एक्सप्लोरर

Jharkhand ED Raids: झारखंड में 24 ठिकानों पर ईडी के छापे, 2019 में एसीबी ने भी की थी छापेमारी, जानिए क्या है मामला

मनरेगा घोटाला और आय से अधिक संपत्ति मामले में अशोक नगर, सिरसा, सिवान, जमशेदपुर और दिल्ली समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

ED Raids In Jharkhand: झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग (Rural Works Department) के चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम (Virendera Ram) के 24 ठिकानों पर मंगलवार सुबह से ईडी (ED) की छापेमारी चल रही है. मनरेगा घोटाला और आय से अधिक संपत्ति मामले में अशोक नगर, सिरसा, सिवान, जमशेदपुर और दिल्ली समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. इससे पहले एसीबी (ACB) की टीम ने वर्ष 2019 में जमशेदपुर (Jamshedpur) में वीरेंद्र राम के घर में छापेमारी की थी. इस दौरान उनके आवास से दो करोड़ 45 लाख रुपये बरामद किए गये थे. इसी मामले में ईडी चीफ इंजीनियर के ठिकानों पर फिर से छापेमारी कर रही है. 

कई नामी और बेनामी संपत्ति है चीफ इंजीनियर के नाम
सूत्रों का कहना है कि ग्रामीण विकास विभाग के चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम ने पद पर रहते हुए काफी नामी और बेनामी संपत्ति अर्जित की है.जमशेदपुर के शिवगंगा अपार्टमेंट और मानगो के वसुंधरा स्टेट में भी उनका एक-एक फ्लैट है.इसके अलावा जमशेदपुर के ही ग्रीन वाटिका में भी उनके दो डुप्लेक्स हैं.पटना और दिल्ली में भी उनकी कई बेनामी संपत्तियां हैं.

जनवरी 2022 में दिया गया अतिरिक्त प्रभार
गौरतलब है कि वीरेंद्र राम जल संसाधन विभाग के इंजीनियर हैं. लेकिन,राज्य सरकार ने उनकी प्रतिनियुक्ति ग्रामीण विकास विभाग विशेष प्रमंडल में की है.जनवरी 2022 में ही राज्य सरकार ने वीरेंद्र राम को अपने कार्यों के अतिरिक्त ग्रामीण कार्य विभाग का भी चीफ इंजीनियर बना दिया था.मतलब यह कि इन्हें ग्रामीण सड़कों के निर्माण की भी जिम्मेदारी दी गयी है.

इस दौरान ग्रामीण कार्य विभाग में बड़े पैमाने पर सड़क निर्माण के लिए टेंडर निकाले गये और फाइनल भी हुए. वीरेंद्र राम को चीफ इंजीनियर बनाये जाने पर कई सीनियर इंजीनियर नाराज चल रहे हैं.  उनका कहना था कि वे काफी जूनियर हैं और उन्हें चीफ इंजीनियर का पद दे दिया गया. जबकि, उनसे कई वरीय इंजीनियर पथ निर्माण विभाग में कार्यरत हैं.राज्य सरकार से भी वे लगातार इसका विरोध जता रहे हैं.

यह भी पढ़ेंः Bird Flu Alert: सावधान! झारखंड में बर्ड फ्लू की आहट को लेकर अलर्ट जारी, बोकारो में एक हजार से ज्यादा मुर्गों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार
JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार
रांची प्रोटेस्ट 25वें दिन भी जारी, तीन लोग अभी भी कर रहे अनशन
रांची प्रोटेस्ट 25वें दिन भी जारी, तीन लोग अभी भी कर रहे अनशन
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
सोनम वांगचुक से बात करते हुए भावुक हुए देवेंद्र महतो, कहा- 'इस लड़ाई की ताकत आपने ही दी'
सोनम वांगचुक से बात करते हुए भावुक हुए देवेंद्र महतो, कहा- 'इस लड़ाई की ताकत आपने ही दी'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget