एक्सप्लोरर

Jharkhand Politics: झारखंड में इन दो बोर्डों में सालों बाद बढ़ा कांग्रेस का दबदबा, जानें- किन बड़े नेताओं को मिली जगह

Ranchi: कांग्रेस प्रदेश प्रभारी की ओर से मुख्यमंत्री को कांग्रेस कोटे की सूची सौंपी गई थी. इसके आधार पर बोर्ड निगम के खाली पदों पर अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की जा रही है.

Jharkhand Politics News: झारखंड में खाली पड़े बोर्ड-निगमों के गठन की प्रक्रिया अब शुरू हो गई है. राज्य सरकार ने शनिवार को झारखंड राज्य हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड और झारखंड राज्य आवास बोर्ड का गठन किया. बता दें कि, दोनों बोर्डों के अध्यक्ष का पद कांग्रेस को मिला है. जबकि सदस्यों में कांग्रेस व झामुमो के नेताओं को शामिल किया गया है. इससे पहले झारखंड राज्य परिवहन प्राधिकार का गठन किया गया था, जिसमें नियुक्त सभी गैर सरकारी 11 सदस्य झामुमो के हैं.

इनमें दो सदस्य पार्टी के जिलाध्यक्ष हैं, बाकी 9 सदस्य झामुमो के सक्रिय कार्यकर्ता हैं. इसके अलावा बाल संरक्षण आयोग का गठन किया गया है, जिसमें कांग्रेस की ओर से उज्ज्वल तिवारी को स्थान मिला. जबकि झामुमो से काजल यादव को जगह मिली. जबकि शनिवार को गठित झारखंड राज्य हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड और झारखंड राज्य आवास बोर्ड में सभी कांग्रेसियों को ही जगह मिली है. इसमें संजय लाल पासवान, जयशंकर पाठक, अभिलाष साह, गुलाम अहमद, गोकुल, नितिन अग्रवाल, पवन महतो, हृदयानंद मिश्रा, राकेश सिन्हा, अजय नारायण मिश्रा और संजीव तिवारी के नाम शामिल हैं.

मुख्यमंत्री को सौंपी गई थी सूची
माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में अब अन्य खाली बोर्ड-निगम की भी घोषणा की जाएगी. प्रदेश कांग्रेस प्रभारी की ओर से पहले ही मुख्यमंत्री को कांग्रेस कोटे की सूची सौंपी गई थी. इसके आधार पर बोर्ड निगम के खाली पदों पर अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की जा रही है. संभव है कि एक सप्ताह के भीतर कई अन्य बोर्ड निगम की अधिसूचना जारी की जाएगी.

हिंदू धार्मिक न्यास व आवास बोर्ड में स्थान पाने वाले कांग्रेस नेताओं को उनकी पार्टी के नेताओं ने बधाई दी है. वहीं कांग्रेस से निलंबित नेता आलोक कुमार दुबे ने बोर्ड में अध्यक्ष व सदस्यों की नियुक्ति पर कांग्रेस नेतृत्व, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है.

निलंबित नेता आलोक कुमार दुबे ने दी बधाई
इसके साथ ही चयनित सभी पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा कि राजेश ठाकुर ने सही मायने में कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया है. दुबे ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने हमारे साथ संगठन में काम करनेवाले सहयोगी संजय लाल पासवान को आवास बोर्ड के अध्यक्ष पद पर, सदस्य अभिलाष साहू, हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष पद पर जयशंकर पाठक का चयन किया है.

इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा. 22 सालों में गठबंधन की सरकार में पहली बार कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आकांक्षाओं को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मूर्त रूप दिया है. इसके लिए उन्हें बधाई दी जानी चाहिए.

यह भी पढ़ें: Naxalite Encounter: झारखंड के गुमला में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 3 लाख का इनामी नक्सली राजेश उरांव ढेर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दोराहे पर झारखंड सरकार! JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के खिलाफ उतरे उम्मीदवार
दोराहे पर झारखंड सरकार! JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के खिलाफ उतरे उम्मीदवार
झारखंड: JSSC-CGL, TDPL की सभी परीक्षा होंगी रद्द, CBI जांच पर अड़ा एक गुट
झारखंड: JSSC-CGL, TDPL की सभी परीक्षा होंगी रद्द, CBI जांच पर अड़ा एक गुट
JSSC CGL JPSC Highlights: छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार, अभिजीत दीपके बोले- देवेंद्र भाई को बधाई
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार, अभिजीत दीपके बोले- देवेंद्र भाई को बधाई
JPSC की पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य का PA गिरफ्तार, CID का एक्शन
JPSC की पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य का PA गिरफ्तार, CID का एक्शन

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget