एक्सप्लोरर

Mission 2024: विपक्षी एकता को लेकर आज CM हेमंत सोरेन से मिलेंगे नीतीश कुमार, झारखंड की राजनीति पर क्या होगा असर?

Ranchi: जदयू के साथ आ जाने से हेमंत सोरेन की अगुवाई में चल रही गठबधंन को एक नये साथी के साथ नई मजबूती भी मिलेगी. वहीं नीतीश कुमार के साथ आने से राज्य के एक खास वोट बैंक में सेंधमारी की संभावना है.

Nitish Kumar And Hemant Soren Meeting: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी (BJP) के खिलाफ विपक्षी एकता की राह में आगे बढ़ रहे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) आज झारखंड पहुंचेंगे. दरअसल, शाम करीब 5 बजे रांची में नीतीश कुमार झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) से मुलाकात करेंगे. मिली जानकारी के अनुसार सीएम हेमंत सोरेन के आवास पर ही ये मुलाकात होगी. वहीं ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मिलने के बाद हेमंत सोरेन के साथ नीतीश कुमार विपक्षी एकता पर चर्चा करेंगे.

वहीं राज्य की 14 लोकसभा सीट के लिहाज से इस मुलाकात को बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है. बता दें कि, मौजूदा समय में NDA के खाते में 12 सीटें हैं. जबकि 2 सीट में से एक-एक जेएमएम और कांग्रेस के पास है. गठबंधन के लिहाज से देखें तो इस वक्त राज्य में जेएमएम, कांग्रेस और राजद के साथ-साथ सरकार को माले विधायक का भी समर्थन प्राप्त है. जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह इससे पहले हेमंत सोरेन से उनके रांची आवास पर मुलाकात कर चुके हैं. अब जब कि नीतीश कुमार खुद आ रहे हैं तब इस गठबंधन को और मजबूती मिलने की संभावना है.

बीते दिनों इन लोगों से हुई मुलाकात
जदयू के साथ आ जाने से हेमंत सोरेन की अगुवाई में चल रही गठबधंन को एक नये साथी के साथ-साथ नई मजबूती भी मिलेगी. वहीं नीतीश कुमार के साथ आने से राज्य के एक खास वोट बैंक में सेंधमारी की संभावना है. इस सेंधमारी से NDA को नुकसान होना तय माना जा रहा है. हालांकि, गठबंधन के अंदर ज्यादा दलों के आने से सीट बंटवारे की चुनौती भी झेलनी पड़ेगी. बता दें कि सीएम नीतीश कुमार 9 मई को ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक से भुवनेश्वर में मिले थे. लेकिन, मुलाकात के बाद दोनों नेताओं ने कहा कि किसी गठबंधन को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है. 

जल्द ही नीतीश कुमार जाएंगे महाराष्ट्र
वहीं इससे पहले नीतीश कुमार बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से भी मिल चुके हैं. आगमी 11 से 13 मई के बीच नीतीश कुमार मुंबई भी जाने वाले हैं. वहां उद्धव ठाकरे और शरद पवार से मुलाकात होने वाली है. अभी हाल ही में विपक्षी एकता की मुहिम पर नीतीश कुमार का संदेश लेकर पिछले दिनों विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने भी शरद पवार और उद्धव ठाकरे से भेंट की थी. अब नीतीश कुमार खुद जाने वाले हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में प्रियंका बनाम प्रह्लाद! महुआ माजी बोलीं- 'अगर बिलकिस बानो के...'
लोकसभा में प्रियंका बनाम प्रह्लाद! महुआ माजी बोलीं- 'अगर बिलकिस बानो के...'
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
एंटी पेपर लीक बिल पर महुआ माजी का बयान, 'विपक्ष की भी ली जाए राय'
एंटी पेपर लीक बिल पर महुआ माजी का बयान, 'विपक्ष की भी ली जाए राय'

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget