एक्सप्लोरर

Jharkhand Politics: भाजपा MLA ने हेमंत सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- झारखंड को इस्लामिक स्टेट बनाने की रची जा रही है साजिश

Jharkhand News: धनबाद से भाजपा विधायक राज सिन्हा (Raj Sinha) ने हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार झारखंड को इस्लामिक स्टेट बनाने कि साजिश कर रही है.

Jharkhand BJP MLA Raj Sinha Attack on Hemant Soren Government: झारखंड (Jharkhand) को बने 21 वर्ष पूरे हो चुके हैं और बीते 2 वर्षों से झारखंड में जेएमएम (JMM) और कांग्रेस (Congress) के गठबंधन से हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के नेतृत्व में सरकार चल रही है. इस बीच सरकार के कुछ फैसलों ने विपक्ष को बड़ा मुद्दा दे दिया है. झारखंड विधानसभा की प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा (BJP) ने सूबे की हेमंत सोरेन सरकार के 2 वर्ष के कार्यकाल को विकास विरोधी बताते हुए एक दिवसीय धरना दिया और सरकार के खिलाफ अपनी बातों को रखा. हाल ही में सरकार ने एक घोषणा पत्र जारी किया है, जिसे लेकर बीजेपी हेमंत सरकार को घेरने में लगी है. 

झारखंड को इस्लामिक स्टेट बनाने की साजिश 
धनबाद से भाजपा विधायक राज सिन्हा (Raj Sinha) ने हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार झारखंड को इस्लामिक स्टेट बनाने कि साजिश कर रही है. उन्होंने बताया कि जिन सुविधाओं के लिए आदिवासी हरिजन छात्र-छात्राओं को जाति प्रमाण पत्र अनिवार्य है उसी सुविधा के लिए अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं को किसी जाति प्रमाण पत्र की अनिवार्यता से अलग रखा गया है. अल्पसंख्यक छात्रों को सिर्फ स्वघोषणा पत्र पर ही सुविधाएं मिल सकेंगी. विधायक राज सिन्हा ने आरोप लगाते हुए कहा कि ये ना सिर्फ राज्य के पिछड़े दलित छात्रों के साथ धोखा है बल्कि राज्य को इस्लामिक स्टेट बनाने की पहल है. इस तरह के कानून से राज्य में बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं को बढ़ावा मिलेगा.  

सरकार के 2 वर्ष के कार्यकाल को बताया विकास विरोधी
झारखंड में विगत 2 वर्षों से जेएमएम कांग्रेस गंठबंधन की सरकार चली आ रही है. इन 2 वर्षों में हेमंत सोरेन सरकार ने विकास से संबंधित कोई भी काम नहीं किया है, ये कहना है बीजेपी विधायक राज सिन्हा का. विधायक ने ये भी कहा कि आज जो भी योजनाएं धरातल पर आई हैं वो सभी भाजपा की रघुवर सरकार के कार्यकाल के दौरान पास कराए गए थे. इन 2 वर्षों में कोई भी एक नया काम हेमंत सोरेन सरकार ने नहीं किया है. इस सरकार में ना ही विकास का कोई काम हुआ है और ना ही सूबे कि कानून व्यवस्था मजबूत हुई. आए दिन अपराध कि घटनाएं हो रही हैं, जिसे रोकना तो दूर उसका खुलासा तक नहीं हो पा रहा है. बिजली और पेयजल व्यवस्था भी चरमराई हुई है. ऐसे में कोई कैसे कह सकता है की सूबे में विकास का काम हुआ है या फिर कोई काम हो रहा है. 

ये भी पढ़ें:

Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में बढ़ रहे हैं कोरोना के केस, कोडरमा के बाद इन जिलों में भी फैला संक्रमण

Jharkhand: पुरातात्विक खुदाई में मिल रहे हैं नागवंश के दबे हुए राज, नवरत्नगढ़ में मिला अद्भुत भूमिगत महल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ऐसी सजा दिलवाएंगे...', JPSC में धांधली को लेकर भड़के निशिकांत दुबे
'ऐसी सजा दिलवाएंगे...', JPSC में धांधली को लेकर भड़के निशिकांत दुबे
Ranchi Student Protest Highlights: रांची में सरकार के साथ बैठक खत्म, छात्र बोले- पॉजिटिव चर्चा हुई, जारी रहेगा आंदोलन
रांची में सरकार के साथ बैठक खत्म, छात्र बोले- पॉजिटिव चर्चा हुई, जारी रहेगा आंदोलन
रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम
रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम
AISA चीफ पर स्याही फेंकने वाले ने कहा, 'नेहा बोरा पसंद नहीं, वो...'
AISA चीफ पर स्याही फेंकने वाले ने कहा, 'नेहा बोरा पसंद नहीं, वो...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget