत्र जारी किया और सोमवार को राज्य के सभी जिलों में धरना दिया. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने प्रेस कांफ्रेंस कर सरकार के 2 साल को झूठ और लूट का साल बताया. 

पूरे नहीं हुए वादे 
भाजपा नेताओं ने कहा कि हेमंत सरकार के 2 साल बेहद तकलीफदेह और कष्टदायक रहे हैं. इस सरकार ने किसानों, महिलाओं, युवाओं, आदिवासियों से किए वादे धरातल पर नहीं उतारे. हेमंत सोरेन ने एक साल में 5 लाख लोगों को नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन इसमें वो बुरी तरह फेल रहे. भाजपा ने कहा कि 2021 को नियुक्ति वर्ष घोषित किए जाने के बावजूद इस सरकार ने युवाओं को छला है. ये नियुक्ति देने वाला नहीं, नौकरी छीनने वाला साल साबित हुआ है. नए विज्ञापन निकले नहीं, बल्कि पूर्व के विज्ञापनों को भी रद्द कर दिया गया.

डर और भय के माहौल में जी रही है जनता 
आरोप पत्र में राज्य की कानून व्यवस्था को बदतर बताते हुए कहा गया है कि जनता डर और भय के माहौल में जी रही है. इन 2 वर्षों में 3200 से अधिक बलात्कार, 3486 हत्या, 224 डकैती और 1271 लूट के मामले आए हैं. भाजपा नेताओं ने विकास योजनाओं की राशि खर्च करने में भी सरकार के विफल रहने का आरोप लगाया. इन बिंदुओं पर राज्य की जनता को जागरूक करने के लिए भाजपा ने सोमवार को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर धरना भी दिया. इधर, एक अन्य विपक्षी पार्टी आजसू ने 29 दिसंबर को विश्वासघात दिवस मनाने का एलान किया है. 

भाजपा पर जेएमएम का पलटवार 
झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार में 2 साल में जितने काम किए हैं, वो बेमिसाल हैं. भाजपा और विपक्षी पार्टियां इस सरकार की लोकप्रियता से घबराकर अनर्गल प्रलाप कर रही हैं. 

ये भी पढ़ें:

Electricity Problem: झारखंड में गहराया बिजली संकट, पिछले 50 दिनों ने परेशान हैं 7 जिलों के लोग 

Jharkhand: कोरोना वैक्सीन को लेकर सीओ कर रहे थे जागरूक, भड़के शख्स ने लाठी-डंडे से पीटा, तोड़ दिया हाथ 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त
झारखंड के चाईबासा में ‘दृश्यम’ जैसी वारदात! घर के अंदर दफन मिली महिला की लाश, पति पर आरोप
झारखंड के चाईबासा में ‘दृश्यम’ जैसी वारदात! घर के अंदर दफन मिली महिला की लाश, पति पर आरोप

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Embed widget