एक्सप्लोरर

Jharkhand Top 5 News: आज CM हेमंत सोरेन से मिलेंगे नीतीश कुमार, IAS छवि रंजन के बाद अगला नंबर किसका? पढ़ें झारखंड की 5 बड़ी खबरें

Jharkhand News: ABP News पर दोपहर की पांच बड़ी खबरें: 10 मई 2023 की दोपहर की पांच बड़ी खबरें. झारखंड की राजनीति और अपराध की खबरों के अलावा और भी बहुत सी खबरें पाएं केवल एक क्लिक में.

Jharkhand Top News: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी (BJP) के खिलाफ विपक्षी एकता की राह में आगे बढ़ रहे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) आज झारखंड पहुंचेंगे. दरअसल, शाम करीब 5 बजे रांची में नीतीश कुमार झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) से मुलाकात करेंगे. मिली जानकारी के अनुसार सीएम हेमंत सोरेन के आवास पर ही ये मुलाकात होगी. वहीं ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मिलने के बाद हेमंत सोरेन के साथ नीतीश कुमार विपक्षी एकता पर चर्चा करेंगे. Read More

ईडी आज 15 लोगों से करेगी पूछताछ

ईडी (ED) ने अब सेना के कब्जे वाली जमीन के असली रैयत जयंत करनाड सहित 15 लोगों को समन भेजकर 10 मई यानी आज पूछताछ के लिए बुलाया गया है. जिन लोगों को समन बेजा गया है, उनमें जयंत करनाड से जमीन खरीदने वाले 13 लोग और नगर निगम के टैक्स कलेक्टर दिलीप शर्मा शामिल हैं. दरअसल, इन सभी लोगों से सेना के कब्जे वाली जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़े तथ्यों पर पूछताछ होगी. जमीन मालिक जयंत करनाड ने साल 2007 में अपनी जमीन सेना से मुक्त कराने के लिए हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी. 11 मार्च 2009 को पारित आदेश में अदालत ने जमीन जयंत करनाड को वापस करने के लिए कहा था. यह फैसला जयंत करनाड के पक्ष में रहा. Read More

क्या मोका झारखंड में मचाएगा तबाही?

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहे मोका चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया गया, लेकिन इसका असर झारखंड में नहीं देखने को मिलेगा. ऐसे में राजधानी रांची समेत प्रदेश के अन्य इलाकों  में गर्मी से अभी राहत नहीं मिलेगी. राजधानी और राज्य के कुछ हिस्सों में मंगलवार को दिन के दौरान आंशिक बादल छाए रहे, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली. वहीं मौसम विभाग के अनुसार खाड़ी में बनने बाले चक्रवातीय तूफान से अगले 3-4 दिनों के दौरान राजधानी समेत झारखंड के प्रभावित होने या फिर बारिश होने की उम्मीद नहीं है. Read More

छवि रंजन कैश में लेते थे रिश्वत

प्रवर्तन निदेशालय (ED) जमीन घोटाले मामले में आईएएस छवि रंजन (Chhavi Ranjan) को छह दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है. जमीन घोटाले मामले में ईडी ने पहली बार 13 अप्रैल को छवि रंजन सहित 18 लोगों के 22 ठिकानों पर छापेमारी की थी. इस मामले में सात आरोपियों को ईडी अभी तक गिरफ्तार कर चुकी है. ईडी को आरोपियों से पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि जमीन दलाल अफसर खान ऐसी जमीन की जानकारी जुटाता था, जिनपर लंबे समय से जमीन मालिक दावा नहीं कर रहे थे. Read More

हेमंत सोरेन आज 113 युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) आज यानी बुधवार को राज्य के 113 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. दरअसल, झारखंड अभियोजन सेवा के लिए चयनित सहायक लोक अभियोजकों का रिजल्ट लगभग एक महीने पहले ही जारी हो गया था, जिसमें कुल 113 अभ्यर्थी सफल हुए थे. सीएम हेमंत सोरेन आज उन्हीं अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. यह कार्यक्रम दोपहर एक बजे से रांची के धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन में होना है. Read More

यह भी पढ़ें: Jharkhand: झारखंड सरकार ने सिंदरी फर्टिलाइजर प्लांट के नजदीक धारा 144 लगाई, जानें वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड छात्र आंदोलन: CM सम्राट की 'चिंता' पर कांग्रेस भड़की, 'वास्तव में…'
झारखंड छात्र आंदोलन: CM सम्राट की 'चिंता' पर कांग्रेस भड़की, 'वास्तव में…'
Jharkhand Protest Live: लाठीचार्ज को लेकर झारखंड विधानसभा में हंगामा, ABVP ने सड़कों पर टायर जलाकर किया विरोध
Live: लाठीचार्ज को लेकर झारखंड विधानसभा में हंगामा, ABVP ने सड़कों पर टायर जलाकर किया विरोध
Xप्लेन: CM हेमंत सोरेन के खिलाफ पिता शिबू की तस्वीर क्यों बनी हथियार?
CM हेमंत सोरेन के खिलाफ पिता शिबू की तस्वीर क्यों बनी हथियार?
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget