एक्सप्लोरर

Jharkhand Election 2024: कल दूसरे चरण का मतदान, मैदान में CM, प्रदेश BJP चीफ समेत 10 दिग्गज

Jharkhand Election 2024 Phase 2: दूसरे चरण में राज्य सरकार के चार मंत्रियों की किस्मत का भी फैसला होना है. सीएम की पत्नी कल्पना सोरेन गांडेय सीट से उम्मीदवार हैं.

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण के लिए 20 नवंबर को जिन 38 सीटों पर मतदान होने हैं, उनमें से 10 कद्दावर राजनेताओं की हॉट सीट पर सबकी निगाहें टिकी हैं. इनमें सीएम हेमंत सोरेन, राज्य के पहले सीएम और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, जेएमएम की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन, आजसू पार्टी के प्रमुख सुदेश महतो, राज्य सरकार के चार मंत्रियों इरफान अंसारी, दीपिका पांडेय सिंह, हफीजुल हसन और बेबी देवी, विधानसभा के अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो और विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी की सीट शामिल हैं.

साहिबगंज जिले के बरहेट से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बतौर जेएमएम प्रत्याशी तीसरी बार मैदान में हैं. उनका मुकाबला आजसू छोड़कर बीजेपी में आए प्रत्याशी गमालियल हेम्ब्रम से है. गमालियल को बतौर आजसू प्रत्याशी 2019 के विधानसभा चुनाव में केवल 2,573 वोट मिले थे. 2019 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर बीजेपी ने साइमन मालतो को उम्मीदवार बनाया था, जिन्हें 48 हजार से अधिक वोट मिले थे. इस बार बीजेपी ने साइमन मालतो का टिकट काट दिया, तो वे नाराज होकर जेएमएम में शामिल हो गए और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रचार अभियान की कमान संभाल रहे हैं.

गिरिडीह जिले की धनवार सीट पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी मैदान में हैं. इस सीट पर इंडिया गठबंधन की एकता दरकी हैं और यहां से जेएमएम-भाकपा माले गठबंधन के दोनों दलों ने अपने प्रत्याशी उतारे हैं. भाकपा माले ने राजकुमार यादव और जेएमएम ने निजामुद्दीन अंसारी को उम्मीदवार बनाया है. बीजेपी के वोटों में सेंधमारी कर रहे निर्दलीय प्रत्याशी निरंजन राय ने गृह मंत्री अमित शाह के समक्ष बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली और प्रचार अभियान के आखिरी दौर में वे बाबूलाल मरांडी के साथ घूम- घूमकर उनके लिए वोट मांगते दिखे.

तीसरी हॉट सीट है, गिरिडीह जिले की गांडेय, जहां से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और जेएमएम की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन मुर्मू मैदान में हैं. बीजेपी ने उनके खिलाफ गिरिडीह जिला परिषद् की अध्यक्ष मुनिया देवी को मैदान में उतारा है. मुस्लिम और आदिवासी बहुल मतदाताओं वाली इस सीट पर सिर्फ एक बार 2014 में बीजेपी प्रत्याशी जयप्रकाश वर्मा को जीत हासिल हुई थी. जामताड़ा की गिनती भी राज्य की हॉट सीटों में हो रही है, जहां से हमेशा अपने बयानों की वजह से विवादों में रहने वाले कांग्रेस उम्मीदवार और हेमंत सरकार के मंत्री इरफान अंसारी हैट्रिक की उम्मीद के साथ मैदान में हैं. इन्हें सोरेन परिवार की बहू और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन उन्‍हें कड़ी टक्कर दे रही हैं. कुछ दिनों पूर्व इरफान अंसारी द्वारा सीता सोरेन के ऊपर की गई एक व्यक्तिगत एवं आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद से इरफान अंसारी डिफेंसिव हैं और बीजेपी हमलावर.

आजसू प्रमुख सुदेश महतो की उम्मीदवारी के कारण रांची जिले के सिल्ली सीट की गिनती भी राज्य की हॉट सीटों में होती है. 2014 को छोड़कर 2000 से 2019 तक सुदेश महतो का इस सीट पर कब्ज़ा रहा है. 2014 में जेएमएम उम्मीदवार के तौर पर अमित महतो ने उनसे यह सीट छीनी थी. जेएमएम ने एक बार फिर अमित महतो को प्रत्याशी बनाया है. सुदेश और अमित के बीच आमने-सामने के इस मुकाबले को जेएलकेएम (झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा) के देवेंद्र महतो त्रिकोणीय बनाने का प्रयास कर रहे हैं.

झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो नाला सीट से चुनावी मैदान में हैं, जहां बीजेपी ने पिछले चुनाव में आजसू के टिकट पर चुनाव लड़ चुके माधव चंद्र महतो को उम्मीदवार बनाया है. 2019 का चुनाव बीजेपी और आजसू ने अलग-अलग लड़ा था. बीजेपी उम्मीदवार को करीब 57 हजार और आजसू प्रत्याशी को 16 हज़ार से अधिक वोट मिले थे. इस बार बीजेपी और आजसू साथ-साथ हैं. झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी चंदनकियारी सीट से भाग्य आजमा रहे हैं. उनका मुकाबला जेएमएम के उमाकांत रजक से है, जो आजसू छोड़कर जेएमएम में आए हैं. गोड्डा जिले की महागामा सीट पर हेमंत सोरेन सरकार में कांग्रेस कोटे की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह का बीजेपी के अशोक भगत से सीधा मुकाबला है.

देवघर जिले की मधुपुर सीट पर जेएमएम कोटे के मंत्री हफीजुल हसन को बीजेपी के गंगा नारायण सिंह से कड़ी चुनौती मिल रही है. हेमंत सरकार की एक अन्य मंत्री बेबी देवी डुमरी सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले में फंसी हैं. उन्हें आजसू पार्टी की यशोदा देवी और झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के फायरब्रांड लीडर जयराम महतो चुनौती दे रहे हैं. इनके अलावा इस चरण के महत्वपूर्ण उम्मीदवारों में बीजेपी विधायक दल के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण बोकारो से, सचेतक अनंत ओझा राजमहल से, झाविमो छोड़ कांग्रेस में आए प्रदीप यादव पोडै़याहाट से, भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की पत्नी निशात आलम पाकुड़ से, जेएमएम के बागी और बीजेपी उम्मीदवार लोबिन हेम्ब्रम बोरियो से, भाकपा माले नेता विनोद सिंह बगोदर से, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी सुदिव्य सोनू गिरिडीह से, बीजेपी छोड़ जेएमएम का दामन थामने वाले केदार हाजरा जमुआ से चुनाव मैदान में हैं.

यह भी पढ़ें- झारखंड का सबसे अमीर प्रत्याशी कौन? CM हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन, चंपाई सोरेन और बाबूलाल मरांडी के पास कितनी संपत्ति?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में इस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे CJP चीफ अभिजीत दीपके? BJP नेता ने कर दिया यह दावा
UP में इस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे CJP चीफ अभिजीत दीपके? BJP नेता ने कर दिया यह दावा
Jharkhand: नक्सलियों की कमर टूटी! 25 लाख के इनामी कमांडर अजय महतो को गिरिडीह पुलिस ने दबोचा
झारखंड: नक्सलियों की कमर टूटी! 25 लाख के इनामी कमांडर अजय महतो को गिरिडीह पुलिस ने दबोचा
धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
Embed widget