एक्सप्लोरर

जमशेदपुर में युवक ने धारदार हथियार से रेत दिया था युवती का गला, पुलिस ने किया गिरफ्तार...हुए चौंकाने वाले खुलासे  

Jharkhand Crime News: जमशेदपुर (Jamshedpur) में सरेराह युवती का गला रेतने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मामले को लेकर चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. 

Jharkhand Jamshedpur Attack on Girl Accused Arrested: झारखंड के जमशेदपुर (Jamshedpur) में सरेराह युवती का गला रेतने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान सुधीर कुमार सिंह (Sudhir Kumar Singh) के रूप में हुई है. सुधीर ने पुलिस पूछताछ में नई कहानी बताई है. सुधीर का कहना है कि, लड़की ने उससे 10 हजार रुपए उधार लिए थे. बार-बार कहने के बाद भी वो पैसे वापस नहीं कर रही थी, फोन भी रिसीव नहीं कर रही थी. वो आर्थिक तंगी से गुजर रहा था, ऐसे में परेशान होकर उसने युवती पर जानलेवा हमला किया.  

धारदार हथियार से किया हमला
गौरतलब है कि, सोमवार को जमशेदपुर (Jamshedpur) के जुगसलाई थाना अंतर्गत तपाड़िया कॉम्प्लेक्स के पास कंचन नाम की युवती पर बाइक सवार एक युवक ने धारदार हथियार से हमला (Attack) कर दिया था. घटना के बाद युवती सड़क पर ही गिर गई थी. स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन युवक मौके से फरार हो गया था. हालांकि, इस बीच युवक की बाइक घटनास्थल पर ही छूट गई थी. स्थानीय लोगों ने जुगसलाई पुलिस को सूचना दी थी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को इलाज के लिए तत्काल सदर अस्पताल (Hospital) भिजवाया गया था. 

युवक की पहचान में जुटी पुलिस 
इस बीच पुलिस ने युवक के बाइक को भी जब्त कर लिया था. घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर पुलिस (Police) हमलावर की पहचान में जुट गई थी. कंचन गौशाला रोड में किसी युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहती है. पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग (love Affair) से भी जोड़कर देख रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती पैदल ही जा रही थी. तभी बाइक से एक युवक ने उसे रोका और बात करने लगा. इतने में ही दोनों के बीच विवाद हुआ जिसके बाद युवक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया था.

ये भी पढ़ें: 

Jharkhand Politics: भाजपा MLA ने हेमंत सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- झारखंड को इस्लामिक स्टेट बनाने की रची जा रही है साजिश

Jharkhand: पुरातात्विक खुदाई में मिल रहे हैं नागवंश के दबे हुए राज, नवरत्नगढ़ में मिला अद्भुत भूमिगत महल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में प्रियंका बनाम प्रह्लाद! महुआ माजी बोलीं- 'अगर बिलकिस बानो के...'
लोकसभा में प्रियंका बनाम प्रह्लाद! महुआ माजी बोलीं- 'अगर बिलकिस बानो के...'
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
एंटी पेपर लीक बिल पर महुआ माजी का बयान, 'विपक्ष की भी ली जाए राय'
एंटी पेपर लीक बिल पर महुआ माजी का बयान, 'विपक्ष की भी ली जाए राय'

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget