एक्सप्लोरर

MS Dhoni Fan: 1436 KM पैदल चलकर धोनी से मिलने रांची पहुंचा 'जबरा' फैन...और फिर ये हुआ

महेद्र सिंह धोनी का एक ऐसा फैन भी है जो उनसे मिलने के लिए हरियाणा (Haryana) से 1436 किलोमीटर पैदल चलकर रांची (Ranchi) पहुच गया. फैन ने धोनी से मिलने के बाद कहा कि 'मेरा जीवन धन्य हो गया.'

MS Dhoni Fan Ajay Gill: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के करोड़ों फैंस हैं. भारत ही नहीं पूरी दुनिया में उनके चाहने वालों की कमी नहीं है. धोनी का एक ऐसा फैन भी है जो उनसे मिलने के लिए हरियाणा (Haryana) से 1436 किलोमीटर पैदल चलकर रांची (Ranchi) पहुच गया. फैन हरियाणा से पैदल चलकर जब रांची पहुंचा तो माही ने उसे गले लगा लिया. धोनी के इस जबरा फैन का नाम अजय गिल (Ajay Gill) है. हरियाणा के जलान खेड़ा निवासी 18 साल के अजय गिल महेंद्र सिंह धोनी से मिलने के लिए पैदल रांची पहुंचे थे. 18 दिन की यात्रा के बाद जब अजय की मुलाकात धोनी से हुई तो उसने कहा कि - 'मेरा जीवन धन्य हो गया.'

माही ने फैन को दिया ऑटोग्राफ
मुलाकात के बाद अजय को फ्लाइट से वापस हरियाणा भेजने की व्यवस्था खुद माही ने की. हरियाणा से रांची पहुंचे अजय गिल से माही ने ना केवल मुलाकात की बल्कि उसे अपने फॉर्म हाउस के अंदर भी बुलाया. गले लगाया और साथ में सेल्फी भी खिंचवाई. ऑटोग्राफ दिया साथ ही धोनी ने अजय के रहने की व्यवस्था भी अपने फार्म हाउस में ही की थी.

क्रिकेट में बनाना है करियर 
अजय ने बताया कि वो 12वीं पास कर चुके हैं. फिलहाल, अपने शहर में हेयरकटिंग का काम करते हैं और क्रिकेट खेलते हैं. अजय गिल का कहना है कि वो क्रिकेट में अपना करियर बनाना चाहते हैं. अजय ने बताया कि 'जबसे महेंद्र सिंह धोनी ने संन्यास लिया, उन्होंने क्रिकेट खेलना बंद कर दिया था. लेकिन, अब उनका आशीर्वाद लेकर एक बार फिर से खेल पर फोकस करूंगा.'

सहारनपुर के रवीद्र सैनी ने बेच दी थी दुकान
बता दें कि, हरियाणा के अजय गिल की तरह जुलाई 2019 में यूपी के सहारनपुर के रवीद्र सैनी अपनी दुकान बेचकर धोनी से मिलने रांची पहुंच गए थे. मुलाकात के बाद धोनी ने उनकी भावनाओं का सम्मान किया और उन्हें अपने घर में गार्ड की नौकरी पर रख लिया था.

ये भी पढ़ें:

BIT Mesra: असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अभिमन्यु देव का कमाल, एक ही मैटेरियल से होगी कोरोना की जांच और इलाज 

Ind vs NZ T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 19 नवंबर को रांची में होगा मुकाबला, सरकार ने दी है ये छूट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
झारखंड के पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 3 इंजीनियरों की मौत
झारखंड के पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 3 इंजीनियरों की मौत
रांची: JPSC रिफॉर्म मंच- JMM कार्यकर्ताओं में मारपीट, कई जख्मी
रांची: JPSC रिफॉर्म मंच- JMM कार्यकर्ताओं में मारपीट, कई जख्मी
झारखंड में फिर तेज होगा आंदोलन? देवेंद्र महतो ने बताया अगला कदम
झारखंड में फिर तेज होगा आंदोलन! देवेंद्र महतो ने बताया अगला कदम

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget