एक्सप्लोरर

Jharkhand: झारखंड सरकार ने सिंदरी फर्टिलाइजर प्लांट के नजदीक धारा 144 लगाई, जानें वजह

Ranchi News: भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) ने स्थानीय युवाओं के लिए नौकरी में 75 फीसदी के आरक्षण की अपनी मांग के समर्थन में उर्वरक संयंत्र के द्वार पर सोमवार से दो दिन के धरने का आह्वान किया था.

Sindri Fertilizer Plant: झारखंड सरकार ने एक ट्रेड यूनियन की ओर से प्रदर्शन के आह्वान के मद्देनजर सिंदरी में हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) के 500 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू कर दी है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से संबद्ध भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) ने स्थानीय युवाओं के लिए नौकरी में 75 फीसदी के आरक्षण की अपनी मांग के समर्थन में उर्वरक संयंत्र के द्वार पर सोमवार से दो दिन के धरने का आह्वान किया था. हालांकि सोमवार को संयंत्र के पास बीएमएस के प्रदर्शनकारी नज़र नहीं आए.

एसडीएम ने जारी की धारा 144 को लेकर अधिसूचना
धनबाद के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) प्रेम कुमार तिवारी ने एक अधिसूचना में कहा कि शांति, कानून एवं व्यवस्था बनाएं रखने तथा जरूरी सेवाओं का संचालन जारी रखने के लिए निषेधात्मक आदेश लागू किए गए हैं जिसके तहत चार से ज्यादा लोग एक जगह इकट्ठा नहीं हो सकते.

पीएम मोदी का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है सिंदरी
एसडीएम ने कहा, “यह कार्रवाई एचयूआरएल सिंदरी परियोजना के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के आवेदन पर शुरू की गई है, जिन्होंने आशंका जताई थी कि प्रस्तावित दो दिवसीय धरने से उत्पादन प्रभावित हो सकता है.” एचयूआरएल सिंदरी एफसीआई सिंदरी के स्थान पर बना है. यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी परियोजना है. उन्होंने बरौनी (बिहार) और गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) संयंत्रों के साथ 25 मई 2018 को इसकी आधारशीला रखी थी.

'अब तक 80 फीसदी नौकरियां स्थानीय युवाओं को मिली'
सिंदरी संयंत्र प्रतिदिन 3,850 टन यूरिया और 2,250 मीट्रिक टन अमोनिया का उत्पादन करता है. हालांकि संयंत्र ने व्यावसायिक उत्पादन शुरू कर दिया है, लेकिन इसका औपचारिक उद्घाटन होना अभी बाकी है. एचयूआरएल सिंदरी संयंत्र के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपेन रे ने मीडियाकर्मियों को बताया कि संयंत्र में अब तक 80 फीसदी नौकरियां स्थानीय युवाओं को दी जा चुकी हैं.

यह भी पढ़ें:

Ranchi Land Scam Case: जमीन घोटाले में गिरफ्तार छवि रंजन की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, ED अब इस मामले में करेगी जांच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप
Jharkhand News: तेज रफ्तार का कहर...सड़क हादसे में छात्र की मौत, परिजनों का आरोप- दो घंटे बंधक बनाकर रखा
झारखंड: तेज रफ्तार का कहर...सड़क हादसे में छात्र की मौत, परिजनों का आरोप- दो घंटे बंधक बनाकर रखा
Ranchi News: कुएं में गिरे छोटे भाई को बचाने उतरा बड़ा भाई, दोनों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
रांची: कुएं में गिरे छोटे भाई को बचाने उतरा बड़ा भाई, दोनों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
झारखंड में बिजली बनी काल, 15 दिन में 30 से ज्यादा लोगों ने गंवाई जान, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
झारखंड में बिजली बनी काल, 15 दिन में 30 से ज्यादा लोगों ने गंवाई जान, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट
किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
Embed widget