एक्सप्लोरर

Jharkhand में घने जंगलों के बीच है टांगीनाथ धाम, यहां होती है फरसे की पूजा, हैरान कर देती है ये बात 

Gumla News: झारखंड के टांगीनाथ धाम में हजारों की संख्या में शिव भक्त आते हैं. यहां फरसे की पूजा होता होती है. लोगों का कहना है कि, टांगीनाथ धाम में गड़ा हुआ फरसा भगवान शिव का ही त्रिशूल है.

Jharkhand Tanginath Dham: झारखंड (Jharkhand) अपने पर्यटन और धार्मिक स्थानों के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है. देवघर (Deoghar) स्थित बाबा वैद्यनाथ धाम (Baba Baidyanath Dham) में साल भर श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिलती इसी तरह झारखंड का एक और स्थान है जो भगवान परशुराम से जुड़ा है. झारखंड स्थित टांगीनाथ धाम (Tanginath Dham) गुमला (Gumla) शहर से करीब 75 किलोमीटर दूर घने जंगलों के बीच स्थित है. इसे भगवान परशुराम (Parashuram) की तपस्थली के रूप में भी जाना जाता है. माना जाता है कि, यहां पर आज भी भगवान परशुराम का फरसा जमीन में गड़ा हुआ है. 

ये है फरसे की खास बात 
झारखंड में फरसे को टांगी कहा जाता है, इसलिए इस स्थान का नाम टांगीनाथ धाम पड़ा है. यहां फरसे की आकृति कुछ त्रिशूल से मिलती-जुलती है और यही वजह है की यहां भारी संख्या में श्रद्धालु फरसे की पूजा करने के लिए आते हैं. हैरान करने वाली बात ये है कि, जमीन पर गड़े इस फरसे में कभी जंग नहीं लगता. खुले आसमान के नीचे धूप, छांव, बरसात, का कोई असर इस फरसे पर नहीं पड़ता है. टांगीनाथ धाम का प्राचीन मंदिर खंडहर में तब्दील हो चुका है लेकिन आज भी इस पहाड़ी में प्राचीन शिवलिंग जगह-जगह देखने को मिलते हैं. 


Jharkhand में घने जंगलों के बीच है टांगीनाथ धाम, यहां होती है फरसे की पूजा, हैरान कर देती है ये बात 

सावन में दूर-दूर से आते हैं भक्त 
टांगीनाथ धाम में हजारों की संख्या में शिव भक्त आते हैं. कुछ लोगों का ये भी कहना है कि, टांगीनाथ धाम में गड़ा हुआ फरसा भगवान शिव का ही त्रिशूल है. कहा तो ये भी जाता है कि, शनिदेव के किसी अपराध के लिए शिव ने त्रिशूल फेंककर वार किया था. त्रिशूल डुमरी प्रखंड के मझगांव की चोटी पर आ धंसा, लेकिन उसका ऊपरी भाग जमीन बाहर ही रह गया. त्रिशूल जमीन के नीचे कितनी गहराई तक है, ये कोई नहीं जानता. टांगीनाथ धाम में सैकड़ों की संख्या में पत्थरों को तराश कर बने हुए शिवलिंग बिखरे हैं. यहां कई अद्भुत देवी-देवताओं की मूर्तियां भी देखने को मिलती हैं. ये मूर्तियां पत्थरों को तराश कर बनाई गई हैं. सावन के महीने में इस स्थान का महत्व खासा बढ़ जाता है और दूर-दूर से लोग यहां पहुंचते हैं. 

ये भी पढ़ें: 

Jharkhand: IAS की परीक्षा पास करने की झूठी खबर फैलाकर युवक ने CM हेमंत सोरेन के हाथों लिया सम्मान

अधीर रंजन चौधरी के बयान पर चौतरफा घिरी कांग्रेस, अर्जुन मुंडा बोले- 'पूरे देश से माफी मांगे सोनिया गांधी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC JSSC अभ्यर्थियों का बड़ा ऐलान, सभी जिलों में होगा पुतला दहन
रांची प्रोटेस्ट: JPSC JSSC अभ्यर्थियों का बड़ा ऐलान, सभी जिलों में होगा पुतला दहन
गिरिडीह: CHC में नहीं खुला तिरंगा, डंडे से किया गया ध्वजारोहण
गिरिडीह: CHC में नहीं खुला तिरंगा, डंडे से किया गया ध्वजारोहण

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget