एक्सप्लोरर

Jharkhand Naxalite: पूछताछ के दौरान आया चक्कर, नक्सली प्रशांत बोस की पत्नी शीला मरांडी रिम्स में भर्ती

Jharkhand Naxalite: नक्सली प्रशांत बोस की पत्नी शीला मरांडी (Sheela Marandi) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रिम्स के मेडिसिन विभाग के सीनियर डॉक्टर बिन्दे कुमार की टीम उनका इलाज कर रही है. 

Prashant Bose wife Sheela Marandi Admitted in Hospital: एक करोड़ का इनामी नक्सली कमांडर प्रशांत बोस (Prashant Bose) और उसकी पत्नी शीला मरांडी (Sheela Marandi) पुलिस की गिरफ्त में हैं. इस बीच प्रशांत बोस की पत्नी शीला मरांडी की तबीयत बिगड़ गई है. शीला मरांडी को इलाज के लिए उन्हें रांची के रिम्स (rims) अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्रशांत बोस भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के पोलित ब्यूरो का सदस्य और उनके ईस्टर्न रीजनल ब्यूरो का सचिव है. नक्सली संगठन में उसे किशन दा उर्फ मनीष उर्फ बूढ़ा के नाम से भी जाना जाता है. 

डॉक्टरों की टीम कर रही है इलाज 
जानकारी के मुताबिक पूछताछ के दौरान शीला मरांडी ने बेचैनी और चक्कर आने की शिकायत की. इस पर उन्हें रिम्स लाया गया. रिम्स के पीआरओ डॉ डीके सिन्हा ने बताया कि शीला मरांडी का इलाज रिम्स के मेडिसिन विभाग के सीनियर डॉक्टर बिन्दे कुमार की टीम कर रही है. मरांडी को रिम्स में भर्ती कराए जाने के बाद रिम्स की सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है. 

रिपोर्ट का है इंतजार 
वहीं इलाज कर रहे चिकित्सक ने सीटी स्कैन और अन्य रूटीन जांच के लिए ब्लड सैंपल लिया है. चिकित्सक शीला की रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं. रिपोर्ट के आधार पर आगे की इलाज की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. शीला मरांडी माओवादियों की शीर्ष सेंट्रल कमेटी की सदस्य हैं. 

जंगलों और पहाड़ियों में लेता रहा है पनाह
प्रशांत बोस झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश एवं महाराष्ट्र में 200 से भी ज्यादा नक्सली वारदातों का मास्टरमाइंड माना जाता रहा है. उसकी उम्र 80 वर्ष से ज्यादा है, लेकिन नक्सली संगठन का थिंक टैंक होने के कारण उसकी संगठन में बड़ी अहमियत रही है. प्रशांत बोस मुख्य तौर पर झारखंड के जंगलों और पहाड़ियों में ही पनाह लेता रहा है. पुलिस को कभी पारसनाथ की पहाड़ियों, कभी हजारीबाग-बोकारो के झुमरा, कभी सारंडा तो कभी बूढ़ा पहाड़ पर मौजूद होने की सूचना मिलती थी, लेकिन वो इतना शातिर है कि हर बार पुलिस की घेराबंदी से बाहर निकलने में कामयाब रहा था. सारंडा के जंगलों में कोबरा बटालियन के साथ कई बार उसकी मुठभेड़ हो चुकी थी, लेकिन वो हर बार बच निकला था. प्रशांत बोस मूलरूप से पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले का रहने वाला है. उसने झारखंड के टुंडी प्रखंड की नावाटांड़ निवासी आदिवासी महिला शीला से विवाह किया था. 

ये भी पढ़ें:

MS Dhoni Fan: 1436 KM पैदल चलकर धोनी से मिलने रांची पहुंचा 'जबरा' फैन...और फिर ये हुआ

BIT Mesra: असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अभिमन्यु देव का कमाल, एक ही मैटेरियल से होगी कोरोना की जांच और इलाज 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget