एक्सप्लोरर

Jharkhand: IAS की परीक्षा पास करने की झूठी खबर फैलाकर युवक ने CM हेमंत सोरेन के हाथों लिया सम्मान

Ranchi News: झारखंड से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. युवक ने  UPSC की सिविल सर्विस परीक्षा में सफल होने की फर्जी खबर पूरे राज्य में फैला दी और सीएम सोरेन के हाथों सम्मान भी हासिल कर लिया. 

Jharkhand Fake IAS: झारखंड (Jharkhand) के पलामू (Palamu) जिले में रहने वाले एक युवक ने यूपीएससी (UPSC) की सिविल सर्विस परीक्षा में सफल होने की फर्जी खबर पूरे राज्य में फैला दी. कामयाबी की इस झूठी सूचना के आधार पर वो एक दर्जन से ज्यादा जगहों पर सम्मानित हुआ. बीते बुधवार को उसने झारखंड सरकार की ओर से आयोजित यूपीएससी के सफल अभ्यर्थियों के अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के हाथों सम्मान हासिल किया और उनके साथ रात्रि भोज में भी शामिल हुआ. अब खुलासा हुआ है कि कुमार सौरभ उर्फ सौरभ पांडेय नाम के इस युवक ने यूपी के एक सफल अभ्यर्थी के हमनाम होने का बेजा फायदा उठाते हुए पिछले 2 महीने से सोसायटी से लेकर सरकार तक भ्रमजाल फैला रखा था. 

ऐसे सामने आई सच्चाई 
यूपीएससी 2021 की परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की सूची में 357वां रैंक यूपी के कुमार सौरभ ने हासिल किया है. उन्हें कहीं से जानकारी मिली कि उनके नाम पर एक युवक झारखंड में राजकीय समारोह में सम्मानित हुआ है. तब इस मामले का सच सामने आया.

फैला दी झूठी खबर 
दरअसल पलामू के पांडू प्रखंड का रहने वाले सौरभ पांडेय भी यूपीएससी की तैयारी कर रहा था, लेकिन वो सफल नहीं हो पाया. गत 30 मई को रिजल्ट आया तो उसने खुद के सफल होने की खबर फैला दी. उसने यूपीएससी मुख्यालय के पास सूट टाई वाली अपनी फोटो भी कई जगहों पर शेयर कर दी थी.

झूठ पर झूठ 
दरअसल, सौरभ पांडेय पिछले कुछ दिनों से समाज में कई लोगों से ये कहता फिर रहा था कि उसकी रैंक ठीक नहीं आई है. इस कारण इस बार नौकरी ज्वाइन नहीं करेगा. वो फिर से तैयारी में जुटा है और पूरा प्रयास कर रहा है कि अगली बार अच्छा रैंक ले आए.

खुद बताई सच्चाई 
जब मीडिया कर्मियों ने सौरभ से उसके यूपीएससी पास करने और उसके एडमिट कार्ड के बारे में जानकारी मांगी तो उसने स्वीकार कर लिया कि परीक्षा में असफल हो जाने पर उसने सामाजिक प्रतिष्ठा के लिए अपने पास हो जाने की झूठी खबर फैलाई थी. झारखंड सरकार ने भी मीडिया में छपी रिपोर्ट के आधार पर उसे सम्मानित कर दिया था. 

ये भी पढ़ें:

अधीर रंजन चौधरी के बयान पर चौतरफा घिरी कांग्रेस, अर्जुन मुंडा बोले- 'पूरे देश से माफी मांगे सोनिया गांधी'

'राष्ट्रपत्नी' वाले बायान पर घिरे अधीर रंजन चौधरी, BJP नेता ने सोनिया गांधी की चुप्पी पर उठाए सवाल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु में 13 और बंगाल में 11... जिन राज्यों में इस साल होने हैं चुनाव, वहां कितने लोगों को मिले पद्म पुरस्कार
तमिलनाडु में 13 और बंगाल में 11... जिन राज्यों में इस साल होने हैं चुनाव, वहां कितने लोगों को मिले पद्म पुरस्कार
कांग्रेस नेता राशिद अल्वी के बयान पर बोलीं मुमताज पटेल, 'अगर मुस्लिम वोटर्स को कोई तीसरा ऑप्शन...'
कांग्रेस नेता राशिद अल्वी के बयान पर बोलीं मुमताज पटेल, 'अगर मुस्लिम वोटर्स को कोई तीसरा ऑप्शन...'
Indian Army Dangerous Regiment: मिट्टी की कसम और जंग का नारा: भारतीय सेना की वो 5 रेजिमेंट, जिनके नाम से ही कांप जाते हैं दुश्मन
मिट्टी की कसम और जंग का नारा: भारतीय सेना की वो 5 रेजिमेंट, जिनके नाम से ही कांप जाते हैं दुश्मन
IND vs NZ: तीसरे टी20 में भारत की पहले बॉलिंग, टीम इंडिया ने 2 खूंखार खिलाड़ियों को किया बाहर; प्लेइंग XI में चौंकाने वाले बदलाव
तीसरे टी20 में भारत की पहले बॉलिंग, टीम इंडिया ने 2 खूंखार खिलाड़ियों को किया बाहर; प्लेइंग XI में चौंकाने वाले बदलाव

वीडियोज

Mahadangal: BJP प्रवक्ता ने AIMIM को सुनाया..सबकी बोलती बंद कर दी | Nitish Rane Vs Owaisi | Sahar
Mahadangal: हरा-भगवा पर Studio में घमासान..रंग की राजनीति पर बहस | Nitish Rane Vs Owaisi | Sahar
Mahadangal: हिंदू राष्ट्र Vs हरा प्लान, महाराष्ट्र में छिड़ा महायुद्ध! |Nitish Rane Vs Owaisi | Sahar
Mahadangal: ओवैसी का 'हरा प्लान', भगवा से घमासान? | Nitish Rane Vs Asaduddin Owaisi | Sahar
Mahadangal: Owaisi का हरा प्लान क्या? AJay Alok का चौंकाने वाला खुलासा! | Nitish Rane | Sahar

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में 13 और बंगाल में 11... जिन राज्यों में इस साल होने हैं चुनाव, वहां कितने लोगों को मिले पद्म पुरस्कार
तमिलनाडु में 13 और बंगाल में 11... जिन राज्यों में इस साल होने हैं चुनाव, वहां कितने लोगों को मिले पद्म पुरस्कार
कांग्रेस नेता राशिद अल्वी के बयान पर बोलीं मुमताज पटेल, 'अगर मुस्लिम वोटर्स को कोई तीसरा ऑप्शन...'
कांग्रेस नेता राशिद अल्वी के बयान पर बोलीं मुमताज पटेल, 'अगर मुस्लिम वोटर्स को कोई तीसरा ऑप्शन...'
Indian Army Dangerous Regiment: मिट्टी की कसम और जंग का नारा: भारतीय सेना की वो 5 रेजिमेंट, जिनके नाम से ही कांप जाते हैं दुश्मन
मिट्टी की कसम और जंग का नारा: भारतीय सेना की वो 5 रेजिमेंट, जिनके नाम से ही कांप जाते हैं दुश्मन
IND vs NZ: तीसरे टी20 में भारत की पहले बॉलिंग, टीम इंडिया ने 2 खूंखार खिलाड़ियों को किया बाहर; प्लेइंग XI में चौंकाने वाले बदलाव
तीसरे टी20 में भारत की पहले बॉलिंग, टीम इंडिया ने 2 खूंखार खिलाड़ियों को किया बाहर; प्लेइंग XI में चौंकाने वाले बदलाव
पलाश मुच्छल ने स्मृति मंधाना के दोस्त पर किया मानहानि का दावा, खुद पर लगे आरोपों को बताया झूठा
पलाश मुच्छल ने स्मृति मंधाना के दोस्त पर किया मानहानि का दावा, खुद पर लगे आरोपों को बताया झूठा
बीबीसी के पूर्व पत्रकार मार्क टली का निधन, 90 साल की उम्र में दिल्ली में ली आखिरी सांस 
बीबीसी के पूर्व पत्रकार मार्क टली का निधन, 90 साल की उम्र में दिल्ली में ली आखिरी सांस 
केवीएस में स्पेशल एजुकेटर की वैकेंसी, 987 टीजीटी-पीआरटी पदों पर भर्ती, नोटिफिकेशन जल्द होगा जारी
केवीएस में स्पेशल एजुकेटर की वैकेंसी, 987 टीजीटी-पीआरटी पदों पर भर्ती, नोटिफिकेशन जल्द होगा जारी
PM Modi Mann ki Baat: 'मन की बात' में पीएम मोदी ने किया मिलेट्स का जिक्र, जानें यह सेहत के लिए कितना फायदेमंद?
'मन की बात' में पीएम मोदी ने किया मिलेट्स का जिक्र, जानें यह सेहत के लिए कितना फायदेमंद?
Embed widget