एक्सप्लोरर

Bird Flu Alert: सावधान! झारखंड में बर्ड फ्लू की आहट को लेकर अलर्ट जारी, बोकारो में एक हजार से ज्यादा मुर्गों की मौत

Jharkhand Bird Flu Alert: बर्ड फ्लू की आशंका को लेकर राज्य के सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल रिम्स को भी अलर्ट कर दिया गया है. अस्पताल में आइसोलेशन डिपार्टमेंट को इमरजेंसी के लिए तैयार रखा गया है.

Bokaro Bird Flu: होली से ठीक पहले झारखंड में बर्ड फ्लू (Bird Flu) की आहट को लेकर स्वास्थ्य महकमे ने अलर्ट जारी कर दिया है. राज्य के बोकारो (Bokaro) जिले में एक हफ्ते के अंदर एक हजार से अधिक मुर्गियों की मौत हो गई है. रविवार को यहां राजकीय कुक्कुट सेंटर में कड़कनाथ नस्ल के 350 से ज्यादा मुर्गों की मौत के बाद हड़कम्प मच गया. अब इनके सैंपल कोलकाता (Kolkata) और भोपाल (Bhopal) भेजे गए हैं. हालांकि, वहां से जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि मुर्गियों की मौत किस वजह से हुई है. 

टेस्ट के लिए कोलकाता और भोपाल भेजे गए सैंपल

बर्ड फ्लू की आशंका को लेकर राज्य के सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल रिम्स को भी अलर्ट कर दिया गया है. अस्पताल में आइसोलेशन डिपार्टमेंट को इमरजेंसी के लिए तैयार रखा गया है. अगर किसी भी व्यक्ति में बर्ड फ्लू के लक्षण सामने आते हैं, तो आइसोलेशन वार्ड में मरीजों को रखकर इलाज किया जाएगा. सरकार की ओर से आम लोगों से भी एहतियात बरतने की अपील की गई है. अगर बर्ड फ्लू का कोई भी लक्षण दिखे तो तत्काल डॉक्टर से संपर्क करने को कहा गया है. हालंकि, फिलहाल किसी व्यक्ति में बर्ड फ्लू के लक्षण नहीं मिले हैं. मरी हुई मुर्गियों के सैंपल टेस्टिंग के लिए कोलकाता और भोपाल लैब भेजे गए हैं.

बोकारों में करायी जाती है ब्रीडिंग

बोकारो के राजकीय कुक्कुट प्रक्षेत्र में कड़कनाथ और रोड आइलैंड रेड अमेरिकन प्रजाति की मुर्गियों की ब्रीडिंग कराई जाती है. यहां मुर्गियों की मौत के लक्षण के आधार पर इसे बर्ड फ्लू माना जा रहा है, लेकिन इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि सैंपल के नतीजे सामने आने के बाद ही की जाएगी. फिलहाल एहतियात के तौर पर दवा का छिड़काव कराया जा रहा है. मुर्गियों के मरने की सूचना के बाद तत्काल एक टीम का गठन भी कर दिया गया है, जो पूरे मामले पर नजर रख रही है. मरी हुई मुर्गियों को दफनाने के काम में भी सतर्कता बरती जा रही है.

यह भी पढ़ें: JSSPS की प्रशिक्षु अंजलि उरांव ने अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम, छात्रावास में मचा हड़कंप, खिलाड़ियों ने की जमकर नारेबाजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget