एक्सप्लोरर

Jharkhand Weather Update: झारखंड में लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत, संताल परगना के रास्ते कल दस्तक देगा मानसून

Jharkhand Weather: मौसम विभाग ने गर्मी और लू की वजह से अलग-अलग जिलों के लिए रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है.

Jharkhand Weather Update: झारखंड में गर्मी और लू से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर सामने आई है. दरअसल, मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि, अगले 2 से 3 दिनों में संताल परगना के रास्ते झारखंड में मानसून दस्तक देगा. ऐसे में झमाझम बारिश के साथ खुशगवार मौसम की शुरुआत हो जाएगी. इस बीच प्री मानसून गतिविधियों की वजह से रविवार को राजधानी रांची सहित आसपास के जिलों और संताल परगना के कुछ इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई. इस दौरान कई जगहों से आकाशीय बिजली गिरने की भी जामकारी मिली. मौसम विभाग का कहना है कि जब तक मानसून पूरी तरह से नहीं आ जाता लोगों को बढ़े हुए तापमान, लू और उमस से राहत नहीं मिलेगी.

मौसम विभाग (रांची) ने गर्मी और लू की वजह से अलग-अलग जिलों के लिए रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है. बात दें कि, यहां आज का तापमान 44 डिग्री के पार जा सकता है. वहीं गढ़वा, पलामू, सिमडेगा, चतरा और सरायकेला खरसावां के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं बाकी अन्य जिलों खासतौर पर संताल परगना के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने लोगों को लू से बचने की सलाह दी है क्योंकि भीषण गर्मी और लू की वजह से हीटस्ट्रोक और ब्रेन हेमरेज का खतरा बना रहता है.

संताल परगना से प्रवेश करेगा मानसून
वहीं मानसून को लेकर अनुमान जताते हुए मौसम विभाग ने बताया कि 20 जून से संताल परगना के रास्ते मानसून झारखंड में प्रवेश करेगा. संताल परगना के कई जिलों में कल तेज हवा के साथ बारिश होगी. हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटा रहने का अनुमान है. बारिश से गर्मी से राहत मिलेगी और मौसम सुहावना हो जाएगा. इस बीच रविवार को गोड्डा में अधिकतम तापमान 46 डिग्री के आसपास पहुंच गया था. आज पश्चिमी और पूर्वी सिंहभूम में भीषण गर्मी का अनुमान है. वहीं रविवार को लू और वज्रपात की अलग-अलग घटनाओं में 9 लोगों की मौत हो गई.

ये भी पढ़ें:- विपक्षी एकता पर बाबूलाल मरांडी का तंज, बोले- 'PM मोदी कहते हैं न खाऊंगा ना खाने दूंगा, इसीलिए उन्हें अपनी कुर्सी...'

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
बांकीपुर उपचुनाव से पहले महागठबंधन में घमासान, प्रशांत किशोर पर कांग्रेस-RJD आमने-सामने
बिहार: बांकीपुर उपचुनाव से पहले महागठबंधन में घमासान, प्रशांत किशोर पर कांग्रेस-RJD आमने-सामने
Exclusive: तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, सामने आई पत्नी गौरी स्प्रैट संग फर्स्ट वेडिंग फोटो
Exclusive: तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, सामने आई पत्नी गौरी स्प्रैट संग फर्स्ट वेडिंग फोटो
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, अब शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित

वीडियोज

Rajkumar Hirani की Pritam and Pedro है साइबर क्राइम पर दमदार सीरीज
E20 Petrol पर सरकार की बड़ी सफाई! क्या Supreme Court में E20 को Experiment कहा गया था? #autolive
Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
बांकीपुर उपचुनाव से पहले महागठबंधन में घमासान, प्रशांत किशोर पर कांग्रेस-RJD आमने-सामने
बिहार: बांकीपुर उपचुनाव से पहले महागठबंधन में घमासान, प्रशांत किशोर पर कांग्रेस-RJD आमने-सामने
Exclusive: तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, सामने आई पत्नी गौरी स्प्रैट संग फर्स्ट वेडिंग फोटो
Exclusive: तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, सामने आई पत्नी गौरी स्प्रैट संग फर्स्ट वेडिंग फोटो
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, अब शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
Healthy Relationship Tips: विदेशों में क्यों बढ़ रहा अलग सोने का चलन, प्यार बढ़ाने और नींद के लिए यह तरीका कितना कारगर?
विदेशों में क्यों बढ़ रहा अलग सोने का चलन, प्यार बढ़ाने और नींद के लिए यह तरीका कितना कारगर?
जैविक खेती के लिए सरकार दे रही मोटा पैसा, इस योजना में किया आवेदन तो हो जाएगी चांदी
जैविक खेती के लिए सरकार दे रही मोटा पैसा, इस योजना में किया आवेदन तो हो जाएगी चांदी
Embed widget