एक्सप्लोरर

Jharkhand: झारखंड के दुमका में दिनदहाड़े बैंक में लूट, जाते-जाते मुख्य गेट का ग्रिल किया बंद

Dumka Bank Loot: झारखंड के दुमका में एक बैंक में लूटपाट की घटना हुई है. पुलिस ने घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज की जांच की है जिससे पता चला है कि पहचान छुपाने के लिए अपराधियों ने हेलमेट पहन रखा था.

Jharkhand News: झारखंड के दुमका में अपराधियों ने दिनदहाड़े बैंक लूटा और चलते बने. मामला जिले के हंसडीहा इलाके का है जहां बाइक से आए पांच अपराधियों ने दोपहर 12 बजे इंडियन बैंक को हथियार के बल पर करीब बीस लाख रुपये से ज्यादा लूट की घटना को अंजाम दिया. मामले की पुष्टि एसडीपीओ संतोष कुमार ने की है. तीन अपराधियों ने मास्क और हेलमेट पहने हुए थे जबकि दो का चेहरा दिख रहा था.

चार अपराधी बैंक के अंदर दाखिल हुए, इस दौरान बैंक कर्मी ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उसे मार कर घायल कर दिया. अंदर घुसकर उन्होंने हथियार के दम पर सभी बैंक कर्मियों को अपने नियंत्रण में ले लिया. हथियार देखकर किसी की विरोध करने की हिम्मत नहीं हुई. ऐसे में लुटेरों को  जितना कैश रखा दिखा सब  लूटकर ले गए. 

जाते-जाते ग्रिल कर दिया बंद
बैंक लूट की राशि कपड़े के थैले और बैग मे भर कर निकले और जाते-जाते बैंक के मुख्य गेट का ग्रिल बंद कर फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बैंक पहुंची. जांच के दौरान बैंक मे लगे सीसीटीवी को खंगाला गया. 

बैंक से ज्यादा दूर नहीं है थाना
सीसीटीवी फुटेज में तीन लोग चेहरे पर मास्क लगाए नजर आ रहे हैं. उनके हाथ में कपड़े का थैला और बैग नजर आ रहा है. उधर, पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है. बैंक हंसडीहा थाना से कुछ ही दूरी पर है. ऐसे में दिनदहाड़े लूट का अंजाम देने सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो गया है.

जरमुंडी के एसडीपीओ संतोष कुमार ने बैंक लूट की जानकारी मीडिया को दी. उन्होंने बताया कि पांच लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है. पुलिस बैंक के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है. अपराधियों की तलाश जारी है.

ये भी पढ़ें- झारखंड में किसानों को तोहफा, हेमंत सोरेन कैबिनेट ने कृषि लोन माफी को लेकर लिया बड़ा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दोराहे पर झारखंड सरकार! JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के खिलाफ उतरे उम्मीदवार
दोराहे पर झारखंड सरकार! JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के खिलाफ उतरे उम्मीदवार
झारखंड: JSSC-CGL, TDPL की सभी परीक्षा होंगी रद्द, CBI जांच पर अड़ा एक गुट
झारखंड: JSSC-CGL, TDPL की सभी परीक्षा होंगी रद्द, CBI जांच पर अड़ा एक गुट
JSSC CGL JPSC Highlights: छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार, अभिजीत दीपके बोले- देवेंद्र भाई को बधाई
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार, अभिजीत दीपके बोले- देवेंद्र भाई को बधाई
JPSC की पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य का PA गिरफ्तार, CID का एक्शन
JPSC की पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य का PA गिरफ्तार, CID का एक्शन

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget