एक्सप्लोरर

JMM की सांसद महुआ माजी लड़ेंगी विधानसभा चुनाव, इस सीट से मिला टिकट

Jharkhand JMM Candidate List: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 35 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी. वहीं अब पार्टी ने एक और प्रत्याशी के नाम का ऐलान किया है.

Jharkhand JMM Candidate List 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कैंडिडेट लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी ने इस लिस्ट में सांसद महुआ माझी को रांची से चुनावी मैदान में उतारा है. इससे पहले जेएमएम ने बुधवार (23 अक्टूबर) को अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी.

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपनी पहली लिस्ट में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बरहेट सीट से और कल्पना सोरेन गांडेय सीट से चुनाव मैदान में उतारा है. हेमंत सोरेन साहिबगंज जिले की बरहेट (सुरक्षित) विधानसभा सीट से विधायक हैं. उन्होंने 2019 के विधानसभा चुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के साइमन माल्टो से 25,740 मतों से यह सीट जीती थी. आगामी विधानसभा चुनाव में भी सोरेन इसी सीट से किस्मत आजमाएंगे.


JMM की सांसद महुआ माजी लड़ेंगी विधानसभा चुनाव, इस सीट से मिला टिकट

वहीं सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने गांडेय सीट पर उपचुनाव में बीजेपी के दिलीप कुमार वर्मा को 27,149 मतों से पराजित किया था. यह सीट झामुमो विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफे से रिक्त हुई थी.

झामुमो की ओर से जारी पहली लिस्ट के मुताबिक निवर्तमान मुख्यमंत्री के भाई बसंत सोरेन दुमका विधानसभा सीट से, झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो नाला विधानसभा सीट से, मंत्री मिथिलेश ठाकुर गढ़वा विधानसभा सीट से, सोनू सुदिव्य गिरिडीह विधानसभा सीट से और बेबी देवी डुमरी विधानसभा सीट से चुनाव चुनाव मैदान में हैं.

बसंत सोरेन ने झामुमो का गढ़ माने जाने वाली दुमका सीट से बीजेपी के पूर्व मंत्री लुईस मरांडी को 6,842 से अधिक मतों से हराया था. उनके बड़े भाई हेमंत सोरेन ने यह सीट खाली की थी, जिन्होंने दिसंबर 2019 के विधानसभा चुनाव में दुमका और बरहेट दोनों सीटों पर जीत हासिल की थी और बाद में उन्होंने बरहेट सीट को अपने पास रखने का फैसला किया था. हेमंत सोरेन ने दुमका में मरांडी के खिलाफ 13,188 मतों के अंतर से जीत हासिल की थी.

ये भी पढ़ें

JMM Candidate List 2024: झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 35 सीटों पर जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, कल्पना सोरेन, बसंत सोरेन को भी टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दोराहे पर झारखंड सरकार! JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के खिलाफ उतरे उम्मीदवार
दोराहे पर झारखंड सरकार! JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के खिलाफ उतरे उम्मीदवार
झारखंड: JSSC-CGL, TDPL की सभी परीक्षा होंगी रद्द, CBI जांच पर अड़ा एक गुट
झारखंड: JSSC-CGL, TDPL की सभी परीक्षा होंगी रद्द, CBI जांच पर अड़ा एक गुट
JSSC CGL JPSC Highlights: छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार, अभिजीत दीपके बोले- देवेंद्र भाई को बधाई
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार, अभिजीत दीपके बोले- देवेंद्र भाई को बधाई
JPSC की पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य का PA गिरफ्तार, CID का एक्शन
JPSC की पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य का PA गिरफ्तार, CID का एक्शन

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget