एक्सप्लोरर

Jharkhand News: झारखंड में दो निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना को सीएम सोरेन ने दी मंजूरी, इन जिलों को मिलेगी ये सौगात

झारखंड सरकार का मानना है कि इन विश्वविद्यालयों की स्थापना से राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में नये अवसर प्राप्त होंगे. इससे राज्य में रोजगार का भी सृजन होगा. 

Ranchi News: झारखंड सरकार ने राज्य में दो नए निजी विश्वविद्यालयों (Universities) की स्थापना को मंजूरी प्रदान की है. राज्य के विधानसभा से इससे संबंधित बिल पारित होने के बाद इन विश्वविद्यालयों की स्थापना के लिए राज्यपाल (Governer) की मंजूरी भी मिल गयी है. इसके बाद विधि विभाग ने इसे कानून का रूप देते हुए अधिसूचना (Notification) जारी कर दी है. अब इनके स्थापित होने का रास्ता साफ हो गया है. सरकार का मानना है कि इन विश्वविद्यालयों की स्थापना से राज्य में शिक्षा (Education) के क्षेत्र में नये अवसर प्राप्त होंगे. इससे राज्य में रोजगार का भी सृजन होगा. 

गढ़वा में दिनेश सिंह विश्वविद्यालय
राज्य सरकार ने दिनेश सिंह विश्वविद्यालय अधिनियम 2022 की स्वीकृति दी है. यह विवि झारखंड के गढ़वा जिले में स्थापित होगा. हालांकि, इसका दायरा पूरे राज्य में होगा. इस विश्वविद्यालय में डिप्लोमा और डिग्री पाठ्यक्रमों की पढ़ाई करायी जाएगी. अधिसूचना के अनुसार, इस विश्वविद्यालय में कुलपति, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक सहित अन्य शिक्षक व कर्मियों के पद सृजित किए जाएंगे. 

घाटशिला में खुलेगा सोना देवी विश्वविद्यालय
राज्य सरकार ने इसी तरह सोना देवी विश्वविद्यालय अधिनियम 2022 की भी स्वीकृति दी है. यह विवि घाटशिला में स्थापित होगा. इसमें भी कुलपति, कुलसचिव सहित सभी पद सृजित किए जाएंगे. राज्य सरकार ने दोनों विश्वविद्यालयों के लिए कई शर्तें भी रखी हैं, जिनका पालन अनिवार्य कर दिया गया है.

झारखंडियों को 50 प्रतिशत आरक्षण 
विश्वविद्यालयों को शिक्षकों और कर्मियों में कम से कम 50 प्रतिशत राज्य के निवासी लोगों के लिए आरक्षित करने की शर्त रखी गयी है. यानि इन सीटों पर राज्य के निवासियों को आरक्षण का नियम झारखंड सरकार के नियम और समय-समय पर जारी आदेशों के द्वारा तय किया जाएगा. राज्य सरकार या केंद्र सरकार से इन विश्वविद्यलयों को किसी प्रकार का अनुदान नहीं दिया जाएगा. हालांकि, राज्य सरकार चाहे तो किसी अन्य मद से उन्हें अनुदान दे सकती है. राज्य सरकार की एक और शर्त है कि विश्वविद्यालय को डिप्लोमा या डिग्री सभी चीजें समय पर देनी होगी. 

यह भी पढ़ेंः Jharkhand ED Raids: झारखंड में 24 ठिकानों पर ईडी के छापे, 2019 में एसीबी ने भी की थी छापेमारी, जानिए क्या है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: गिरिडीह में चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार, 13 मामलों का खुलासा
झारखंड: गिरिडीह में चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार, 13 मामलों का खुलासा
रांची: 'अपने पाप छुपाने का...', CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़की JMM
रांची: 'अपने पाप छुपाने का...', CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़की JMM
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Embed widget