एक्सप्लोरर

अधीर रंजन चौधरी के बयान पर चौतरफा घिरी कांग्रेस, अर्जुन मुंडा बोले- 'पूरे देश से माफी मांगे सोनिया गांधी'

Ranchi News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर की गई टिप्पणी पर अधीर रंजन चौधरी BJP के निशाने पर आ गए हैं. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से माफी की मांग की है. 

Arjun Munda Reaction Over Adhir Ranjan Chowdhury Rashtrapatni Remark: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) को लेकर कांग्रेस (Congress) नेता अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhury) की  टिप्पणी पर सियासी घमासान मचा हुआ है. बीजेपी इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस पर हमलावर है. मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) ने भी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सानिया गांधी से माफी की मांग की है. अर्जुन मुंडा के अलावा बाबूलाल मरांडी ने भी कांग्रेस नेता के बयान की निंदा की है. 

'सोनिया गांधी पूरे देश से माफी मांगे'
अर्जुन मुंडा ने ट्वीट कर कहा कि, ''जिस प्रकार से कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी ने देश की प्रथम जनजातीय महिला राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के बारे में शर्मनाक टिप्पणी की है, उसके लिए सोनिया गांधी पूरे देश से माफी मांगे.''

'जितनी भी निंदा की जाए वो कम है'
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने भी अधीर रंजन चौधरी के बयान की निंदा की है. बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर कहा है कि, ''देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ कांग्रेसी नेता अधीर रंजन चौधरी के निम्न स्तर के बयान की जितनी भी निंदा की जाए वो कम है..किंतु इस पूरे प्रकरण में श्रीमती सोनिया गांधी की चुप्पी समझ से परे है. क्या सोनिया गांधी की चुप्पी अधीर रंजन के बयान पर निहित समर्थन नहीं है? ''

जानें पूरा मामला 
दरअसल, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया था. उन्होंने मुर्मू को राष्ट्रपति की जगह 'राष्ट्रपत्नी' कहकर संबोधित किया, जिसके बाद उनका ये बयान तेजी से वायरल हुआ और बीजेपी ने तुरंत इसे लपक लिया. संसद सत्र के दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इस मामले को लेकर सोनिया और अधीर रंजन चौधरी को जमकर घेरा. इस दौरान सोनिया और ईरानी के बीच तीखी नोंकझोंक भी देखने को मिली. बीजेपी अब इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस पर हमलावर है. 

कांग्रेस नेता ने मांगी माफी
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने अपने बयान पर मचे बवाल के बाद कहा कि, 'उन्होंने गलती से इस शब्द का इस्तेमाल किया, जिसके लिए वो माफी मांगते हैं. उन्होंने बताया कि, राष्ट्रपति से समय मांगा है, मैं उनसे माफी मांगूगा, अगर उनको मेरे बयान से ठेस पहुंची है. लेकिन इन 'पाखंडियों' से नहीं...'चौधरी ने कहा कि, सोनिया गांधी के साथ सदन में जैसी बदसलूकी हुई उसके लिए जांच की मांग करेंगे. 

ये भी पढ़ें: 

'राष्ट्रपत्नी' वाले बायान पर घिरे अधीर रंजन चौधरी, BJP नेता ने सोनिया गांधी की चुप्पी पर उठाए सवाल 

Monsoon Session: झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज से, जानें- किन मुद्दों पर सरकार को घेरेगी BJP 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ईरान में नई लीडरशिप का समय आ गया..', ट्रंप ने खामेनेई को सत्ता से हटाने का प्लान कर लिया तैयार? कह दी बड़ी बात
'ईरान में नई लीडरशिप का समय आ गया..', ट्रंप ने खामेनेई को सत्ता से हटाने का प्लान कर लिया तैयार?
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के घर में हुई लाखों की चोरी, पूर्व कर्मचारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के घर में हुई लाखों की चोरी, पूर्व कर्मचारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
धर्मेंद्र हाउस होगा और बड़ा, सनी-बॉबी देओल जोड़ रहे हैं जुहू के 60 करोड़ के बंगले में नया फ्लोर
धर्मेंद्र हाउस होगा और बड़ा, सनी-बॉबी देओल जोड़ रहे हैं जुहू के 60 करोड़ के बंगले में नया फ्लोर
351 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन, टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ 27 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक, जानिए कौन
351 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन, टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ 27 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक, जानिए कौन

वीडियोज

Weather Forecast Update: घने कोहरे से दिल्ली-नोएडा के लोगों को करना पड़ा मुसीबत का सामना
सर्दी और कोहरे का कहर, Delhi-NCR में मुश्किल हालात! | Winter | Delhi | FogAlert
Reliance Industries Q3 Results 2026: Revenue ₹2.94 लाख करोड़, Jio Profit 11% Up | Paisa Live
Prayagraj Magh Mela 2026: मौनी अमावस्या के दिन संगम पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ | ABP News
Sansani:वीडियो में कैद एक 'मुर्दे' का दर्द | Crime News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान में नई लीडरशिप का समय आ गया..', ट्रंप ने खामेनेई को सत्ता से हटाने का प्लान कर लिया तैयार? कह दी बड़ी बात
'ईरान में नई लीडरशिप का समय आ गया..', ट्रंप ने खामेनेई को सत्ता से हटाने का प्लान कर लिया तैयार?
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के घर में हुई लाखों की चोरी, पूर्व कर्मचारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के घर में हुई लाखों की चोरी, पूर्व कर्मचारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
धर्मेंद्र हाउस होगा और बड़ा, सनी-बॉबी देओल जोड़ रहे हैं जुहू के 60 करोड़ के बंगले में नया फ्लोर
धर्मेंद्र हाउस होगा और बड़ा, सनी-बॉबी देओल जोड़ रहे हैं जुहू के 60 करोड़ के बंगले में नया फ्लोर
351 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन, टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ 27 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक, जानिए कौन
351 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन, टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ 27 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक, जानिए कौन
कोहरे की चादर में लिपटा उत्तर भारत, दिल्ली-NCR में विजिबिलिटी शून्य, फ्लाइट्स-ट्रेनें लेट, यूपी-बिहार में भी बढ़ी ठंड, जानें अन्य राज्यों का मौसम
कोहरे की चादर में लिपटा उत्तर भारत, दिल्ली-NCR में विजिबिलिटी शून्य, फ्लाइट्स-ट्रेनें लेट, यूपी-बिहार में भी बढ़ी ठंड
Telangana: सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को बनाया हनीट्रैप का शिकार, धमकी देकर वसूले लाखों रुपए
सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को जाल में फंसाकर किया गंदा काम!
HAL में मिल रहा अप्रेंटिस का सुनहरा मौका, बिना रिटेन और इंटरव्यू होगा सेलेक्शन
HAL में मिल रहा अप्रेंटिस का सुनहरा मौका, बिना रिटेन और इंटरव्यू होगा सेलेक्शन
China Norovirus: कोरोना के बाद चीन में नई आफत, नोरोवायरस की चपेट में 103 बच्चे; जानें लक्षण और बचाव के तरीके
कोरोना के बाद चीन में नई आफत, नोरोवायरस की चपेट में 103 बच्चे; जानें लक्षण और बचाव के तरीके
Embed widget